Delhi में CJP Protest से पहले Dry Day: 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
चीफ़ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली में शराब की सभी दुकानें अगले दो दिनों, यानी 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये दुकानें बंद की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!
दिल्ली के आबकारी, मनोरंजन और लग्जरी टैक्स विभाग के आदेश में कहा गया है कि मौजूदा हालात और दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी को देखते हुए, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर यह आदेश दिया जाता है कि दिल्ली में चल रही सभी रिटेल शराब की दुकानें (जिनके पास L6, L6 और L6FG, L8, L10 और L8 और L14 फॉर्म के लाइसेंस हैं) 09.10.2026 और 10.10.2026 को पूरी तरह से बंद रहेंगी।
युवाओं के नेतृत्व वाला संगठन CJP, चुनाव आयोग द्वारा 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शनों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है। 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। CJP के बड़े विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर, अगले कुछ दिनों के लिए दिल्ली में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) के लगभग 11,000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जा रहा है।
अतिरिक्त तैनाती के बाद, दिल्ली में केंद्रीय बलों के जवानों की कुल संख्या लगभग 26,000 हो जाएगी – यह 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के बाद से शहर में इस तरह की सबसे बड़ी तैनाती में से एक है। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध-प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनधिकृत जमावड़े में शामिल होने से बचें।
Delhi में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन से पहले 20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 10 अक्टूबर के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पूरी दिल्ली में 20,000 से अधिक पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और उन्होंने लोगों से किसी भी अनधिकृत जमावड़े में भाग लेने से बचने की अपील की।
उन्होंने कहा, हम शनिवार को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन के लिए अब तक कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह तैनाती शांति भंग होने से रोकने और लोगों तथा यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर की गई है।
अधिकारी ने बताया कि इलाके में निषेधात्मक आदेश पहले से ही लागू है। अधिकारी ने कहा, निषेधाज्ञा लागू है, और सभी से कानून का पालन करने तथा शांति बनाए रखने का अनुरोध किया जाता है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आम जनता से किसी भी प्रकार की हिंसा में शामिल न होने या सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मीयों पर हमला न करने की भी अपील की है।
अधिकारी ने कहा, हम सभी से शांति बनाए रखने और पुलिसकर्मियों पर हमला न करने की अपील करते हैं। ऐसा कोई भी कृत्य अपराध है और इसमें शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने के संबंध में कर्मियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं और उनसे अनावश्यक टकराव से बचने को कहा है।
पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर असत्यापित जानकारी पर विश्वास न करने या उसे प्रसारित नहीं करने को कहा। अधिकारी ने कहा, लोगों को केवल इसलिए फर्जी खबरों पर विश्वास या उन्हें प्रसारित नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्होंने ऑनलाइन कुछ देखा है। उनसे अनुरोध है कि वे केवल दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और सत्यापित संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।
कॉकरोच जनता पार्टी और कई छात्र संगठन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर देश भर में लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








.jpg)
