Responsive Scrollable Menu

TCS का Q2 मुनाफा 15 प्रतिशत चढ़ा, कंपनी ने दर्ज किया 13,884 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट

मुंबई, आठ अक्टूबर देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 13,884 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। टाटा संस के लिए राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत टीसीएस ने एक साल पहले की समान अवधि (जुलाई-सितंबर) में 12,075 करोड़ रुपये और अप्रैल-जून तिमाही में 13,349 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। आईटी सेवा कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में उसकी परिचालन आय 11.22 प्रतिशत बढ़कर 73,188 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 65,799 करोड़ रुपये थी।

अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का राजस्व 72,275 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के. कृतिवासन ने कहा कि वृद्धि व्यापक आधार वाली रही और इसके दायरे में कंपनी के सभी अंतरराष्ट्रीय बाजार तथा उद्योग क्षेत्र आए। कंपनी की मुख्य परिचालन अधिकारी आरती सुब्रमण्यम ने बताया कि कृत्रिम मेधा से भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र के लंबे समय से जारी कारोबारी मॉडल के प्रभावित होने की आशंका के बीच, इससे होने वाला वार्षिक राजस्व जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर तीन अरब डॉलर हो गया जो अप्रैल-जून में 2.6 अरब डॉलर था।

नए सौदों पर हस्ताक्षर के लिहाज से कंपनी ने जुलाई-सितंबर अवधि में कुल 9.6 अरब डॉलर के अनुबंध मूल्य की जानकारी दी, जो इससे पिछली तिमाही के 9.5 अरब डॉलर से मामूली अधिक है। टीसीएस ने पिछले तीन महीनों में शुद्ध आधार पर 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा। इसके साथ 30 सितंबर तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 5,98,056 हो गई।

आईटी सेवा कारोबार में कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर 13.3 प्रतिशत रही। लाभप्रदता के मोर्चे पर कंपनी का कर-पूर्व मार्जिन जून तिमाही के मुकाबले 24 प्रतिशत पर स्थिर रहा। ऊर्जा, संसाधन एवं उपयोगिता कारोबार का राजस्व स्थिर मुद्रा के आधार पर सालाना 5.7 प्रतिशत बढ़ा, जिससे यह सभी क्षेत्रों में सबसे तेजी से बढ़ने वाला खंड रहा।

उपभोक्ता कारोबार में एक प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी के सबसे बड़े बाजार उत्तरी अमेरिका में स्थिर मुद्रा आधार पर राजस्व 1.5 प्रतिशत बढ़ा, जबकि भारत छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र रहा। कंपनी के निदेशक मंडल ने 12 रुपये प्रति शेयर लाभांश की सिफारिश की है।

इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 14 अक्टूबर तय की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

हारे हुए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली 5 जोड़ियां... 17 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman most runs partnership lost test: टेस्ट क्रिकेट में कई बार रनों की बड़ी पाटर्नरशिप भी टीम को हार से नहीं बचा पाती हैं. मोहम्मद युसूफ-यूनिस खान और मुशफिकुर-शाकिब जैसी जोड़ियों ने रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने के बावजूद अपनी टीमों को कई मुकाबलों में हार से नहीं उबारा. केविन पीटरसन-पॉल कॉलिंगवुड से लेकर मॉर्डन युग में हैरी ब्रुक और जो रूट जैसे दिग्गजों ने भी हार के मुकाबलों में ऐतिहासिक पारियां खेली हैं. ये 5 आंकड़े उन खिलाड़ियों के संघर्ष की कहानी बयां करते हैं जिन्होंने जीत के लिए पूरा दम लगाया. Fri, 9 Oct 2026 17:40:55 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: CJP Protest | Delhi Metro Station | INDIA Alliance | BJP | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T12:45:45+00:00

CJP Protest का असर, Delhi में बंद रहेंगी शराब की दुकानें! | #DelhiNews #CJPProtest #LiquorShops #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T12:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers