Responsive Scrollable Menu

लंदन उपचुनाव में Labour Party की सगल अब्दी-वाली जीतीं, Green Party नेता जैक पोलांस्की हारे

लंदन, नौ अक्टूबर (एपी) लंदन में शुक्रवार को हुए एक विशेष चुनाव में ब्रिटेन की सत्ताधारी लेबर पार्टी को विजेता घोषित किया गया। इस नतीजे से तेजी से लोकप्रिय हो रही ग्रीन पार्टी के नेता जैक पोलांस्की को झटका लगा है। पोलांस्की को पार्टी के ‘यहूदी राष्ट्रवाद’ विरोधी रुख को लेकर हो रही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ (ब्रिटिश संसद का निचला सदन) का सदस्य बने बिना पार्टी का नेतृत्व जारी रख सकते हैं। लेबर पार्टी की उम्मीदवार सगल अब्दी-वाली ने होलबोर्न और सेंट पैनक्रस निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में जीत दर्ज की और उन्हें 12,292 मत मिले, जोकि कुल मतों का 45 प्रतिशत है। यह सीट पूर्व प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

ग्रीन पार्टी के नेता जैक पोलांस्की को 8,928 वोट मिले, जो कुल मतों का लगभग 33 प्रतिशत है। सोमालिया से बचपन में शरणार्थी के रूप में ब्रिटेन आईं अब्दी-वाली ने नतीजे घोषित होने के बाद कहा कि वह ऐसे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं, जिसने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर दिए। स्थानीय निकाय ‘कैमडेन काउंसिल’ की नेता अब्दी-वाली ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह जीत यह भी प्रदर्शित करती है कि कौन यहां का हिस्सा बन सकता है।

मेरे जैसे दिखने वाले लोगों को इसमें अपनी झलक दिखनी चाहिए और उन्हें महसूस होना चाहिए कि उनके लिए भी यहां आगे बढ़ने के समान अवसर हैं।” पोलांस्की के नेतृत्व में ग्रीन पार्टी का तेजी से विस्तार हुआ है। पार्टी ने खुद को वाम-उदारवादी मतदाताओं के लिए लेबर पार्टी के विकल्प के रूप में पेश किया है। पिछले साल एक उपचुनाव में लेबर पार्टी को हराने के बाद उसे और गति मिली थी।

हालांकि, पार्टी के कुछ सदस्यों का मानना है कि वह पर्यावरण संरक्षण के अपने मूल मुद्दे से भटक गई है। पोलांस्की के चुनाव प्रचार पर इस महीने की शुरुआत में ग्रीन पार्टी के उस फैसले का असर भी पड़ा, जिसमें जायोनिज्म को नस्लवाद का एक रूप बताया गया था। जायोनिज्म यहूदी राष्ट्र की स्थापना का राजनीतिक आंदोलन है।

Continue reading on the app

Nandigram Upchunav Result: हसिरानी रथ की नंदीग्राम में बड़ी जीत, 1.22 लाख वोटों से BJP ने उपचुनाव में गाड़ा झंडा

Nandigram By-Election Result 2026: नंदीग्राम में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए विपक्ष का पूरी तरह सूपड़ा साफ कर दिया है. 9 अक्टूबर को घोषित उपचुनाव के नतीजों में भाजपा प्रत्याशी हसिरानी रथ ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को 1,22,753 वोटों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी. सीएम सुवेंदु अधिकारी के पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हसिरानी रथ के पक्ष में पड़े 1,64,427 मतों की आंधी में विपक्षी खेमा पूरी तरह ध्वस्त हो गया.

Continue reading on the app

  Sports

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में स्टीव वॉ को पछाड़कर बने ऑस्ट्रेलिया के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज

Steve Smith surpasses Steve Waugh: स्टीव स्मिथ ने स्टीव वॉ को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी इस पारी के दौरान स्मिथ ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की. अब उनसे आगे केवल रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर हैं. स्मिथ जल्द ही 11,000 टेस्ट रनों के आंकड़े को छूने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बनने के करीब हैं. Fri, 9 Oct 2026 18:27:09 +0530

  Videos
See all

Supreme Court On Delhi Police: मक्खी मारने के लिए हथौड़ा नहीं चलाते- SC | Delhi Metro | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:43+00:00

AAJTAK 2 | CONGRESS PROTEST | DELHI में INDIA ब्लॉक का सत्याग्रह जारी, BJP ने उठाए सवाल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T13:16:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers