भरतपुर में ACB की कार्रवाई: मेडिकल रिपोर्ट के नाम पर घूस लेते दलाल पकड़ा, चिकित्सक हिरासत में
जयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान के भरतपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बृहस्पतिवार को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक दलाल को गिरफ्तार किया, जबकि रिश्वत मांगने के आरोपी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को भी हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसने नदबई थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
इस मामले में उसके परिजनों की चोटों का मेडिकल परीक्षण राजकीय चिकित्सालय, नदबई में कराया जाना था। शिकायत के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में ‘हैवी एमएलसी’ बनाने के बदले वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकान्त शर्मा द्वारा अपने कथित दलाल त्रिलोकचन्द शर्मा उर्फ चीनू के माध्यम से 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के गोपनीय सत्यापन में रिश्वत की मांग की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।
कार्रवाई के दौरान दलाल को 35,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी के अनुसार, रिश्वत की राशि उसकी पैंट की जेब से बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को उनके सरकारी आवास से हिरासत में लिया गया।
एसीबी के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ समेत और आगे की कार्यवाही जारी है।
Fact Check: सीजेपी के प्रदर्शन में आए जनसैलाब का नहीं है वायरल वीडियो, भोपाल में हुई ओवैसी की रैली का है
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) की प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भारतीय चुनाव आयोग विवादों के घेरे में है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने भी 2 अक्टूबर 2026 को […]
The post Fact Check: सीजेपी के प्रदर्शन में आए जनसैलाब का नहीं है वायरल वीडियो, भोपाल में हुई ओवैसी की रैली का है appeared first on Vishvas News.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Vishvasnews









