UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं प्राइवेट छात्रों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त है आखिरी तारीख; जानें पूरी प्रक्रिया
UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट (व्यक्तिगत) अभ्यर्थियों का आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद ने उम्मीदवारों से तय समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है, ताकि अतिरिक्त विलंब शुल्क से बचा जा सके। यदि कोई अभ्यर्थी अंतिम तिथि के बाद आवेदन करता है, तो उसे निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ ₹100 का विलंब शुल्क भी जमा करना होगा।
UP Board Exam 2027: महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम तिथि
आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि - 5 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि - 10 अगस्त 2026
शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने की अंतिम तिथि - 16 अगस्त 2026
₹100 विलंब शुल्क के साथ शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 16 अगस्त 2026
विलंब शुल्क के साथ विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि - 20 अगस्त 2026
चेकलिस्ट सत्यापन - 21 अगस्त से 31 अगस्त 2026
विवरणों में संशोधन - 1 सितंबर से 10 सितंबर 2026
फोटोयुक्त नामावली जमा करने की अंतिम तिथि - 30 सितंबर 2026
कितना देना होगा परीक्षा शुल्क?
कक्षा 10वीं (प्राइवेट अभ्यर्थी)
सामान्य परीक्षा शुल्क: ₹706.50
क्रेडिट सिस्टम के तहत आवेदन: ₹306.50
अतिरिक्त विषय: ₹206.50 प्रति विषय
कक्षा 12वीं (प्राइवेट, कृषि एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम)
परीक्षा शुल्क: ₹806.50
अतिरिक्त विषय: ₹206.50 प्रति विषय
यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करता है, तो उसे ₹100 अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन करना होगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
UPMSP ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी दस्तावेज और शैक्षिक विवरण तैयार रखें। आवेदन जमा करने के बाद निर्धारित समय पर अपने विवरणों की जांच अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो 1 से 10 सितंबर 2026 के बीच संशोधन कर सकते हैं। समय पर आवेदन और दस्तावेज सत्यापन पूरा करने से आगे की परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
MAH BBA CAP 2026 के लिए आवेदन का आखिरी मौका, आज 5 बजे बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने MAH BBA CAP 2026 (Centralised Admission Process) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम अवसर दिया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज, 26 जुलाई को शाम 5:00 बजे समाप्त हो जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को तय समय के भीतर आवेदन जमा करना अनिवार्य है, क्योंकि इसके बाद समय सीमा बढ़ाए जाने की संभावना नहीं है।
यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हुई थी। पहले इसकी अंतिम तिथि 16 जुलाई तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 जुलाई और फिर 26 जुलाई कर दिया गया।
MAH BBA CAP 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट: 29 जुलाई 2026
मेरिट लिस्ट पर आपत्ति दर्ज कराने की अवधि: 30 जुलाई से 1 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
फाइनल मेरिट लिस्ट: 3 अगस्त 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद CET सेल राउंड-वाइज सीट अलॉटमेंट का पूरा शेड्यूल जारी करेगा।
MAH BBA CAP 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन पूरा कर सकते हैं—
महाराष्ट्र CET सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
CAP AY 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।
MAH BBA CAP 2026 सेक्शन खोलें।
New Registration पर क्लिक करके जरूरी जानकारी दर्ज करें।
मांगे गए स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करें (अधिकतम 300 विकल्प)।
आवेदन फॉर्म की जांच करने के बाद शाम 5 बजे से पहले सबमिट कर दें।
27 जुलाई तक पूरा करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को 27 जुलाई, शाम 5 बजे तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी पूरा करना होगा। यह प्रक्रिया दो तरीकों से की जा सकती है—
E-Scrutiny (ऑनलाइन वेरिफिकेशन)
निर्धारित वेरिफिकेशन सेंटर पर फिजिकल स्क्रूटनी
जो उम्मीदवार तय समय के भीतर रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन दोनों प्रक्रियाएं पूरी करेंगे, केवल वही MAH BBA CAP 2026 की आगे की काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







