Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में इन दो दिनों तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रदर्शन के बीच सरकार ने लिया फैसला

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहने वाली है. दिल्ली सरकार के एक्साइज विभाग ने गुरुवार को आदेश जारी किया है. विभाग के अनुसार, दिल्ली की मौजूदा हालात को देखते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने को लेकर यह एहतियाती कदम उठाया गया. शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर लिया गया. 

एक्साइज विभाग के आदेश के अनुसार, 'L6, L6FG, L8, L10, L14 और L8 & L14 लाइसेंस के तहत चलने वाली सभी खुदरा शराब की दुकानें 9 और 10 अक्टूबर को बंद होंगी. विभाग के अनुसार, यह फैसला सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने लक्ष्य से लिया गया है.'

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे

शराब की दुकानों को बंद रखने का यह आदेश ऐसे वक्त पर आया, जब दिल्ली में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी है। विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं. बीते तीन दिनों से INDIA ब्लॉक के नेता और सांसद दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को राहुल गांधी सहित विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग की ओर बढ़ने का प्रयास किया था। आपको बता दें कि सात अक्टूबर यानी बीते बुधवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य विपक्षी नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

Continue reading on the app

पंत-राहुल की बढ़ेगी टेंशन? ओपनिंग के बाद अब विकेटकीपिंग में हाथ आजमा रहे यशस्वी जायसवाल, मुंबई के कप्तान का बड़ा खुलासा

Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. लेकिन अब उनका एक ऐसा नया रूप सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. मुंबई रणजी टीम के कप्तान सिद्धेश लाड ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि यशस्वी अब विकेटकीपिंग की भी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. यशस्वी का लक्ष्य सिर्फ मुंबई की टीम के लिए ही नहीं, बल्कि आगे चलकर टीम इंडिया के लिए भी विकेट के पीछे दस्ताने थामना है. 

मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने क्या कहा?

रणजी ट्रॉफी के प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने इस सीक्रेट ट्रेनिंग से पर्दा उठाया. लाड ने क्रिकबज और अन्य मीडिया चैनल्स से बातचीत में कहा, "यशस्वी को लेकर मुझे ऐसा लग रहा है कि वह विकेटकीपिंग शुरू करने के लिए काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मैंने खुद उनसे ऐसा सुना है. वह मुंबई या फिर आगे चलकर भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं. उनका यही लक्ष्य है. हालांकि, मुझे अभी इस पर पूरी क्लैरिटी नहीं मिली है." लाड ने आगे बताया कि यशस्वी अपने खेल में कुछ नया जोड़ना चाहते हैं, इसलिए वे नेट्स में लगातार विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं.

 

क्या टीम इंडिया के नियमित विकेटकीपरों की बढ़ेगी टेंशन?

यशस्वी जायसवाल पहले से ही टीम इंडिया के मुख्य ओपनर हैं और जरूरत पड़ने पर लेग-स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं. ऐसे में अगर वह विकेटकीपिंग भी सीख लेते हैं, तो वह भारतीय टीम के लिए एक 'थ्री-डायमेंशनल' यानी ऑलराउंडर खिलाड़ी बन जाएंगे जो बैटिंग, बॉलिंग और कीपिंग तीनों कर सकता है.

उनकी इस नई खूबी की वजह से भारतीय वनडे और टी20 टीम में केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे नियमित विकेटकीपरों के बीच कॉम्पिटिशन और ज्यादा बढ़ जाएगा. टीम मैनेजमेंट के लिए यह बहुत बड़ा फायदा होगा, क्योंकि वे प्लेइंग इलेवन में एक एक्स्ट्रा ऑलराउंडर या गेंदबाज खिला सकेंगे, क्योंकि उन्हें टॉप ऑर्डर में एक ऐसा धाकड़ बल्लेबाज मिल जाएगा जो विकेट के पीछे कीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सके.

रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए उपलब्ध

घरेलू सत्र के लिए घोषित मुंबई की 16 सदस्यीय रणजी टीम की कमान इस बार अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड के हाथों में है. इस टीम में स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल को भी शामिल किया गया है, क्योंकि उन्होंने सीजन के पहले मैच के लिए खुद को उपलब्ध रखा है. दूसरी ओर, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस मुकाबले के लिए मुंबई के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है. अब क्रिकेट फैंस यह देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं कि आने वाले मैचों में यशस्वी सिर्फ अपने बल्ले से रनों की बरसात करेंगे या फिर विकेट के पीछे कैच लपकते और स्टंपिंग करते हुए भी नजर आएंगे.

मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम: सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तरमाले.

यह भी पढ़ें:  Explainer: कीवी पिचों पर मचेगा 'भुवी' का गदर! जानें 4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर कुमार कैसे साबित होंगे 'ट्रंप कार्ड'?

Continue reading on the app

  Sports

मैच फिक्सिंग में फंसा ये खिलाड़ी, साथी खिलाड़ियों से भी करवा रहा था गलत काम, अब हो गया अरेस्ट

कुछ ही महीने पहले आसियान चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था, जिसमें 5-5 के ग्रुप में 10 टीम हिस्सा ले रही थीं. लाओस की टीम भी इसमें शामिल थी और इसी टीम के एक खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया है. Fri, 09 Oct 2026 01:55:21 +0530

  Videos
See all

Iran America War News: ईरान ने अमेरिका को घुटनों पर ला दिया? Iran vs USA War | Strait of Hormuz | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T02:15:26+00:00

US Action on India | Breaking News: US से इन भारतीय 8 IT कंपनियों को बड़ा झटका | #trumpnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T02:13:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers