Malda Flood: क्षतिग्रस्त मकानों को 1.80 लाख रुपये की सहायता देगी सरकार, IIT Kanpur बनाएगा डीपीआर
मालदा, आठ अक्टूबर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित मालदा जिले में पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्येक मकान के लिए एक लाख 80 हजार रुपये और आंशिक रूप से प्रभावित प्रत्येक मकान के वास्ते 90 हजार रुपये की सहायता देगी। शुभेंदु ने यहां रघुनाथपुर में बाढ़ राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि मालदा में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का जिम्मा आईआईटी-कानपुर को सौंपा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मालदा और मुर्शिदाबाद में नदी किनारे कटाव रोकने के लिए 3,300 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजे गए हैं।
पांच सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकारों ने मालदा में भूटनी, रतुआ के कुछ हिस्सों और इंग्लिश बाजार के गांवों जैसे इलाकों में बाढ़ की समस्या का समाधान नहीं किया, लेकिन हम मालदा में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।
दिल्ली के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, पीतमपुरा में ₹99 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कैंपस
Delhi News: दिल्ली के पीतमपुरा में लगभग ₹99 करोड़ की लागत से एक आधुनिक स्पोर्ट्स हॉस्टल और उससे जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट से उन एथलीटों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जिन्हें ट्रेनिंग और रहने, दोनों के लिए बेहतर सुविधाओं की जरूरत है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol









/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

