Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर को पिता के निधन का रहा था मलाल:दवाइयों के पैसे नहीं जुटा पाए थे, दोस्तों ने की थी आर्थिक मदद

नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर कार्डियक अरेस्ट आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। नाना अपने पीछे फिल्मों के साथ कई ऐसे किस्से छोड़ गए, जिनसे उनकी जिंदगी के संघर्ष और रिश्तों की झलक मिलती है। दिसंबर 2024 में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता के साथ रिश्ते को लेकर बात की थी। नाना ने बचपन में वह खुद को दूसरों से कमतर समझते थे। उन्हें लगता था कि वह दिखने में अपने दोनों भाइयों से कम अच्छे हैं। इसी वजह से उनके मन में यह बात भी बैठ गई थी कि उनके पिता बाकी भाइयों को उनसे ज्यादा प्यार करते हैं। बचपन में नाना गांव और आसपास होने वाले नाटकों में हिस्सा लेते थे। एक बार उन्होंने (वाल्मीकि) नाटक में काम किया। खास बात यह थी कि उनका अभिनय देखने के लिए उनके पिता मुंबई से गांव आए थे। नाना के लिए यह पल बेहद खास था। उन्हें महसूस हुआ कि उनके पिता को भी उनकी कला पर गर्व है। इसी अनुभव ने उनके मन में पिता को लेकर बनी गलतफहमी को काफी हद तक दूर कर दिया। आखिरी दिनों में नाना से गहरी दोस्ती हो गई थी नाना ने बताया था कि पिता के आखिरी दिनों में दोनों के बीच रिश्ता बहुत गहरा हो गया था। उनके पिता कभी उनका हाथ पकड़कर कहते थे कि उन्हें हमेशा लगता रहा कि नाना के मन में यह बात होगी कि भाइयों से उन्हें ज्यादा प्यार मिला। नाना ने कहा था कि उन्हें पिता से कोई शिकायत नहीं थी। हालांकि, उन्हें जिंदगी भर इस बात का दुख रहा कि जब पिता का निधन हुआ, तब वह उनके लिए कुछ कर नहीं पाए। उनके पिता का निधन कॉरपोरेशन के अस्पताल में हुआ था और इलाज के लिए दवाइयों के पैसे की जरूरत थी। उस वक्त नाना के दोस्तों ने उनकी आर्थिक मदद की थी। ...........… यह खबर भी पढ़ें… रेपिस्ट के रोल पर नाना ने डायरेक्टर को गालियां दीं:'परिंदा' के क्लाईमैक्स में आग से झुलसे, आर्मी जॉइन करने के लिए रक्षामंत्री को फोन किया नाना पाटेकर ने अपने करीब पांच दशक के करियर में कई यादगार किरदार निभाए थे। नाना अपने बेबाक और गुस्सैल अंदाज के लिए भी जाने जाते थे। एक बार डायरेक्टर रवि चोपड़ा ने उन्हें फिल्म में रेपिस्ट का रोल ऑफर किया तो नाना भड़क गए और उन्हें गालियां तक दे दीं। बाद में स्मिता पाटिल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और नाना को फिल्म में अहम विलेन का किरदार मिला। (परिंदा) की शूटिंग के दौरान भी उनका डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से विवाद हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर के निधन से अटकी ये फिल्में, कुछ शूटिंग पूरी तो कुछ का काम बाकी

Nana Patekar Upcoming Movies: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया है. अपने लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. लेकिन उनके जाने के साथ उनके कुछ प्रोजेक्ट्स अधूरे भी रह गए हैं. इनमें कुछ फिल्मों की शूटिंग पूरी हो गई थी और फिल्म रिलीज के लिए तैयार थी, जबकि कुछ प्रोजेक्ट्स ऐसे भी थे जिन पर अभी शूटिंग या बाकी काम होना बचा था. ऐसे में जानते हैं, इन फिल्मों के बारे में-

ईठा (Eetha)

इस लिस्ट में पहला नाम श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपकमिंग फिल्म ईठा है. लक्ष्मण उतेकर के डायेक्शन में बनी इस फिल्म में नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी नजर आएंगे. ये फिल्म वैसे तो अगस्त 2026 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई. अब ये फिल्म 4 दिसम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, अब फैंस नाना को सिनेमाघरों में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.

शक्ति शालिनी (Shakti Shalini)

मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की फिल्म शक्ति शालिनी ने भी नाना पाटेकर नजर आएंगे. इस फिल्म की भी शूटिंग हो गई है और ये रिलीज की तैयारी में है. फिल्म में अनीत पड्डा (Aneet Padda) लीड रोल में नजर आएंगी. इस फिल्म को आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नाना पाटेकर और अनीत पड्डा के साथ-साथ विनीत कुमार सिंह भी अहम रोल में दिखेंगे. ये फिल्म पहले क्रिसमस 2026 पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है और नई डेटा सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर की आवाज इतनी अलग क्यों थी? गुस्सा नहीं, ये 5 चीजें बनाती थीं उनके डायलॉग को यादगार

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर को क्यों कहा जाता था ‘एंग्री मैन’? जानें पर्दे पर गुस्से के पीछे की पूरी कहानी

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

नाना पाटेकर का हो गया अंतिम संस्कार | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T20:34:42+00:00

In a tragic accident in Morbi, 25 animals were crushed by a truck | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T20:33:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers