यशस्वी जायसवाल विकेटकीपिंग प्रैक्टिस कर रहे:रणजी ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड बोले- वे भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं
यशस्वी जायसवाल रणजी ट्रॉफी से पहले विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वे अपने खेल में नई स्किल जोड़ने पर काम कर रहे हैं। यशस्वी रणजी ट्रॉफी में 11 अक्टूबर को मुंबई के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ खेलने उतरेंगे। जायसवाल के विकेटकीपिंग पर मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने कहा- ‘यशस्वी विकेटकीपिंग शुरू करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। मैंने उनसे यही सुना है।’ लाड ने कहा- 'वे मुंबई या भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करना चाहते हैं। मुझे लगता है कि उनका यही लक्ष्य है, लेकिन मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है।' जायसवाल ने 10 ओवर विकेटकीपिंग की यशस्वी ने विकेटकीपिंग ग्लव्स पहनकर प्रैक्टिस की है। मुंबई के एक प्रैक्टिस मैच में उन्होंने करीब 10 ओवर विकेटकीपिंग भी की। जायसवाल पहले भी अपनी लेग-स्पिन से टीम की मदद कर चुके हैं। हालांकि, भारत के लिए वे प्रमुख बल्लेबाज के तौर पर ही खेलते हैं। गेंदबाजी उनके रेगुलर खेल का हिस्सा नहीं है। विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस उनके खेल में एक और कौशल जोड़ने की कोशिश मानी जा रही है। लाड बोले- लगातार प्रैक्टिस से आदत बनेगी लाड ने कहा- ‘उन्होंने विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस इसलिए शुरू की है, क्योंकि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं।’ शार्दुल ठाकुर के बिना खेलेगी मुंबई मुंबई के लिए नए सीजन से पहले जायसवाल का जुड़ना राहत की बात है। टीम इस अभियान में पूर्व कप्तान शार्दुल ठाकुर के बिना खेलेगी। पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी सीजन से पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। लाड ने कहा- उन्होंने ऊंचे स्तर पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। यशस्वी जैसे खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से हमारे युवा खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी।' ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हनुमा विहारी ने सैमसन की फॉर्म पर सवाल उठाए:कहा- कॉम्प्टीशन के दबाव में असुरक्षित महसूस कर रहे; लखनऊ में 11 रन बनाए भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने ओपनर संजू सैमसन के फॉर्म की आलोचना की है। उन्होंने सैमसन को मिल रहे लंबे मौके पर भी सवाल उठाया। विहारी ने कहा- ‘सैमसन टीम में कॉम्प्टीशन के दबाव के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…
रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर:नॉर्त्या की 2023 के बाद वापसी, साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 का ऐलान
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शुक्रवार से डरबन में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके। वहीं, एनरिक नॉर्त्या 2023 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे। सीरीज का दूसरा टेस्ट गक्बेरहा और तीसरा मुकाबला केप टाउन में खेला जाएगा। प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए थे रबाडा क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 21 अगस्त को बताया था कि ट्रेनिंग के दौरान रबाडा चोटिल हो गए थे। उनकी दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। उन्होंने आखिरी बार मई में IPL में गुजरात टाइटन्स के लिए खेला था। इसके बाद से रबाडा ने कोई मैच नहीं खेला है। नॉर्त्या की 3 साल बाद वापसी नॉर्त्या ने पिछला टेस्ट फरवरी 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में खेला था। उस मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 5/36 और दूसरी पारी में 1/48 विकेट लिए थे। साउथ अफ्रीका ने यह टेस्ट 87 रन से जीता था। वेरेन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट के लिए अनुभव और युवा प्रतिभा से संतुलित टीम चुनी है। तेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे। एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी को मजबूती देंगे। वियान मुल्डर और मार्को यानसन बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे। काइल वेरेन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। गेंदबाजी में केशव महाराज और साइमन हार्मर की स्पिन जोड़ी होगी। इनके साथ नॉर्त्या और मार्को यानसन तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरेन, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज और एअनरिख नॉर्त्या।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








