Responsive Scrollable Menu

MP Travel Mart से दुनिया में बढ़ेगी मध्य प्रदेश के पर्यटन की पहचान, बोले मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, बताया कैसे मिलेगा फायदा

देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों और होमस्टे संचालकों को एक मंच पर लेकर आया MP Travel Mart 2026 मध्य प्रदेश के पर्यटन के लिए नए कारोबारी रास्ते खोल रहा है। दूसरे दिन 177 ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी स्टॉल के साथ एग्जिबिशन की शुरुआत हुई। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन मध्य प्रदेश के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के साथ प्रदेश की पर्यटन अर्थव्यवस्था को वैश्विक पहचान दिलाने में मदद करेंगे।

कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और केंद्रीय पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार ने एग्जिबिशन का शुभारंभ किया। मुख्य सचिव ने अलग-अलग स्टॉल का जायजा लिया और देश-विदेश से आए टूर-ट्रैवल ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों और होमस्टे संचालकों से उनके टूर पैकेज, आने वाली योजनाओं और मध्य प्रदेश में पर्यटन के विस्तार को लेकर बातचीत की।

बर्णवाल ने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब स्थानीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यटन से जुड़े कारोबार को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने टूर ऑपरेटर्स और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि इनके जरिए प्रदेश की संस्कृति, वन्यजीव और ग्रामीण पर्यटन के अनुभवों को दुनिया के सामने पहुंचाया जा सकता है।

एक जगह दिखी मध्य प्रदेश के पर्यटन की झलक

एग्जिबिशन में मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी खास तरीके से पेश किया गया है। बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन पर प्रदेश के ऐतिहासिक किले, वन्यजीव अभयारण्य और प्राकृतिक पर्यटन स्थल दिखाए जा रहे हैं। इंटरैक्टिव कियोस्क के जरिए लोग अपनी पसंद के पर्यटन स्थल की जानकारी खुद देख सकते हैं। मुख्य सचिव ने यहां इंटरैक्टिव डिजिटल डिस्प्ले और AI आधारित डिजिटल पहल की भी जानकारी ली।

गांव का अनुभव कराएगा ‘पर्यटन ग्राम पंचवटी’

Travel Mart में बनाया गया ‘पर्यटन ग्राम पंचवटी’ ग्रामीण पर्यटन की झलक पेश कर रहा है। यहां होमस्टे, स्टारगेजिंग, बैलगाड़ी की सवारी, साइकलिंग, जनजातीय लोक नृत्य, पारंपरिक वाद्ययंत्र, तीर-कमान और हस्तकला से जुड़ी गतिविधियां रखी गई हैं। इसके साथ ही नेशनल पार्क की झलक, प्राकृतिक झरने और गोंड पेंटिंग भी यहां देखने को मिल रही हैं। जनजातीय ग्रामीण अपनी जीवनशैली और कहानियों को भी यहां प्रस्तुत कर रहे हैं।

चंदेरी साड़ी से बाघ प्रिंट तक

मध्य प्रदेश की कला और हस्तशिल्प को भी Travel Mart में जगह दी गई है। इसके लिए लगाए गए स्टॉल पर बाघ प्रिंट, चंदेरी साड़ियां, भील आर्ट, भैरवा क्राफ्ट और बाटिक प्रिंट प्रदर्शित किए गए हैं। इस दौरान मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी, मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार यादव, पर्यटन बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक डॉ. अभय अरविंद बेडेकर और फिक्की मध्य प्रदेश के चेयरमैन महेंद्र प्रताप सिंह सहित अधिकारी, टूर ऑपरेटर, एग्जिबिटर और होटल व्यवसायी मौजूद रहे।

Continue reading on the app

Video: भुवनेश्वर कुमार की वापसी में किन लोगों ने निभाया बड़ा रोल, क्या है तेज गेंदबाज का गोल?

भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी चर्चा का मुख्य विषय रही है। उनका पिछला मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था और अब फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है। यह चयन नई चयन समिति के आने के बाद हुआ, जिसमें प्रज्ञान ओझा अंतरिम चेयरमैन बने और चयन नीति में बदलाव देखने को मिला। पहले 35 साल से ऊपर के खिलाड़ियों को प्राथमिकता नहीं दी जाती थी, लेकिन अब उम्र की बजाय घरेलू टूर्नामेंट और आईपीएल में प्रदर्शन को महत्व दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित शर्मा को काटने के लिए यशस्वी ने तैयार किया प्लान B, 2027 वर्ल्ड कप के लिए जायसवाल ने विकेट के पीछे थामा दस्ताना

yashasvi started wicket keeping: यशस्वी जायसवाल ने कीपिंग का अभ्यास करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मुझे पूरी तरह से नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी. ऐसा कहा जाता है कि रणजी ट्रॉफी से पहले मुंबई के एक अभ्यास मैच के दौरान जायसवाल ने करीब 10 ओवरों तक विकेटकीपिंग की थी.  Thu, 8 Oct 2026 16:27:54 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar Passed Away : नाना पाटेकर के निधन की खबर से सदमे में बॉलीवुड | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:45:02+00:00

Ayodhya। Akhilesh Yadav।“हमारे लिए तो जो प्रभु श्री राम हैं वही प्रभु श्री कृष्ण हैं”। Bhagwat Katha #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:39:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers