Responsive Scrollable Menu

Pawan Singh के आ रहे धासूं भोजपुरी सॉन्ग, फैस की बढ़ी बेकरारी

फरवरी 2026 में पवन सिंह के कई नए भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं, जिनकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। ‘सलवरवा लाले हो लाल’ समेत रोमांटिक और डांस नंबर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Continue reading on the app

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला, इन खिलाड़ियों को मिलेगी पेंशन, अन्य प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

Jharkhand Cabinet: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस बैठक के सबसे अहम फैसलों में राज्य के सीनियर खिलाड़ियों को पेंशन देने से जुड़ा निर्णय शामिल है. सरकार ने खिलाड़ियों की पेंशन योजना को नए सिरे से तैयार किया है ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मिल सके.

कैबिनेट ने तय किया है कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के वे खिलाड़ी, जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं, उन्हें हर महीने पेंशन दी जाएगी. पहले जो व्यवस्था थी, उसमें कई तरह की तकनीकी और नियमों से जुड़ी दिक्कतें थीं, जिसके कारण कई खिलाड़ी आवेदन ही नहीं कर पा रहे थे. अब नई व्यवस्था में इन कमियों को दूर किया गया है.

सरकार के फैसले के अनुसार ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ियों को हर महीने 20 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी. वहीं वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, सैफ गेम्स और नेशनल गेम्स जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी पेंशन मिलेगी. प्रतियोगिता के स्तर के हिसाब से पेंशन की राशि तय की गई है, जो 5 हजार रुपये से लेकर 16 हजार रुपये तक होगी. नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को न्यूनतम 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का प्रस्ताव है.

अन्य प्रस्तावों पर लगी मुहर

इसके अलावा राज्य के विश्वविद्यालयों में पदों के पुनर्गठन से जुड़े प्रस्तावों को भी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. वहीं, हाल के दिनों में कोर्ट से मिले आदेशों के आधार पर तैयार किए गए कुछ प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की सहमति मिल गई है.

हालांकि निकाय चुनाव को लेकर राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए कैबिनेट के फैसलों पर कोई आधिकारिक ब्रीफिंग नहीं की गई.

इधर, कार्मिक विभाग से जुड़े एक अहम प्रस्ताव पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. 14वीं जेपीएससी परीक्षा में अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने के मुद्दे पर शीर्ष स्तर पर सहमति नहीं बन पाई. पहले अगस्त 2023 को कट-ऑफ डेट मानने का प्रस्ताव था, लेकिन उम्र में कितनी छूट दी जाए, इस पर असहमति के कारण यह प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया है. अभ्यर्थी अगस्त 2018 को कट-ऑफ डेट मानने की मांग कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2026 Prize Money: चैंपियन बनने पर RCB को मिला इतने करोड़ा का इनाम, दिल्ली भी हुई मालामाल

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार खिताब जीता. इस जीत के बाद आरसीबी को प्राइज मनी के तौर पर करोड़ रुपए मिले. Thu, 05 Feb 2026 23:17:25 +0530

  Videos
See all

US vs Iran: ट्रंप की दोहरी चाल, क्या शुरू होगा महायुद्ध? ???????? Trump warns Khamenei! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T19:30:05+00:00

Pakistan Balochistan Tension: चीन का पाकिस्तान को अल्टीमेटम? | BLA Attacks | CPEC Security Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T20:00:36+00:00

Salam Cricket 2026: Kapil Dev या Sunil Gavaskar कौन ज्यादा अच्छा Captain? गावस्कर ने खुद बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T19:30:08+00:00

UP News | Asaduddin Owaisi की पार्टी का नेता....सच में इतना बड़ा रैकेट चलाता? देखिए Exclusive Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T19:45:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers