Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की और शुरुआती कारोबार में मजबूत बढ़त दर्ज की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 400 अंकों से अधिक उछलकर 77,600 के स्तर के ऊपर पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 24,150 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। बाजार में यह तेजी ऐसे समय देखने को मिली जब एशिया और अन्य वैश्विक बाजारों में कमजोरी का माहौल बना हुआ था।

इंफोसिस ने दिखाई मजबूती, विप्रो में दबाव
कारोबार के दौरान आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के शेयरों में करीब 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। इस बढ़त ने बाजार की सकारात्मक धारणा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, विप्रो के शेयरों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद आईटी और अन्य प्रमुख सेक्टरों में खरीदारी का रुख बना रहा।

निफ्टी के लिए क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि निफ्टी अपने मौजूदा सपोर्ट स्तरों के ऊपर बना रह सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सत्रों में निफ्टी 24,250 से 24,350 के दायरे की ओर बढ़ सकता है, जो हालिया कारोबारी रेंज का ऊपरी स्तर माना जा रहा है।

वैश्विक बाजारों में रही कमजोरी
जहां भारतीय बाजार में तेजी रही, वहीं वैश्विक बाजार दबाव में दिखाई दिए। जापान का टॉपिक्स इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिरा। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 इंडेक्स भी कमजोरी के साथ कारोबार करता दिखा। हांगकांग का हैंग सेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी लाल निशान में रहे। यूरोपीय बाजारों के संकेत भी कमजोर रहे। इसके बावजूद भारतीय बाजार में निवेशकों का भरोसा कायम रहा।

रुपया भी हुआ मजबूत
शेयर बाजार की मजबूती के साथ भारतीय मुद्रा में भी सुधार देखने को मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 96.28 के स्तर पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि मजबूत रुपया आयात लागत को कम करने, महंगाई पर नियंत्रण रखने और विदेशी निवेश आकर्षित करने में मददगार साबित हो सकता है।

घरेलू निवेशकों का भरोसा बना सहारा
विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय बाजार की मजबूती घरेलू निवेशकों के विश्वास और मजबूत आर्थिक संकेतकों को दर्शाती है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निवेशकों का रुख सकारात्मक बना हुआ है, जिसका असर शेयर बाजार और रुपये दोनों पर देखने को मिल रहा है।

Continue reading on the app

एसबीआई फंड आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स: 42 गुना सब्सक्राइब, जानें कितना हो सकता लिस्टिंग गेन?

SBI Funds Management IPO: देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला। 9813 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू बोली के आखिरी दिन जबरदस्त ओवरसब्सक्राइब हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 16 जुलाई शाम 5 बजे तक यह आईपीओ 41.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। 

ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव माहौल बना हुआ और करीब 16 फीसदी लिस्टिंग गेन की संभावना जताई जा रही। आईपीओ के लिए कुल 12.45 करोड़ शेयर ऑफर किए गए थे, जबकि निवेशकों ने 518.90 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए आवेदन किया। 

कितने गुना हुआ सब्सक्राइब?
सबसे ज्यादा रुचि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने दिखाई, जिनका हिस्सा 140.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का कोटा 22.51 गुना और रिटेल इंडिविजुअल इंवेस्टर्स का हिस्सा 3.6 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कितना है आईपीओ का जीएमपी
ग्रे मार्केट प्रीमियम भी इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत दे रहा। बाजार ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म इंवेस्टरगेन और आईपीओ वॉच के मुताबिक, 16 जुलाई तक इसका जीएमपी 92 रुपये प्रति शेयर चल रहा। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 545 से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ऐसे में मौजूदा जीएमपी के आधार पर शेयर की संभावित लिस्टिंग करीब 662 रुपये पर हो सकती, जो निवेशकों को करीब 16 फीसदी का शुरुआती मुनाफा दे सकती है। 

एसबीआई फंड आईपीओ ऑफर फॉर सेल है
यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। यानी कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं कर रही और इस इश्यू से मिलने वाली पूरी राशि मौजूदा शेयरधारकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और अमुंडी इंडिया होल्डिंग को जाएगी। कंपनी के पास इस इश्यू से कोई नई पूंजी नहीं आएगी।

ब्रोकरेज हाउस भी इस आईपीओ को लेकर सकारात्मक नजर आ रहे। कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति, बेहतर मुनाफे और उचित वैल्यूएशन को देखते हुए सब्सक्राइब की रेटिंग दी है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेस का कहना है कि 574 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का प्राइस टू अर्निंग यानी पीई रेशियो 38 गुना है, जो समान कंपनियों की तुलना में आकर्षक माना जा सकता।

आईपीओ का अलॉटमेंट 17 जुलाई को होने की संभावना है, जबकि कंपनी के शेयर 21 जुलाई को एनएसई और बीएसई पर लिस्टेड हो सकते। 

कंपनी के पास कितना एयूएम
साल 1992 में स्थापित एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, एसबीआई म्यूचुअल फंड की निवेश प्रबंधन कंपनी है। यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और फ्रांस की अमुंडी के बीच जॉइंट वेंचर है। साल 2025 तक कंपनी के पास करीब 16.32 लाख करोड़ रुपये की Assets Under Management थी और भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग में इसकी 15.5 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका भी चोट से परेशान, पहला टेस्ट नहीं खेलेगा ये बल्लेबाज! गॉल में जड़ चुका कई शतक

भारतीय टीम तो पहले ही अपने कुछ खिलाड़ियों की चोट के कारण परेशान है लेकिन मेजबान श्रीलंका की कहानी भी अच्छी नहीं है. टीम का स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ही चोट से जूझ रहा है. Thu, 06 Aug 2026 20:18:15 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Son Aban Death: 120km/h की रफ्तार, डिवाइडर से टकराई कार Jhansi जेल जा रहा था अबान #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T15:38:55+00:00

सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. मोहन भागवत जी का Gen-Z से संवाद | RSS | Youth | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T15:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers