Responsive Scrollable Menu

Horoscope 09 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष

सुख सुविधाओं के बावजूद मन में कसक रहेगी। विवेक से काम लें, अन्यथा हानि। स्वभाव सामान्य रखें। आपकी ईमानदारी की प्रशंसा होगी।

वृष

व्यापारिक साझेदारी में कड़ी नजर रखें। मन चिंताग्रस्त रहेगा। ज्ञान विज्ञान में रूचि, वैसे शुभशुभ दिन। रक्तचाप, मधुमेह रोगी सावधान रहें।

मिथुन

अपने तथा जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उच्चतर शिक्षा के लिए प्रयास सफल होंगे। गृहकार्य और साजसज्जा की प्रशंसा होगी। सम्पर्क बढेंगे, प्रतिष्ठा भी देंगे।

कर्क

कार्य भार अधिक, थकान हो सकती है। यात्राओं से बचने में ही भलाई है। आप रचनात्मक और सकारात्मक रहेंगे। स्वभाव में उग्रता आएगी, संयम रखें।

सिंह

सोच विचार कर निर्णय ले, निर्णायक क्षण है। सभी बाधाएं दूर होगी- उत्साह से आगे बढ़ें। मनोकामनाएं पूरी होगी, चिंता न करें। धन संबंधी मामले में चिंतन बना रहेगा।

कन्या

अचानक खर्च बढ़ने से परेशानी, कानूनी उलझनें भी। समकक्ष लोगों से कड़ी चुनौती मिलेगी। प्रेम प्रसंग विवाह प्रस्ताव में बदलेगा। श्रेष्ठ लोगों से सुखद भविष्य का आश्वासन।

तुला

विदेशों से आयात-निर्यात करने पर लाभ उठाएंगे। प्रेम प्रसंग और विवाह प्रस्ताव आगे बढ़ेंगे। अपने दम पर ही कुछ नया कर दिखाएंगे। कारण-अकारण चिंता एवं परेशानी।

वृश्चिक

अतिथियों के स्वागत में व्यस्तता। विशेष लोगों से भेंट के लिए आना या जाना। सामाजिक कार्यों और समारोह में भाग ले सकते हैं। धन संबंधी योजनाएं आगे बढ़ेगी।

धनु

लाभ के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। विशेष प्रशिक्षण के लिए जा सकते हैं। तनाव बढ़ सकता है, विरोधी प्रस्ताव होंगे। अधिकारी से फटकार मिलेगी।

मकर

रहस्य पूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। कर्तव्य की उपेक्षा से तनाव रहेगा। रोजगार तथा अन्य आर्थिक कार्यों में सफलता। घर परिवार में कष्ट और तनाव।

कुंभ

गुरुजनों के मार्गदर्शन में बढ़ें, लाभ होगा। पारिवारिक मंगल कार्य में भाग लेंगे। कार्यों में सफलता और उससे सम्मान। मनोरंजन में व्यस्तता और उपहारों की प्राप्ति।

मीन

धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी। अहं का त्याग करते हुए व्यवहार करें। मनोवांछित कार्य पूरे होंगे। दूसरों की सलाह पर चलेंगे तो हानि होगी।

Continue reading on the app

Saudi vs Houthis : हूति लड़ाकों के हमले बौखलाए सऊदी अरब ने किससे मांगी मदद? Top News | Hindi News

Amidst persistent missile and drone attacks by Yemen's Houthi rebels, Saudi Arabia is now looking to its allies rather than handling the conflict alone. Pakistan has confirmed the deployment of its army, air defense units, and air force to Saudi Arabia. Meanwhile, reports indicate that Saudi Arabia has also sought assistance from Syria. Compounding the situation, attacks on two major international airports in Saudi Arabia have further escalated the gravity of the crisis. यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच सऊदी अरब अब अकेले इस लड़ाई को संभालने के बजाय अपने सहयोगी देशों की तरफ देख रहा है। पाकिस्तान ने सऊदी अरब में अपनी सेना, एयर डिफेंस और एयरफोर्स की तैनाती की पुष्टि कर दी है। वहीं सऊदी अरब की ओर से सीरिया से भी मदद मांगे जाने की बात सामने आई है। और इसी बीच सऊदी अरब के दो बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए हमलों ने पूरे मामले को और खतरनाक बना दिया है। #saudiarabia #yemen #houthis #pakistanarmy #missileattack #droneattack #middleeastcrisis #topnews #explainer #tnnoriginals #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने लिया संन्यास:10 हजार से ज्यादा फर्स्ट क्लास रन बनाए; पार्थिव पटेल के स्कूल फ्रेंड थे

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। 38 साल के रावल ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले यह फैसला किया। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे रावल ने न्यूजीलैंड के लिए 2016 से 2020 के बीच 24 टेस्ट खेले। वे 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा भी रहे। क्रिकेट से संन्यास के बाद वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में काम जारी रखेंगे। वे पहले से एक ऑडिटिंग फर्म में CA हैं। पिता का सपना पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड शिफ्ट हुआ परिवार नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन को दिए इंटरव्यू में रावल ने कहा कि न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना उनका और उनके पिता का बचपन का सपना था। इसे पूरा करने का मौका देने के लिए उनके पिता पूरे परिवार को न्यूजीलैंड ले गए थे। रावल ने कहा, "यह फैसला लेते हुए मुझे गर्व और संतुष्टि महसूस हो रही है। ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरा और मेरे पिता का सपना था। मुझे यह मौका देने के लिए उन्होंने पूरे परिवार को न्यूजीलैंड शिफ्ट करने का बड़ा कदम उठाया।" रावल का जन्म अहमदाबाद में हुआ था। स्कूली दिनों में वे भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ विद्यानगर स्कूल में क्रिकेट खेलते थे। दोनों ओपनिंग करते थे। किशोरावस्था में रावल का परिवार गुजरात से ऑकलैंड शिफ्ट हो गया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10,432 रन और 24 शतक रावल ने दिसंबर 2008 में ऑकलैंड की ओर से वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ मैच से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 164 मैचों में 10,432 रन बनाए। उनका औसत 37.66 रहा। इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 50 अर्धशतक लगाए। ओपनिंग में रिकॉर्ड: फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 292 पारियों में से 285 में ओपनिंग की। ओपनर के तौर पर 10,127 रन और 23 शतक लगाए। प्लंकेट शील्ड: न्यूजीलैंड के प्रमुख घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में 8,662 रन बनाए। वे इसके इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे माइकल पैप्स (11,463), मैथ्यू सिंक्लेयर (8,842) और पीटर फुल्टन (8,719) हैं। 10 हजार रन का रिकॉर्ड: दिसंबर 2025 में नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की कप्तानी करते हुए रावल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के 30वें खिलाड़ी बने। रावल का आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला मार्च 2026 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से था। 2016 में टेस्ट डेब्यू, 28 पारियों बाद लगाया पहला शतक रावल ने नवंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट से न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 24 टेस्ट में 1,143 रन बनाए। उनका औसत 30.07 रहा। टेस्ट करियर में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए। पहला शतक लगाने के लिए उन्हें 28 पारियों का इंतजार करना पड़ा। उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 132 रन रहा। 2019 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब फॉर्म के कारण उन्हें न्यूजीलैंड की टीम से बाहर कर दिया गया था। रावल ने बाद में कहा कि वे कुछ मैचों में टीम की जरूरत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि केन विलियमसन, रॉस टेलर और अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने शतक नहीं लगा पाने के बावजूद उनका समर्थन किया था। रावल 2019-21 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा रहे। जून 2021 में खिताब जीतने के बाद वे WTC ट्रॉफी के साथ देशभर में हुए विक्ट्री टूर में भी शामिल हुए। कप्तानी में 10 साल बाद प्लंकेट शील्ड का खिताब जिताया नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के कप्तान के रूप में रावल ने 2024-25 सीजन में टीम को 10 साल से ज्यादा समय बाद प्लंकेट शील्ड का खिताब दिलाया। इस जीत में उन्होंने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दिया। रावल ने पार्ट-टाइम लेग स्पिन से 14 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 11.14 रहा। इस दौरान उन्होंने पहली बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया। नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के क्रिकेट जनरल मैनेजर इयान सैंडब्रुक ने कहा कि रावल टीम के लिए अनुभवी खिलाड़ी और शानदार लीडर रहे हैं। उनके रन, विकेट और शांत नेतृत्व की कमी खलेगी। उन्होंने रावल को बेहतरीन टीममेट और भरोसेमंद खिलाड़ी भी बताया। Fri, 09 Oct 2026 01:43:47

  Videos
See all

Premanand Maharaj Breaking News: Dinesh Falahari ने प्रेमानंद महाराज से मांगी माफी | #viratkohli #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:32:44+00:00

Super Fast 100 News: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Headlines Today | Top News | Breaking | 10 October #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:35:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers