Responsive Scrollable Menu

भरोसा नहीं होता कि शादीशुदा महिला को झांसा देकर यौन संबंध बना लिए, रेप केस में बोला सुप्रीम कोर्ट

पेश मामले में शिकायतकर्ता महिला जो खुद 33 साल की एक वकील और शादीशुदा होने के साथ एक बच्चे की मां भी हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपी के खिलाफ सितंबर 2022 में शारीरिक संबंध बनाए। पढ़ें पूरी खबर।

Continue reading on the app

स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर से छीनी ऑरेन्ज कैप, जानिए WPL 2026 में किसके सिर सजी पर्पल कैप?

Smriti Mandhana Won Orange Cap: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी जीत दर्ज कर ली है. फाइनल मैच में दिल्ली के दिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरीं मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी की और 87 रनों की कप्तानी पारी खेली. अपनी इस पारी के बदौलत न केवल उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि उन्होंने ऑरेन्ज कैप को पीछे छोड़ते हुए ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली.

Smriti Mandhana ने जीती ऑरेन्ज कैप

WPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाली स्मृति मंधाना ने ऑरेन्ज कैप अपने नाम की. मंधाना ने सीजन में 9 मुकाबले खेले, जिसमें 53.86 के औसत और 153.25 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 377 रन बनाए. फाइनल मैच से पहले ऑरेन्ज कैप हरमनप्रीत कौर के पास थी, जिन्होंने WPL 2026 में 150.66 की स्ट्राइक रेट और 68.40 के औसत से 342 रन बनाए थे. मगर, फाइनल में स्मृति ने 87 रनों की कप्तानी पारी खेलकर हरमन को पीछे छोड़ ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली.

किसने जीती पर्पल कैप?

गुजरात टायटंस की टीम भले ही फाइनल तक न पहुंच सकी हो, लेकिन उनकी तेज गेंदबाज सोफी डिवाइन ने पर्पल कैप अपने सिर सजाई है. सोफी ने इस सीजन 9 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 16 के औसत से 17 विकेट लिए. हालांकि, नंदिनी शर्मा ने भी WPL 2026 में 17 ही विकेट लिए, लेकिन सोफी का औसत नंदिनी से बेहतर है, जिसके चलते ये अवॉर्ड सोफी को मिला है. आपको बता दें, न केवल सोफी ने पर्पल कैप जीती है बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है.

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

WPL 2026 में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की नंदिनी शर्मा 17 विकेट लेकर पर्पल कैप न जीत सकी हों, लेकिन उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है. नंदिनी ने 10 मैचों में 18.59 के औसत से 17 विकेट अपने नाम किए. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनी हैं. उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए लीग मैच में हैट्रिक भी ली थी और वह WPL की हिस्ट्री में हैट्रिक लेने वाली पहली अनकैप्ड क्रिकेटर बन गई हैं.

ये भी पढ़ें: 'RCB का झंडा बुलंद', बोल्ड आर्मी की खिताबी जीत पर विराट कोहली का पोस्ट हुआ वायरल, जानिए क्या लिखा

Continue reading on the app

  Sports

कौन जीतेगा वर्ल्ड कप ट्रॉफी आज ही हो जाएगा फैसला, वैभव सूर्यवंशी अकेले नहीं विस्फोटक बैटर की फौज अंडर 19 फाइनल में दिखाएगी दम

IND vs ENG U19 World Cup final: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड रन चेज कर हरारे स्पोर्ट्स क्लब में इंग्लैंड से फाइनल में भिड़ंत तय की. आयुष म्हात्रे के पास भारत को चैंपियन बनाकर विराट कोहली जैसे दिग्गज के लिस्ट में जगह बनाने का शानदार मौका है. Fri, 6 Feb 2026 07:39:57 +0530

  Videos
See all

Pariksha Pe Charcha 2026 LIVE : Board Exam देने वाले छात्रों को PM Modi दें रहे सफलता का मंत्र #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T02:14:45+00:00

MP के Ujjain में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में हाइड्रोजन गैस Balloon ब्लास्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T02:13:59+00:00

Meghalaya की Coal Mine में Blast, 18 लोगों की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T02:16:32+00:00

Lok Sabha में PM Modi पर हमले की साजिश थी? Om Birla | BJP vs Congress | Modi Speech | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T02:14:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers