पंत-राहुल की बढ़ेगी टेंशन? ओपनिंग के बाद अब विकेटकीपिंग में हाथ आजमा रहे यशस्वी जायसवाल, मुंबई के कप्तान का बड़ा खुलासा
Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. लेकिन अब उनका एक ऐसा नया रूप सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. मुंबई रणजी टीम के कप्तान सिद्धेश लाड ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि यशस्वी अब विकेटकीपिंग की भी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. यशस्वी का लक्ष्य सिर्फ मुंबई की टीम के लिए ही नहीं, बल्कि आगे चलकर टीम इंडिया के लिए भी विकेट के पीछे दस्ताने थामना है.
मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने क्या कहा?
रणजी ट्रॉफी के प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने इस सीक्रेट ट्रेनिंग से पर्दा उठाया. लाड ने क्रिकबज और अन्य मीडिया चैनल्स से बातचीत में कहा, "यशस्वी को लेकर मुझे ऐसा लग रहा है कि वह विकेटकीपिंग शुरू करने के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मैंने खुद उनसे ऐसा सुना है. वह मुंबई या फिर आगे चलकर भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं. उनका यही लक्ष्य है. हालांकि, मुझे अभी इस पर पूरी क्लैरिटी नहीं मिली है." लाड ने आगे बताया कि यशस्वी अपने खेल में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, इसलिए वे नेट्स में लगातार विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं.
MUMBAI RANJI TROPHY CAPTAIN ????️
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 8, 2026
"Jaiswal is keeping wickets in practice. He is developing his wicket-keeping skills, maybe in future you will see him keep wickets for Mumbai & also India". [Gaurav Gupta] pic.twitter.com/rIjkALMeuX
क्या टीम इंडिया के नियमित विकेटकीपरों की बढ़ेगी टेंशन?
यशस्वी जायसवाल पहले से ही टीम इंडिया के मुख्य ओपनर हैं और जरूरत पड़ने पर लेग-स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं. ऐसे में अगर वह विकेटकीपिंग भी सीख लेते हैं, तो वह भारतीय टीम के लिए एक 'थ्री-डायमेंशनल' यानी ऑलराउंडर खिलाड़ी बन जाएंगे जो बैटिंग, बॉलिंग और कीपिंग तीनों कर सकता है.
उनकी इस नई खूबी की वजह से भारतीय वनडे और टी20 टीम में केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे नियमित विकेटकीपरों के बीच कॉम्पिटिशन और ज्यादा बढ़ जाएगा. टीम मैनेजमेंट के लिए यह बहुत बड़ा फायदा होगा, क्योंकि वे प्लेइंग इलेवन में एक एक्स्ट्रा ऑलराउंडर या गेंदबाज खिला सकेंगे, क्योंकि उन्हें टॉप ऑर्डर में एक ऐसा धाकड़ बल्लेबाज मिल जाएगा जो विकेट के पीछे कीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सके.
???????????????????????????????? ???????????????????????????? ???????? ???? ????????????????????????????????????????????????-?????????????????????????
— Sportstar (@sportstarweb) October 8, 2026
Jaiswal keeping wickets during Mumbai’s practice game has raised speculation over whether the India international is indeed considering doubling up as a wicketkeeper.
✍️ @ShayanAcharya
???? PTI pic.twitter.com/BhNm1M9gnK
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए उपलब्ध
घरेलू सत्र के लिए घोषित मुंबई की 16 सदस्यीय रणजी टीम की कमान इस बार अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड के हाथों में है. इस टीम में स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है, क्योंकि उन्होंने सीजन के पहले मैच के लिए खुद को उपलब्ध रखा है. दूसरी ओर, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस मुकाबले के लिए मुंबई के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. अब क्रिकेट फैंस यह देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि आने वाले मैचों में यशस्वी सिर्फ अपने बल्ले से रनों की बरसात करेंगे या फिर विकेट के पीछे कैच लपकते और स्टंपिंग करते हुए भी नजर आएंगे.
मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तरमाले.
फ्रांस में पढ़ाई का खर्चा ₹45 लाख ? भारतीय स्टूडेंट ने गिनाया एजुकेशन से जुड़ा हर खर्च; सुनते ही लगेगा शॉक
फ्रांस में पढ़ाई का खर्चा ₹45 लाख ? भारतीय स्टूडेंट ने गिनाया एजुकेशन से जुड़ा हर खर्च; सुनते ही लगेगा शॉक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama







