INDIA गठबंधन के नेता लंच के बाद Rajghat तक कर सकते हैं मार्च, चुनाव आयोग पर विरोध तेज
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता निर्वाचन आयोग के मामले पर बृहस्पतिवार को भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए राज घाट की तरफ मार्च कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को यहां ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को दोपहर का भोज दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस भोज के बाद विपक्षी नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजघाट की ओर मार्च कर सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, विपक्षी सांसद और गठबंधन के अन्य नेताओं का दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर कनॉट प्लेस स्थित ‘मोएट्स’ रेस्तरां में भोज के लिए एकत्र होने का कार्यक्रम है। भोज के दौरान निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दे और आगे की रणनीति पर विपक्षी दलों के सांसदों के बीच चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि दोपहर के भोजन के बाद विपक्षी नेता राजघाट की ओर मार्च कर सकते हैं।
इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने की भी संभावना है। विपक्षी दल निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि इन मुद्दों पर सरकार और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा जाना जरूरी है।
इससे पहले विपक्षी दलों के सांसदों ने बुधवार को जनपथ स्थित ‘सागर रत्ना’ रेस्तरां में दोपहर का भोज किया था। इसके बाद उन्होंने तीन बसों में सवार होकर जंतर मंतर की ओर कूच किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया था। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिया गया था।
बाद में पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया था। समाजवादी पार्टी, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) का कोई प्रतिनिधि बुधवार के भोज में शामिल नहीं हुआ था। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि दोपहर के भोज का फैसला मंगलवार देर रात लिया गया और उसी समय इसकी जानकारी दी गई, इसलिए स्वाभाविक था कि कुछ दलों के प्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हो सके।
‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च किया था। पुलिस ने संसद मार्ग के पास अवरोधक लगाकर मार्च को रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया था।
Kal Ka Rashifal 9 October 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, 4 राशियां सावधानी से करें पैसों का लेन-देन, नुकसान के योग
Kal Ka Rashifal In Hindi: 9 अक्टूबर, शुक्रवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग खत्म हो जाएगा। इससे कईं राशियों को फायदा होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews








