नशे के खिलाफ मंदसौर पुलिस का एक्शन, MD ड्रग और डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख से ज्यादा का मशरूका जब्त
मंदसौर: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। अलग-अलग जिलों में पुलिस टीमें मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में मंदसौर जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग और डोडाचूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि जिले की पिपलियामंडी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुये उसके पास से 513 ग्राम एमडी ड्रग और 9 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ, कार और मोबाइल समेत कुल मशरूका की कीमत करीब 15.29 लाख रुपये बताई गई है।
चेकिंग के दौरान एमडी ड्रग्स और डोडाचूरा जब्त
पुलिस के अनुसार, ढुंगलावदा फंटा क्षेत्र में पुलिस की चेकिंग लगी हुई थी। इसी दौरान KIA सेल्टोस कार क्रमांक GJ03LG9006 को रोककर उसमें सवार व्यक्ति से पूछताछ एवं गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 513 ग्राम एमडी ड्रग और 9 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। वहीं पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अपना नाम प्रदीप पिता ओमप्रकाश शर्मा, उम्र 39 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान बताया।
कुल करीब 15.29 लाख रुपये का मशरूका जब्त
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में जब्त की गई 513 ग्राम एमडी ड्रग की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये और 9 किलोग्राम डोडाचूरा की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा करीब 10 लाख रुपये कीमत की KIA सेल्टोस कार और लगभग 20 हजार रुपये का रियलमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किया गया है। यानि देखा जाये तो पुलिस ने कुल करीब 15.29 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और उससे जुड़े संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#मंदसौरपुलिस पिपलियामंडी पुलिस की सक्रियता से 01 अंतर्राज्यिय तस्कर को अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग व डोड़ाचुरा की तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा ।
@CMMadhyaPradesh @DGP_MP
@mohdept @PHQ_Editorial @IgpUjjain @DIG_RATLAM_MP @MPPoliceDeptt https://t.co/jsyesNkIAd— SP_Mandsaur (@mandsaur_sp) October 8, 2026
विदिशा पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर की जब्त
बता दें कि मंदसौर पुलिस के अलावा, विदिशा पुलिस ने भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये नशे के खिलाफ शिकंजा कसा है। जिले में कोतवाली पुलिस ने बेतवा नदी किनारे बंगला घाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब उनकी तलाशी ली गई तो आरोपियों के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर और अर्टिगा कार बरामद की गई है। वहीं, जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
12 महीने के FD पर मिलेगा 7.20% रिटर्न, नवरात्रि से पहले इस फाइनेंस कंपनी ने बढ़ाया ब्याज, जानें नई दरें
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दिया है। जिसके बाद बजाज फाइनेंस ने ग्राहकों को राहत दी है। फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बढ़ोत्तरी की गई है। नए रेट 7 अक्टूबर से लागू हो चुके हैं। संशोधन के बाद कंपनी 15,000 रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.80% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रही है।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ग्राहक 12 महीने से लेकर 60 दिन तक का निवेश कर सकते हैं। सबसे ज्यादा रिटर्न कंपनी 31 से लेकर 60 महीने तक के टेन्योर पर ऑफर कर रही है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। एफडी पर लोन की सुविधा भी मिलती है। निवेश से पहले ग्राहकों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ब्याज दरों में समय-समय पर बदलाव होता रहता है।
ब्याज दरों में 40 बीपीएस तक की वृद्धि
बजाज फाइनेंस में एफडी के इंटरेस्ट रेट में 15 से लेकर 40 आधार अंकों की बढ़ोत्तरी की है। पहले कंपनी 31 से लेकर 60 महीने तक के टेन्योर पर 7.40% ब्याज ऑफर करती थी, जिसे अब बढ़ाकर 7.75% कर दिया गया है। पहले जहां 12 से लेकर 17 महीने के टेन्योर पर 6.60% ब्याज मिलता था, अब उसे बढ़ाकर 6.80% कर दिया गया है। 18 से लेकर 30 महीने तक के टेन्योर के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 6.85% से 7% का फैसला कंपनी ने लिया है।
कंपनी ग्राहकों को एफडी के लिए “Comulative” और “Non Comulative” दोनों ऑप्शन दे रही है। कम्युलेटिव एफडी में ब्याज मैच्योरिटी के समय मिलता है। जबकि नॉन कम्युलेटिव एफडी में ब्याज मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर मिलता है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा एक्स्ट्रा रिटर्न
कंपनी वृष नागरिकों को सभी टेन्योर पर 40 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रही है। 60 साल या अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.20% से लेकर 8.15% है। 12 से लेकर 17 महीने के टेन्योर पर 7.20%, 18 से लेकर 30 महीने के टेन्योर पर 7.40% और 31 से लेकर 60 महीने तक के टेन्योर पर 8. 15% रिटर्न मिल रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News












