फ्रांस में लगा डोनाल्ड ट्रंप का न्यूड स्टैच्यू, जानें क्या है इस अजीबो-गरीब मूर्ति की वजह?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर में सुर्खियों में बने हुए हैं. हालांकि, यह वजह सकारात्मक नहीं है. उल्टे-सीधे बयानों और मनमानी टैरिफ पॉलिसी की वजह से ट्रंप चर्चाओं में हैं. ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत, यूरोपीय देशों और जापान आदि मित्र देशों से उसके रिश्ते खराब हो गए हैं. इस बीच फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद की इमारत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 23 कैरेट गोल्ड की मूर्ति लगाई गई है. ट्रंप इस मूर्ति में नग्न दिख रहे हैं.
ट्रंप के इस स्टैच्यू में उनके एक हाथ में न्याय का तराजू है तो दूसरे हाथ में एक लंबा सा गोल्फ क्लब है. गोल्फ क्लब के पास एक गोल्फ की बॉल भी है, जिसे धरती के रूप में दिखाया गया है. 8.5 फुट लंबी मूर्ति के बारे में बताने के लिए मूर्ति के नीचे एक प्लेट भी लगी हुई है. उस पर लिखा हुआ है- मैं एक आदमी की पीठ पर बैठा हूं. वह मेरे बोझ से दबा जा रहा है. उसकी मदद करने के लिए मैं सब कुछ करने को राजी हूं, सिर्फ उसकी पीठ से नीचे उतरने के.
ट्रंप की गोल्डन मूर्ति
ट्रंप की इस गोल्डन मूर्ति को ऑरेंज प्लेग का नाम दिया गया है. यह मूर्ति डेनिश कलाकार जेन्स गैलशियोट ने बनाई है. मूर्ति में ट्रंप एक व्यक्ति के कंधों पर बैठे दिख रहे हैं, जिसने छोटे कपड़े पहने हैं. मूर्ति को ऐसा डिजाइन किया है, जिसमें लग रहा है कि व्यक्ति ट्रंप के बोझ उठा रहा है. इस मूर्ति को अन्याय का राजा भी कहा जा रहा है. मूर्ति को अन्याय का राजा भी कहा जा रहा है.
ट्रंप की मूर्ति को स्ट्रासबर्ग में यूरोपीय संसद की दो इमारतों को जोड़ने वाले सबसे व्यस्त चौराहों में से एक पर रखा गया है. इसे गुरुवार तक वहीं रखे जाने की प्लानिंग है. डेनमार्क के कलाकार ने कहा कि हमे इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और ऐसे विनाशकारी प्रभाव के खिलाफ एकजुट होना चाहिए.
घमंडी नेता के बारे मूर्ति
गैलशियोट के अनुसार, मूर्ति द एम्पर्स न्यू क्लोद्स नाम की परी-कथा से प्रेरित है. यह कहानी एक ऐसे घमंडी नेता के बारे में है, जिसे लगता है कि उसने बहुत अच्छे कपड़े पहने हुए हैं लेकिन असल में वह नग्न है. कहानी में राजा के आसपास के लोग डर और चापलूसी के वजह से चुप रहते हैं. जब एक बच्चा कह देता है कि आप नग्न है, तो वह राजा हंसी का पात्र बन जाता है. मूर्ति को देखने आने वालों को विरोध के रूप में मूर्ति के छोटे संस्करण भी दिए गए हैं, जिसे विरोध के प्रतीक या फिर 'मैस्कॉट' के तौर पर देखा जा सकता है.
पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, फुटेज में देंखे 7 बार किया हमला
पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, फुटेज में देंखे 7 बार किया हमला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama








