भोपाल के न्यू मार्केट में बड़ा हादसा, छोले-भटूरे की दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी भीषण आग, अन्य दुकानें भी आई चपेट में
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी अनुसार, शहर का सबसे प्रमुख बाजार कहे जाना वाला न्यू मार्केट की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि थोड़े ही समय में अन्य दुकानें की आग की चपेट में आ गईं एवं 25 फीट तक आग की लपटें उठने लगी।
आग लगते ही तत्काल ही व्यापारियों ने फायर बिग्रेड एवं पुलिस को सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और करीब एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। जानकारी अनुसार, 5-6 दुकानों और 10-12 रेहड़ियों तक पहुंच गई। अच्छी बात यह रही थी दुकान से सटा ऐतिहासिक खेड़ापति हनुमान मंदिर की एक दीवार की आड़ होने के कारण सुरक्षित बच गया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
न्यू मार्केट की छोले-भटूरे की दुकान में आग
जानकारी अनुसार, न्यू मार्केट के अंदर एक छोले-भटूरे की पुरानी दुकान है। उस दुकान के चारों और कपडे एवं अन्य चीजों की दुकानें लगी हुई हैं। बताया गया रहा है कि दोपहर को अचानक ही छोले-भटूरे पर रखे दो गैस सिलेंडरों मेंं से एक में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद दुकान में आग भड़क उठी और तेजी से आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गई।
अन्य दुकानें भी आई आग की चपेट में, करोड़ों का माल जलकर राख
बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि आग की चपेट में करीब पांच बड़ी दुकानें और 10 से 12 रेहड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। बड़ी दुकानों में दो मोबाइल शॉप, एक कुर्ता-पजामा शॉप, एक चार मंजिला बर्तन की दुकान और एक रेडीमेड गारमेंट्स शोरूम शामिल हैं। दावा किया गया है कि दुकानों में भारी मात्रा में करोड़ों रुपये का दिवाली का नया स्टॉक भरा हुआ था, जो जलकर पूरी तरह राख हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 10 से 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
जैसे ही आग फैली मार्केट में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग अपनी दुकानों को छोड़कर बाहर निकल आये। वहीं, अन्य दुकानदारों ने फायर बिग्रेड विभाग को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर 10 से 15 फायर बिग्रेड की गाड़ियोंं पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच करने में जुटी है। वहीं, आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि भोपाल का न्यू मार्केट शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल है। यहां कपड़ों से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक की कई दुकानें हैं और सुबह से रात तक बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। त्योहारों के समय बाजार में भीड़ और बढ़ जाती है और कई बार यहां पैर रखने तक की जगह नहीं रहती। ऐसे में इस तरह की घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
इन 5 सरकारी बैंकों ने महंगा किया लोन, ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी, यहाँ चेक करें नए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स
आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में 25 बीपीएस बढ़ोत्तरी का फैसला लिया है। नई दरें बढ़कर 5.50% तक पहुँच चुकी है। जिसका असर बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिल रहा है। कई बैंकों ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, PNB समेत कुल 5 पब्लिक सेक्टर बैंकों ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स (RLLR/RBLR) में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस सूची में एक प्राइवेट सेक्टर बैंक भी शामिल है।
बैंक ऑफ इंडिया ने आरबीएलआर में 25 आधार अंकों की वृद्धि है। दरें बढ़कर 8.35% तक पहुँच चुकी हैं, जो पहले 8.10% थी। BOI ने 2026 में पहली बार रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स में संशोधन किया है। वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी आरएलएलआर में 25 बीपीएस की वृद्धि की है, अब दरें 8.35% हैं। नए रेट 8 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। हालांकि दोनों बैंकों ने बेसरेट और MCLR में कोई संशोधन नहीं किया है। ग्राहकों को संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संशोधित ब्याज दरें चेक करने की सलाह दी जाती है।
इन सरकारी बैंकों ने भी बढ़ाया RBLR-RLLR
पंजाब नेशनल बैंक ने RLLR में 25 बीपीएस की वृद्धि की है। वहीं इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने RBLR में 25 आधार अंकों की बढ़ोत्तरी कर दी है। नए रेट्स 8 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। बदलाव के बाद दरें 8.10% से बढ़कर 8.35% तक पहुँच चुकी हैं। बैंकों द्वारा लिए गए फैसले का सीधा असर होम लोन, पर्सनल लोन, व्हीकल लोन समेत विभिन्न प्रकार के लोन के ब्याज दरों और ईएमआई टेन्योर पर पड़ेगा।
इस प्राइवेट बैंक ने भी बढ़ाया RLLR
प्राइवेट सेक्टर के तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक ने भी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट्स में 25 बीपीएस की वृद्धि की है। बदलाव के बाद दरें बढ़कर 8.50% तक पहुँच चुकी हैं। वहीं 7 अक्टूबर को ही HDFC बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में बदलाव का ऐलान किया था। दरों में 5 से लेकर 15 बीपीएस तक की कटौती की गई है। जिसके बाद एमसीएलआर 7.80% से लेकर 8.55% है, जो पहले 7.90% से लेकर 8.60% था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









