Responsive Scrollable Menu

Kolkata में पूर्व माकपा सांसद Bikash Ranjan Bhattacharyya के घर पर हमला, शीशे तोड़े

कोलकाता, आठ अक्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य विकास रंजन भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ‘हिंदुत्ववादी’ उपद्रवियों ने यहां स्थित उनके आवास की खिड़कियों के शीशे और एक सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे दक्षिण-पूर्व कोलकाता में ईएम बाईपास के पास पूर्व लोक इलाके में स्थित उनके घर पर हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायत मिली है और आरोपियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।’’ भट्टाचार्य ने दावा किया कि मोटरसाइकिल पर सवार उपद्रवियों ने उनके घर पर शराब की बोतलें फेंकीं, जिसके बाद यह घटना हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमले में घर की कुछ खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। मुझे बहुत तेज आवाज सुनाई दी। मेरे घरेलू सहायक ने मुझे बुलाया।

जब मैं बाहर आया तो मैंने स्थिति देखी।’’ भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि हमलावरों में से एक ने उन्हें ‘‘हमसे उलझने की कोशिश मत करना’’ कहते हुए धमकी भी दी। पूर्व महापौर ने कहा कि उन्होंने पूर्व यादवपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि यह हमला ‘‘हिंदुत्ववादी उपद्रवियों’’ ने किया, हालांकि घटना के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुरक्षा के लिए पुलिस आयुक्त से आग्नेयास्त्र का लाइसेंस लेने का फैसला किया है।’’ भट्टाचार्य पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार के साथ मिलकर 13 अक्टूबर को कोलकाता में एक नागरिक सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसमें भारत को कथित तौर पर प्रभावित करने वाले मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भी शामिल है।

Continue reading on the app

शादी की..डांस किया और सुहागरात के बाद दूल्हे ने किया सुसाइड, दिल दहला देगी मेरठ की ये घटना

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 1 दूल्हे ने शादी के अगले दिन पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी खुशी के बाद दूल्हे ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया?

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी कोविड सर्टिफिकेट पर लगा 1.75 करोड़ का जुर्माना, फिर भी नहीं देना होगा एक भी पैसा, ऐसे बचा ये खिलाड़ी

स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम के कप्तान ग्रैनिट जाहका ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने फर्जी कोविड सर्टिफिकेट बनाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हुई थी. Thu, 08 Oct 2026 21:43:35 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar को राजकीय सम्मान, फडणवीस शिंदे देंगे श्रद्धांजलि | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T16:36:27+00:00

Donald Trump Nobel Prize News | ट्रंप ने 8 जंग रुकवाए, 'नोबेल' फिर भी दूर? World News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T16:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers