Responsive Scrollable Menu

कुलदीप यादव रांची में रचेंगे इतिहास, भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे ODI में अपने नाम करेंगे ये महारिकॉर्ड

IND vs WI 2nd T20 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कल यानी 9 अक्टूबर (शुक्रवार) को शाम 7 बजे से खेला जाने वाला है. रांची के जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 6:30 बजे टॉस होगा. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहला टी20 मुकाबला इस सीरीज का अपने नाम किया था. इसके साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. वहीं शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम को अगर सीरीज जीतने है, तो उसे दूसरे टी20 मुकाबलो को अपने नाम करना होगा और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना होगा. 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली इस दूसरे टी20 मैच में इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. रांची में इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में 3 विकेट हासिल करने के साथ ही कुलदीप यादव के नाम खास उपलब्धि जुड़ जाएगी. उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा. उनके नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

कुलदीप यादव के पास इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में कुलदीप यादव के पास एक खास उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा. कुलदीप यादव के पास टी20 में भारत के लिए 100 विकेट पूरे करने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बनने का मौका होगा. कुलदीप यादव के नाम अब तक 55 मैचों की 53 पारियों में कुल 97 विकेट दर्ज हैं. अगर वो दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में 3 विकेट चटका लेते हैं तो, उनके नाम कुल 100 विकेट दर्ज हो जाएंगे. 

कुलदीप के पास अक्षर पटेल के क्लब में शामिल होने का चांस

इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे स्पिन गेंदबाज बन जाएंगे. इस लिस्ट में अक्षर पटेल पहले स्थान पर हैं. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 108 मैचों की 101 पारियों में कुल 111 विकेट हासिल किए हैं. अक्षर टी20 में अर्शदीप सिंह (141), जसप्रीत बुमराह (126) और हार्दिक पांड्या (114) के बाद टी10 में 100 विकेट पूरे वाले चौथे गेंदबाज भी हैं.  

कुलदीप यादव का पहले टी20 मैच में प्रदर्शन 

कुलदीप यादव ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए थे. अब दूसरे टी20 मैच में उनके पास मौका होगा कि 3 विकेट लेकर अपने 100 टी20 विकेट पूरे कर लें. 

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

नंबर खिलाड़ी मैच पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
1 अर्शदीप सिंह 95 92 141 5/51 19.87 8.51 14.00 2 1
2 जसप्रीत बुमराह 100 97 126 4/15 18.21 6.52 16.74 1 0
3 हार्दिक पंड्या 138 125 114 4/16 27.13 8.34 19.51 3 0
4 अक्षर पटेल 108 101 111 3/9 21.88 7.45 17.61 0 0
5 कुलदीप यादव 55 53 97 5/17 13.80 6.98 11.86 3 2
6 युजवेंद्र चहल 80 79 96 6/25 25.09 8.19 18.37 2 1
7 भुवनेश्वर कुमार 87 86 90 5/4 23.10 6.96 19.90 3 2
8 वरुण चक्रवर्ती 49 46 75 5/17 17.34 7.58 13.72 1 2
9 रविचंद्रन अश्विन 65 65 72 4/8 23.22 6.90 20.16 2 0
10 रवि बिश्नोई 54 53 71 4/13 21.02 7.58 16.63 2 0

ये भी पढ़ें : 'लाइफस्टाइल बदलेगी, सोच बदलेगी, फिर पता चलेगा...', कपिल देव ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान, विनोद कांबली का दिया उदारण

Continue reading on the app

ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! दिवाली-छठ पर 23 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 552 फेरे लगाएंगी

अगर आप दिवाली या छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं और ट्रेन टिकट को लेकर चिंता में हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

कई राज्यों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

इन विशेष ट्रेनों के चलने से दिल्ली, मुंबई, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा. इससे त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी.

अक्टूबर से दिसंबर तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

उत्तर रेलवे के शेड्यूल के अनुसार, इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन अक्टूबर से नवंबर के बीच किया जाएगा. कुछ ट्रेन सेवाएं दिसंबर तक भी निर्धारित दिनों पर चलेंगी. यात्रियों की जरूरत के अनुसार कुछ ट्रेनें रोजाना संचालित होंगी, जबकि कई स्पेशल ट्रेनें सप्ताह में एक दिन चलेंगी.

23 जोड़ी ट्रेनों से होंगे 552 फेरे

उत्तर रेलवे की योजना के तहत कुल 23 जोड़ी यानी 46 स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी. इन ट्रेनों के जरिए कुल 552 फेरे लगाए जाएंगे. त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की यह व्यवस्था खास तौर पर राहत देने वाली मानी जा रही है.

टिकट बुक करने से पहले शेड्यूल जरूर देखें

दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुक करने से पहले अपनी ट्रेन का निर्धारित दिन और समय जरूर जांच लें, क्योंकि सभी स्पेशल ट्रेनें रोजाना नहीं चलेंगी.

 

क्र. सं. रूट (ट्रेन के बीच) संचालन की अवधि चलने का दिन
1 लालकुआं – राजकोट 4 अक्टूबर से 29 नवंबर हर रविवार
2 छपरा – पठानकोट 5 अक्टूबर से 23 नवंबर हर सोमवार
3 आजमगढ़ – बांद्रा टर्मिनस 3 अक्टूबर से 28 नवंबर हर शनिवार
4 मऊ – अंबाला कैंट 1 अक्टूबर से 26 नवंबर हर गुरुवार
5 कोलकाता – अलमनगर 15 अक्टूबर से 26 नवंबर हर गुरुवार
6 अमृतसर – बरौनी 4 अक्टूबर से 29 नवंबर हर रविवार
7 नई दिल्ली – दानापुर 2 अक्टूबर से 20 नवंबर हर शुक्रवार
8 प्रयागराज – हजरत निजामुद्दीन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर हर मंगलवार
9 दिल्ली – कामाख्या 3 अक्टूबर से 28 नवंबर हर शनिवार

बिहार जाने वाले यात्रियों को भी मिलेगी राहत

                                              फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

क्र. सं. रूट (ट्रेन के बीच) संचालन की अवधि चलने का दिन / आवृत्ति
1 नई दिल्ली – गया 11 से 25 अक्टूबर रोजाना
2 गया – नई दिल्ली 12 से 26 अक्टूबर रोजाना
3 नई दिल्ली – पटना 10 से 25 अक्टूबर रोजाना
4 पटना – नई दिल्ली 11 से 26 अक्टूबर रोजाना
5 अहमदाबाद – दरभंगा 16 अक्टूबर से 13 नवंबर निर्धारित दिनों में
6 श्रीगंगानगर – समस्तीपुर 18 अक्टूबर से 29 नवंबर हर रविवार

महाराष्ट्र / गुजरात से उत्तर प्रदेश स्पेशल ट्रेनें

क्र. सं. ट्रेन का रूट संचालन की अवधि चलने का दिन / आवृत्ति कुल ट्रिप
1 CSMT (मुंबई) – गोरखपुर 16 अक्टूबर से 16 नवंबर रोजाना 32 ट्रिप
2 गोरखपुर – CSMT (मुंबई) 18 अक्टूबर से 18 नवंबर रोजाना -
3 हडपसर (पुणे) – गोरखपुर 16 अक्टूबर से 16 नवंबर रोजाना -
4 LTT (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) – बनारस 14 अक्टूबर से 19 नवंबर हर बुधवार और शुक्रवार -
5 उधना (सूरज/गुजरात) – अयोध्या कैंट अक्टूबर – नवंबर निर्धारित दिनों पर -

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: शुभमन गिल के बिना ही शुरू होगा नया सीजन, पहले मैच में उतर रहे टीम इंडिया के ये स्टार

BCCI ने पिछले साल ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ही सभी खिलाड़ी समय की उपलब्धता के मुताबिक अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. Sun, 11 Oct 2026 00:14:59 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: एक टक्कर और सांसें थम गईं! बोनट पकड़कर बची युवती | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T21:50:32+00:00

Saudi Arabia Houthi Attack News | हूतियों का सऊदी एयरपोर्ट पर हमला? | Yemen War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T22:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers