सऊदी पर लगातार हमले कर रहे हूती विद्रोही, आखिर मक्का समझौते के बाद भी क्या नदारद हैं पाकिस्तान और तुर्किये
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ सऊदी अरब का संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच, पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सुरक्षा के लिए अपनी सैन्य मौजूदगी और सहयोग को लेकर बड़ा बयान दिया है. पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशन यानी DG ISPR, लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब में पहले से मौजूद हैं. वहां कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं.
सऊदी अरब में पहले से मौजूद हैं पाकिस्तानी सैनिक
DG ISPR ने कहा कि पाकिस्तान की सेनाएं सऊदी अरब में कई दशकों से मौजूद हैं. उन्होंने साफ किया कि मक्का डिफेंस अलायंस अचानक बना कोई नया संबंध नहीं है. वहीं, दोनों देशों के बीच लंबे वक्त से राजनयिक, राजनीतिक और सैन्य रिश्ते हैं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना के जवान अलग-अलग क्षमताओं और क्षेत्रों में सऊदी अरब में तैनात हैं.
8,000 सैनिकों की तैनाती का क्या है मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 में हुए सऊदी-पाकिस्तान समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी अरब में करीब 8,000 सैनिकों की मौजूदगी स्थापित की थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मई 2026 तक करीब 8,000 पाकिस्तानी सैनिक सऊदी अरब पहुंच चुके थे. वर्तमान मक्का डिफेंस पैक्ट के तहत कितने अतिरिक्त सैनिक भेजे जाएंगे, इसकी आधिकारिक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है.
हूतियों के हमलों के बीच सक्रिय हुआ मक्का पैक्ट
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये ने अगस्त 2026 में मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत किसी एक सदस्य पर सशस्त्र हमला होने को तीनों देशों पर हमला माना जाता है. 5 अक्टूबर को तीनों देशों ने इस समझौते को लागू करने की दिशा में तत्काल कदम उठाने और सऊदी अरब में जरूरी सैन्य क्षमताओं की तेजी से तैनाती की घोषणा की। घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोही सऊदी अरब के शहरों, एयरपोर्ट और दूसरे रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. हाल के हमलों में सऊदी एयरपोर्ट पर लोगों की मौत भी हुई है.
क्या पाकिस्तानी सैनिक हूतियों से सीधे लड़ेंगे?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान की सेना सीधे हूतियों के खिलाफ युद्ध अभियान में हिस्सा लेगी या फिर नहीं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के अनुसार, पाकिस्तानी और तुर्किये की सेनाएं वर्तमान में सहायक भूमिका में है. वहीं, सीधी जमीनी लड़ाई में सऊदी की सेना शामिल है. पाकिस्तान के जिम्मे निगरानी सहित दूसरी सैन्य सहायता शामिल है. वहीं, तुर्किये ने उसके जिम्मे एयर डिफेंस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और तकनीकी सहायता है. वह आक्रामक सैन्य अभियान में हिस्सा नहीं लेगा।
सऊदी अरब में क्यों बढ़ रहा है तनाव?
यमन में हूतियों और सऊदी समर्थित बलों के बीच संघर्ष फिर से तेज हो गया है. हूतियों ने हाल के दिनों में रियाद और दूसरे सऊदी शहरों पर मिसाइल हमले किए. रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन इसके जवाब में यमन में हूती ठिकानों पर हवाई हमले कर रहे हैं. ऐसे में मक्का डिफेंस पैक्ट के एक्टिव होने से पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किये के बीच सहयोग और मजबूत होने की संभावना है. हालांकि, अतिरिक्त सैनिकों की संख्या, उनका मिशन और सीधे युद्ध में उनकी भूमिका के बारे में अभी जानकारी नहीं है.
SA vs AUS: डरबन में खेला जाएगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में कब-कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव
SA vs AUS: शुक्रवार, 9 अक्टूबर को एक तरफ जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट की दो सबसे बड़ी और चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड मैदान पर शुरू होने जा रहा है. साल 2018 के मशहूर 'सैंडपेपर कांड' के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बहुत लंबे समय बाद टेस्ट सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका की दौरे पर गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट टेबल में इस समय ऑस्ट्रेलिया पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है, इसलिए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद जरूरी है. भारतीय फैंस भी इस धमाकेदार सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत में इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारतीय समयानुसार कब से शुरू होगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का मैच?
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह पहला टेस्ट मैच 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार दोपहर ठीक 12:30 बजे टॉस होगा और इसके आधे घंटे बाद यानी दोपहर 1:00 बजे से मैच की लाइव एक्शन शुरू हो जाएगी.
भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण?
भारतीय फैंस साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर EUROSPORTचैनल पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर डिजिटल माध्यम से मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जिसे देखने के लिए फैंस को फैनकोड का सब्सक्रिप्शन पास लेना होगा.
Durban, Are You Ready?! ????????
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 8, 2026
The wait is almost over. Tomorrow, Hollywoodbets Kingsmead kicks off an exciting series as #TheProteas take on Australia in the first of three Test matches! ????????️
Let’s bring the energy! ????#Unbreakable pic.twitter.com/QSuLcVruSM
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा है भारी?
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर रही है, लेकिन अगर रिकॉर्ड्स की बात करें तो कंगारू टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 102 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 27 मैचों में जीत मिली है और 21 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका की धरती पर रिकॉर्ड देखें, तो वहां खेले गए 54 टेस्ट मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 29 मैच जीते हैं और मेजबान दक्षिण अफ्रीका केवल 16 मैच ही जीत सकी है, जबकि 9 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.
कगिसो रबाडा पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, लेकिन टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. साउथ अफ्रीका के सबसे मुख्य और अनुभवी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पूरी तरह फिट न होने के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं.
हालांकि, फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है. घातक तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की पूरे तीन साल के लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. अब इस पहले मुकाबले में रबाडा की गैरमौजूदगी में एनरिक नॉर्खिया और मार्को यान्सन के कंधों पर नई गेंद से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
Dafabet First Test Playing XI vs Australia! ????#TheProteas Skipper Temba Bavuma announces the team set to take the field against Australia in the opening Test of the three-match series. ????????????#Unbreakable pic.twitter.com/WiZxw3OJaJ
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) October 8, 2026
पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
एडेन मार्करम, रयान रिकलटन, डेविड बेडिंगहम, कप्तान तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, विकेटकीपर काइल वेरेने, मार्को यान्सन, साइमन हार्मर, केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









