Responsive Scrollable Menu

स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर से छीनी ऑरेन्ज कैप, जानिए WPL 2026 में किसके सिर सजी पर्पल कैप?

Smriti Mandhana Won Orange Cap: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी जीत दर्ज कर ली है. फाइनल मैच में दिल्ली के दिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरीं मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी की और 87 रनों की कप्तानी पारी खेली. अपनी इस पारी के बदौलत न केवल उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि उन्होंने ऑरेन्ज कैप को पीछे छोड़ते हुए ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली.

Smriti Mandhana ने जीती ऑरेन्ज कैप

WPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाली स्मृति मंधाना ने ऑरेन्ज कैप अपने नाम की. मंधाना ने सीजन में 9 मुकाबले खेले, जिसमें 53.86 के औसत और 153.25 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 377 रन बनाए. फाइनल मैच से पहले ऑरेन्ज कैप हरमनप्रीत कौर के पास थी, जिन्होंने WPL 2026 में 150.66 की स्ट्राइक रेट और 68.40 के औसत से 342 रन बनाए थे. मगर, फाइनल में स्मृति ने 87 रनों की कप्तानी पारी खेलकर हरमन को पीछे छोड़ ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली.

किसने जीती पर्पल कैप?

गुजरात टायटंस की टीम भले ही फाइनल तक न पहुंच सकी हो, लेकिन उनकी तेज गेंदबाज सोफी डिवाइन ने पर्पल कैप अपने सिर सजाई है. सोफी ने इस सीजन 9 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 16 के औसत से 17 विकेट लिए. हालांकि, नंदिनी शर्मा ने भी WPL 2026 में 17 ही विकेट लिए, लेकिन सोफी का औसत नंदिनी से बेहतर है, जिसके चलते ये अवॉर्ड सोफी को मिला है. आपको बता दें, न केवल सोफी ने पर्पल कैप जीती है बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है.

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

WPL 2026 में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की नंदिनी शर्मा 17 विकेट लेकर पर्पल कैप न जीत सकी हों, लेकिन उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है. नंदिनी ने 10 मैचों में 18.59 के औसत से 17 विकेट अपने नाम किए. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनी हैं. उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए लीग मैच में हैट्रिक भी ली थी और वह WPL की हिस्ट्री में हैट्रिक लेने वाली पहली अनकैप्ड क्रिकेटर बन गई हैं.

ये भी पढ़ें: 'RCB का झंडा बुलंद', बोल्ड आर्मी की खिताबी जीत पर विराट कोहली का पोस्ट हुआ वायरल, जानिए क्या लिखा

Continue reading on the app

विरार में फल बेचने वाले ने गटर का पानी फलों पर छिड़का, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विरार में फल बेचने वाले ने गटर का पानी फलों पर छिड़का, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2026 Final: कप्तान Smriti Mandhana का तूफान, Delhi को हराकर RCB दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग चार के बड़े स्कोर वाले रोमांचक फाइनल में बृहस्पतिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियनस दोनों के नाम पर दो-दो डब्ल्यूपीएल खिताब हो गए हैं। दिल्ली की टीम को लगातार चौथी बार फाइनल में खेलते हुए शिकस्त का सामना करना पड़ा।

दिल्ली के 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति (87 रन, 41 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) और जॉर्जिया (79 रन, 54 गेंद, 14 चौके) के बीच दूसरे विकेट की 165 रन की साझेदारी से 19.4 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाकर जीत दर्ज की। चिनेल हेनरी (34 रन पर दो विकेट) और नंदिनी (41 रन पर एक विकेट) ने अंतिम ओवरों में दिल्ली कैपिटल्स को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाईं। दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स(57), लॉरा वोल्वार्ट (44), सलामी बल्लेबाज लिजेल ली (37) और सलामी बल्लेबाज हेनरी (नाबाद 35) की पारियों से चार विकेट पर 203 रन बनाए।

जेमिमा ने 37 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके मारे और वोल्वार्ट के साथ तीसरे विकेट के निए 76 रन जोड़े जिन्होंने 25 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के मारे। हेनरी ने 15 गेंद में दो चौके और दो छक्के जड़े और वौल्वार्ट के साथ चौथे विकेट के लिए सिर्फ 24 गेंद में 55 रन की तूफानी साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दूसरे ओवर में ही ग्रेस हैरिस (09) का विकेट गंवा दिया जिन्हें हेनरी ने बोल्ड किया। कप्तान स्मृति और जॉर्जिया ने इसके बाद पारी को संभाला। स्मृति ने हेनरी पर चौके से खाता खोला जबकि जॉर्जिया ने मारिजेन कैप और हेरनी पर दो-दो चौके मारे। स्मृति ने नंदिनी की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 59 रन तक पहुंचाया। स्मृति ने नंदिनी पर छक्के के साथ 10 ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया और फिर श्री चरणी की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया।

जॉर्जिया ने श्री चरणी की गेंद पर एक रन के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि स्मृति ने स्नेह राणा पर चौके के साथ सिर्फ 22गेंद में यह उपलब्धि हासिल की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के 150 रन 14 ओवर में पूरे हुए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 42 रन की दरकार थी। मीनू मनि ने जॉर्जिया को शेफाली के हाथों कैच कराके स्मृति के साथ उनकी साझेदारी को तोड़ा। रिचा घोष (06) ने नंदिनी पर चौका मारा लेकिन दो गेंद पर मीनू को कैच दे बैठीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अंतिम दो ओवर में 18 रन की जरूरत थी। डि क्लर्क ने हेनरी पर चौका मारा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने स्मृति को बोल्ड कर दिया। इस ओवर में आठ रन बने। अंतिम ओवर में बल्लेबाजों को जीत के लिए 10 रन बनाने थे औरराधा यादव (नाबाद 12) ने श्री चरणी पर लगातार दो चौकों के साथ टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इससे पहले स्मृति ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद लिजेल और शेफाली वर्मा (20) ने 49 रन जोड़कर दिल्ली कैपिटल्स को सधी हुई शुरुआत दिलाई। शेफाली ने लॉरेन बेल पर पारी का पहला चौका मारा जबकि लिजेल ने सयाली सतघरे (46 रन पर एक विकेट) पर लगातार दो छक्के जड़े। शेफाली ने अरुंधति रेड्डी (40 रन पर एक विकेट) पर दो चौके मारे लेकिन इसी ओवर में विकेटकीपर ऋचा घोष को कैच दे बैठीं।

दिल्ली ने पावर प्ले में एक विकेट 53 रन बनाए। वोल्वार्ट ने आते ही अरुंधति पर चौका जड़ा जबकि लिजेल ने श्रेयंका पाटिल का स्वागत लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्के के साथ किया। नेदिन डि क्लर्क (48 रन पर एक विकेट) ने लिजेल को ग्रेस हैरिस के हाथों कैच कराके रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ी सफलता दिलाई। लिजेल ने 30 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके मारे। जेमिमा और वोल्वार्ट ने इसके बाद पारी को संभाला। जेमिमा ने डि क्लर्क पर दो चौके जड़ने के बाद श्रेयंका पर तीन चौके मारे। दिल्ली के रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ। जेमिमा ने डि क्लर्क की गेंद पर एक रन के साथ 32 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जिसमें सात चौके शामिल रहे। जेमिमा ने सतघरे पर भी चौका जड़ा लेकिन इसके बाद उनकी फुलटॉस गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डि क्लर्क के हाथों में खेल गई। चिनेल हेनरी ने 19वें ओवर में डि क्लर्क पर चार चौकों और एक छक्के से 24 रन बटोरे और फिर सतघरे पर भी छक्का मारे। वोल्वार्ट पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुईं।

Fri, 06 Feb 2026 09:36:18 +0530

  Videos
See all

कुकी प्रदर्शन के दौरान बवाल | #KukiProtest #ManipurProtest #Violence #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T04:08:21+00:00

Los Angeles में तेज रफ्तार कार का किराने की दुकान में घुसना, 3 की मौत | America | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T04:14:28+00:00

Breaking News : मणिपुर के चुराचांदपुर में सुरक्षाबलों के साथ झड़प, गाड़ियों में आग | Manipur Clash #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T04:09:06+00:00

Superfast News Live : सुबह की 100 बड़ी खबरें | India US Trade Deal | PM Modi | Hindi News | Top 100 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T04:11:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers