Responsive Scrollable Menu

भारत में संस्थागत रियल एस्टेट निवेश जनवरी-सितंबर में 5.9 अरब डॉलर रहा: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में संस्थागत रियल एस्टेट निवेश 2026 की जनवरी-सितंबर अवधि में करीब 5.9 अरब डॉलर रहा है, जो कि सालाना आधार पर 39 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

कोलियर्स इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के पहले नौ महीनों में संस्थागत रियल एस्टेट निवेश में घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी 3.5 अरब डॉलर या 60 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट में बताया गया है कि समीक्षा अवधि में दुनिया भर के बाजारों में पूंजी लगाने को लेकर सावधानी और ग्लोबल इकॉनमी के खराब आउटलुक के बावजूद, भारतीय रियल एस्टेट बाहरी उतार-चढ़ाव के बीच काफी हद तक मजबूत बना रहा है। वहीं, घरेलू पूंजी के प्रवाह में साल-दर-साल 59 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी ने भारत में मुख्य रियल एस्टेट एसेट क्लास की गहराई और परिपक्वता को दर्शाया है।

रियल एस्टेट में विदेशी निवेश 17 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.4 अरब डॉलर हो गया। इसमें से ज्यादातर विदेशी पैसा डेवलपमेंट से जुड़े एसेट्स में लगाया गया, क्योंकि निवेशक अल्टरनेटिव, हॉस्पिटैलिटी और मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट्स में लंबे समय तक वैल्यू बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि तीसरी तिमाही में निवेश का प्रवाह 1.4 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 12 प्रतिशत ज्यादा है, लेकिन पिछली तिमाही के मुकाबले 51 प्रतिशत कम है।

कोलियर्स इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बादल याग्निक ने कहा, 2026 की तीसरी तिमाही में, घरेलू निवेशकों ने लगभग 0.9 अरब डॉलर का निवेश किया, जो कुल निवेश का लगभग दो-तिहाई हिस्सा था। स्थानीय निवेशक अभी भी कोर एसेट्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस तिमाही में घरेलू निवेश का 46 प्रतिशत हिस्सा आवासीय और ऑफिस सेगमेंट में गया।

याग्निक ने बताया कि आवासीय निवेश मुख्य रूप से डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में हुआ, जबकि ऑफिस निवेश का फोकस मुख्य रूप से ऑपरेशनल एसेट्स पर था।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि जोखिम-रिटर्न के दायरे में बदलती पसंद और घरेलू कैपिटल की बढ़ती गहराई से भारत में रियल एस्टेट निवेश को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही आने वाली तिमाहियों में विदेशी निवेश की मात्रा में भी बढ़ोतरी होगी।

अच्छी क्वालिटी वाले ग्रेड ए ऑफिस एसेट्स में लगातार लीजिंग और लंबे समय तक मांग की संभावनाओं के कारण निवेशकों के बीच इस सेक्टर का आकर्षण बना हुआ है।

रियल एस्टेट निवेश में ऑफिस एसेट्स की मुख्य भूमिका रही और नौ महीने की अवधि में कुल निवेश में इनकी हिस्सेदारी 37 प्रतिशत थी। इसके बाद मिक्स्ड-यूज और वैकल्पिक एसेट्स का स्थान रहा, जिनकी हिस्सेदारी 16-17 प्रतिशत थी।

रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली एनसीआर की कुल निवेश में लगभग एक-तिहाई हिस्सेदारी है, जबकि कई शहरों से जुड़ी डील्स में सालाना आधार पर दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कुलदीप यादव रांची में रचेंगे इतिहास, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे ODI में अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड

IND vs WI 2nd T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 6:30 बजे टॉस होगा. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहला टी20 मुकाबला इस सीरीज का अपने नाम किया था. इसके साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. वहीं शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम को अगर सीरीज जीतने है, तो उसे दूसरे टी20 मुकाबलो को अपने नाम करना होगा और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना होगा. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली इस दूसरे टी20 मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. रांची में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में 3 विकेट हासिल करने के साथ ही कुलदीप यादव के नाम खास उपलब्धि जुड़ जाएगी. उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. उनके नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में कुलदीप यादव के पास एक खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा. कुलदीप यादव के पास टी20 में भारत के लिए 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बनने का मौका होगा. कुलदीप यादव के नाम अब तक 55 मैचों की 53 पारियों में कुल 97 विकेट दर्ज हैं. अगर वो दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में 3 विकेट चटका लेते हैं तो, उनके नाम कुल 100 विकेट दर्ज हो जाएंगे. 

कुलदीप के पास अक्षर पटेल के क्लब में शामिल होने का चांस

इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे. इस लिस्ट में अक्षर पटेल पहले स्थान पर हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 108 मैचों की 101 पारियों में कुल 111 विकेट हासिल किए हैं. अक्षर टी20 में अर्शदीप सिंह (141), जसप्रीत बुमराह (126) और हार्दिक पांड्या (114) के बाद टी10 में 100 विकेट पूरे वाले चौथे गेंदबाज भी हैं.  

कुलदीप यादव का पहले टी20 मैच में प्रदर्शन 

कुलदीप यादव ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे. अब दूसरे टी20 मैच में उनके पास मौका होगा कि 3 विकेट लेकर अपने 100 टी20 विकेट पूरे कर लें. 

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

नंबर खिलाड़ी मैच पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
1 अर्शदीप सिंह 95 92 141 5/51 19.87 8.51 14.00 2 1
2 जसप्रीत बुमराह 100 97 126 4/15 18.21 6.52 16.74 1 0
3 हार्दिक पंड्या 138 125 114 4/16 27.13 8.34 19.51 3 0
4 अक्षर पटेल 108 101 111 3/9 21.88 7.45 17.61 0 0
5 कुलदीप यादव 55 53 97 5/17 13.80 6.98 11.86 3 2
6 युजवेंद्र चहल 80 79 96 6/25 25.09 8.19 18.37 2 1
7 भुवनेश्वर कुमार 87 86 90 5/4 23.10 6.96 19.90 3 2
8 वरुण चक्रवर्ती 49 46 75 5/17 17.34 7.58 13.72 1 2
9 रविचंद्रन अश्विन 65 65 72 4/8 23.22 6.90 20.16 2 0
10 रवि बिश्नोई 54 53 71 4/13 21.02 7.58 16.63 2 0

ये भी पढ़ें : 'लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, फिर पता चलेगा...', कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, विनोद कांबली का दिया उदारण

Continue reading on the app

  Sports

WCL: उथप्पा-बिन्नी ने उड़ाए छक्के ही छक्के लेकिन युवराज हुए फेल, सिर्फ 1 मैच खेलने वाला कर गया खेल

साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस को एक बड़े स्कोर की जरूरत थी और उथप्पा ने इसे सुनिश्चित करने के लिए विस्फोटक शुरुआत दिलाई. वहीं बिन्नी ने धुआंधार अंदाज में फिनिश किया. Sat, 10 Oct 2026 23:43:58 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update : 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट! | DA Hike | Government Employees #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T21:00:08+00:00

CJP Protest प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T21:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers