Responsive Scrollable Menu

अलविदा नाना पाटेकर: आपका बेबाक अंदाज और बेमिसाल एक्टिंग हमेशा याद रखी जाएगी | VIDEO

बॉलीवुड के सबसे बेबाक और निडर एक्टर्स में से एक नाना पाटेकर का अचानक चले जाना हर सिनेप्रेमी और फैन के लिए एक गहरा सदमा है. एक ऐसी दुखद घटना जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. बचपन में 'क्रांतिवीर' में उनके तीखे डायलॉग्स से लेकर 2026 में उनकी आखिरी फिल्म 'सूबेदार' तक, उनकी एक्टिंग ने हमेशा दर्शकों के दिलों को छुआ. आज जब उनके जाने की खबर आई, तो दिसंबर 2024 के उस इंटरव्यू की यादें मेरी आंखों के सामने घूम गईं, जब उन्होंने कितने प्यार से कहा था- 'मेरा फोन नंबर ले लेना और जब भी मुंबई आओ तो मुझे बता देना. हम घर पर मिलेंगे.' बदकिस्मती से समय की कमी और जिंदगी की व्यस्तता ने उस मुलाकात को कभी नहीं होने दिया. नाना भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बातें, उनका बेबाक अंदाज और उनकी बेमिसाल एक्टिंग हमेशा हमारे साथ रहेगी.

Continue reading on the app

देश और दुनिया की प्रमुख घटनाएं: शाम छह बजे के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है:

दि56: विपक्ष दूसरीलीड प्रदर्शन ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने राजघाट की ओर कूच किया नयी दिल्ली, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को अपना विरोध जारी रखते हुए कनॉट प्लेस से राजघाट की ओर कूच किया। सभी नेता तीन बस में सवार होकर राजघाट के लिए रवाना हुए।

प्रादे46: नाना पाटेकर दूसरी लीड निधन जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, पुणे में होगा अंतिम संस्कार पणजी, ‘सलाम बॉम्बे’, ‘खामोशी’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

अर्थ67: जीएसटी वित्त मंत्रालय जीएसटी परिषद ने अधिकारियों का गिरफ्तारी का अधिकार खत्म किया नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर परिषद ने बृहस्पतिवार को जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी के अधिकार को खत्म करने और अभियोजन शुरू करने की सीमा को एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी।

दि72: कैंसर दवा सरकार सभी गैर-अधिसूचित कैंसर-रोधी दवाओं पर एमआरपी का 30 प्रतिशत व्यापारिक लाभ तय करेगी: सूत्र नयी दिल्ली, सरकार ने सभी गैर-अधिसूचित कैंसर-रोधी दवाओं पर व्यापारिक लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 30 प्रतिशत पर सीमित करने का निर्णय लिया है, जिसके दायरे में ब्रांडेड और जेनेरिक, घरेलू और आयातित, तथा पेटेंट प्राप्त और गैर-पेटेंट वाली सभी दवाएं शामिल होंगी। सरकारी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे100: बिहार लीड तेजस्वी हिरासत तेजस्वी के नेतृत्व में ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पटना, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पटना में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रादे81: कर्नाटक एसआईआर कॉजपा लीड प्रदर्शन प्रकाश राज, ध्रुव राठी ने दीपके के साथ मिलकर एसआईआर के खिलाफ किया प्रदर्शन बेंगलुरु, कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके, यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता-सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज के नेतृत्व में लोगों ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर बृहस्पतिवार को यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

प्रादे112: वायु सेना लीड दिवस वायुसेना असाधारण, नेटवर्क आधारित सैन्य बल के रूप में विकसित हुई: एयर चीफ मार्शल सिंह गाजियाबाद (उप्र), वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 1932 में अपनी स्थापना के बाद से भारतीय वायुसेना एक असाधारण, नेटवर्क आधारित और बहु-क्षेत्रीय बल के रूप में विकसित हुई है, जो सतर्क है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

दि20: रेल कमी इंजन यात्री ट्रेनों के इंजन की कमी; मालगाड़ियों के लोकोमोटिव से चलाई जा रहीं रेलगाड़ियां नयी दिल्ली, यात्री ट्रेनों के लिए लोकोमोटिव की कमी के कारण रेलवे को कम गति वाले मालगाड़ी इंजनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जिससे कई यात्री ट्रेनों को कई घंटे की देरी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के रिकॉर्ड से यह जानकारी सामने आई है।

वि13: नोबेल साहित्य कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को दिया जाएगा इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्टॉकहोम, कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

वि7: संरा भारत पाक संरा: भारत ने पाक के दोहरे रवैये को उजागर किया, कहा- दुनिया 9/11, 26/11 और पहलगाम हमलों को नहीं भूली संयुक्त राष्ट्र, भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान के दोहरे रवैये को संयुक्त राष्ट्र में उजागर करते हुए जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम की घोषणा करके आतंकवाद को दिए जा रहे सरकारी समर्थन को छिपाने के इस्लामाबाद के प्रयासों की आलोचना की और कहा कि दुनिया 9/11, 26/11 और पहलगाम हमलों को नहीं भूली है।

अर्थ53: लीड शेयर मौद्रिक नीति के और सख्त होने की आशंका से सेंसेक्स 1,045 अंक टूटकर ढाई साल के निचले स्तर पर मुंबई, कच्चे तेल के दाम में तेजी, मौद्रिक नीति और सख्त होने की आशंका में घरेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 1,045 अंक का गोता लगाकर ढाई साल से अधिक के निचले स्तर पर, जबकि एनएसई निफ्टी 22,230 अंक के करीब आ गया।

खेल23: खेल एशियाड मंत्रालय समीक्षा खेल मंत्रालय एशियाड के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा, निशानेबाजी और बैडमिंटन में खराब प्रदर्शन पर ध्यान नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय महासंघों के साथ एक दिवसीय बैठक में हाल में संपन्न एशियाई खेलों में भारत के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा जिसमें बैडमिंटन, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में कुछ ‘अनुभवी’ खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रमुख रूप से ध्यान दिया जाएगा।

खेल24: खेल बैडमिंटन भारत सिंधू आर्कटिक ओपन में आगे बढ़ीं, थारुन, तन्वी और श्रीकांत बाहर वांता (फिनलैंड), दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने बृहस्पतिवार को यहां जापान की रिको गुनजी को हराकर आर्कटिक ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ियों का इस पांच लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में अभियान समाप्त हो गया।

द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबर:

वि15: ऑस्ट्रेलिया बच्चे आयु सत्यापन बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए एप्पल का नया आयु सत्यापन ‘गेम-चेंजर’ मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में एप्पल उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले लोग अब एक बार फिर दुनिया की सबसे लोकप्रिय वयस्क सामग्री वाली वेबसाइट पोर्नहब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

किस मिट्टी के बने हैं शाई होप? 38.3 ओवर मैदान पर बिताकर भी नहीं थके, सेंचुरी जड़ किया रिकॉर्ड की बारिश

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ के दूसरे टी20 मैच में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नाबाद 102 रन बनाए. उनकी इस शतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने रांची में 6 विकेट से मैच जीतकर 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली है. इसके साथ ही शाई होप और वेस्टइंडीज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं. Sat, 10 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

CCTV में दिखी डंपर और ट्रॉली की भिड़ंत #accident #cctv #udhamsinghnagar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T23:30:15+00:00

Why is the plague getting so much media attention? The Global Story | BBC News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T23:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers