Responsive Scrollable Menu

Elon Musk के आरोपों पर बोले Sunil Mittal, Eutelsat OneWeb भी भारत में मंजूरियों का कर रही इंतजार

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी उपग्रह संचार कंपनी यूटेलसैट वनवेब भी सेवाएं शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही है। अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के उनकी उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में रोके जाने के आरोपों को खारिज करते हुए मित्तल ने यह बात कही। मस्क ने बुधवार को आरोप लगाया था कि ‘‘कुछ कारोबारी घरानों’’ ने अपना एकाधिकार बनाए रखने के लिए भारत में स्टारलिंक को रोक रखा है।

हालांकि मस्क ने स्पष्ट रूप से किसी कंपनी का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा था, ‘‘आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं।’’ भारत के दूरसंचार बाजार में तीन निजी कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया हैं। मस्क के नेतृत्व वाली स्टारलिंक, जियो सैटकॉम और यूटेलसैट वनवेब देश में उपग्रह संचार सेवाएं शुरू करने की दौड़ में शामिल तीन कंपनियां हैं। सरकार ने इन तीनों उपग्रह संचार कंपनियों को देश में सेवाएं शुरू करने के लिए लाइसेंस दिए हैं।

हालांकि, सेवा शुरू करने से पहले सभी कंपनियों को स्पेक्ट्रम और सुरक्षा मंजूरी की जरूरत है। मस्क के आरोपों पर उनकी राय पूछे जाने पर मित्तल ने ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ में कहा, ‘‘हम खुद अपनी मंजूरियों का इंतजार कर रहे हैं।’’ भारती समूह समर्थित यूटेलसैट वनवेब और जियो सैटकॉम सेवाओं के लिए लाइसेंस पाने वाली पहली दो उपग्रह संचार कंपनियां थीं, लेकिन उन्हें सेवाएं शुरू करने के लिए अब तक स्पेक्ट्रम और सुरक्षा मंजूरी नहीं मिली है। जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

सरकार ने स्टारलिंक की उपग्रह संचार सेवाओं को रोके जाने के आरोप पर बृहस्पतिवार को कड़ी आपत्ति जतायी और स्पष्ट किया कि देश में हर उपग्रह संचार लाइसेंसधारक के लिए सुरक्षा मानकों का अनुपालन दिखाना अनिवार्य है। सरकार ने साथ ही कहा कि उपग्रह सेवाओं समेत सभी दूरसंचार सेवाओं के लिए निष्पक्ष और भेदभाव रहित व्यवस्था लागू है।

Continue reading on the app

Opinion: 'जनसेवक बनिए बाप नहीं' विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी जी, राजनेताओं को भी ‘गुड टच, बैड टच’ का पाठ पढ़ाने की जरूरत

MLA Malreddy Ranga Reddy Viral Video: तेलंगाना के कांग्रेस विधायक मालरेड्डी रंगा रेड्डी एक बस में लड़कियों से बातचीत के दौरान उसे गलत तरीके से टच करते नजर आए. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि विधायक जी का कहना है कि उनका कोई गलत इरादा नहीं था. वो बस एक पिता की तरह लड़कियों को महालक्ष्मी योजना के बारे में समझा रहे थे. लेकिन लड़की के बॉडी लैग्वेज से साफ दिख रहा है कि वो असहज है.

Continue reading on the app

  Sports

Leslie Hylton: टेस्ट क्रिकेटर से बना कातिल, जानिए पत्नी को 7 गोलियां मारने वाले इस खिलाड़ी की खौफनाक कहानी

वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेटर लेस्ली हिल्टन की कहानी क्रिकेट इतिहास में सबसे दुखद है. जानें कैसे एक खिलाड़ी की ज़िंदगी हत्या के आरोप और मौत की सजा तक पहुंची.

The post Leslie Hylton: टेस्ट क्रिकेटर से बना कातिल, जानिए पत्नी को 7 गोलियां मारने वाले इस खिलाड़ी की खौफनाक कहानी appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 09 Oct 2026 00:40:00

  Videos
See all

Gyanesh Kumar Breaking News | ज्ञानेश कुमार पर सुबह-सुबह आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप! Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:00:27+00:00

Russia Virus Breaking News: Corona से भी खतरनाक Russian Virus? भारत में मचा हड़कंप! | Russia Virus #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers