Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: कच्चे तेल की कीमतों से बाजार पर दबाव, निफ्टी 23,900 के नीचे फिसला

Stock Market Today:  शेयर बाजार में गुरुवार को बिकवाली का दबाव देखने को मिला। बाजार खुलते ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार करने लगे। निवेशकों की चिंता का सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी है, जिसने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है।

निफ्टी और बैंक निफ्टी में गिरावट
कारोबार की शुरुआत में निफ्टी करीब 91 अंकों की कमजोरी के साथ 23,904 के स्तर पर खुला। शुरुआती सत्र में यह 23,900 के नीचे भी फिसल गया। वहीं बैंक निफ्टी लगभग 329 अंकों की गिरावट के साथ 56,796 के स्तर पर खुला।

बाजार में व्यापक कमजोरी देखने को मिली और अधिकांश सेक्टर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। हालांकि एफएमसीजी सेक्टर में सीमित खरीदारी का माहौल बना रहा।

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में दो फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। कीमतें 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं। तेल की बढ़ती कीमतें भारत जैसे आयातक देशों के लिए चिंता का विषय मानी जाती हैं, क्योंकि इससे महंगाई और लागत पर असर पड़ सकता है।

बाजार में बिकवाली का दबाव
निफ्टी 50 में एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 7:42 रहा, जो बाजार में व्यापक बिकवाली का संकेत देता है। अधिकांश शेयर दबाव में रहे और निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

इन शेयरों में दिखी मजबूती

कमजोर बाजार के बावजूद कुछ शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इनमें—

  • इटरनल
  • टाटा कंज्यूमर
  • बजाज ऑटो
  • ओएनजीसी
  • आइशर मोटर्स

जैसे शेयर प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे।

इन शेयरों पर रहा दबाव
वहीं दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज, सिप्ला, इंडिगो, टाटा स्टील, इंफोसिस जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
आज के कारोबार में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, यूनाइटेड स्पिरिट्स, टैनला प्लेटफॉर्म्स, IIFL फाइनेंस, वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज, NTPC ग्रीन एनर्जी, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज, HEG और HCL टेक्नोलॉजीज जैसे शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं।
 

Continue reading on the app

Gold Price: सोना करीब 2 हफ्ते के हाई पर, 1.44 लाख रुपये के पार पहुंची कीमत; चांदी भी चमकी

Gold Silver prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार में सोने का भाव करीब 2 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

एमसीएक्स पर सोने की कीमत 144500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 225109 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी सेफ हेवन एसेट्स की ओर बढ़ने से बुलियन मार्केट को सपोर्ट मिला।

MCX पर सोने-चांदी में तेजी
एमसीएक्स पर अगस्त कॉन्ट्रैक्ट का सोना 1.35 फीसदी बढ़कर 144875 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं सितंबर कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 0.69 फीसदी की तेजी के साथ 225334 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव 1.17 फीसदी चढ़ा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में तेजी रही। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.17 फीसदी बढ़कर 4,123.90 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी करीब 60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जिसमें पिछले सत्र के मुकाबले 1.07 फीसदी की बढ़त रही।

इस महीने सोने ने 3 जुलाई को 147378 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर छुआ था। इसके बाद इसमें मुनाफावसूली देखने को मिली और 13 जुलाई के आसपास कीमत करीब 1.40 लाख रुपये तक आ गई थी। अब निचले स्तरों से खरीदारी लौटने के कारण सोने की कीमतों में फिर तेजी आई है।

यूएस-ईरान तनाव से बढ़ी सोने की डिमांड
बुलियन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने में तेजी की प्रमुख वजह निचले स्तरों पर नई खरीदारी के अलावा रुपये में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के कारण बढ़ी सुरक्षित निवेश की मांग है। उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स करीब 101 के स्तर पर स्थिर है और मौजूदा तनाव ने बुलियन की कीमतों में मामूली वॉर प्रीमियम भी जोड़ा है।

इस बीच भारतीय रुपया 34 पैसे कमजोर होकर 96.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमत करीब 94 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने और भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने से रुपये पर दबाव बना रहा।

अब फेडरल रिजर्व की बैठक पर नजर
निवेशकों की नजर अब 29 जुलाई को होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर है। ब्याज दरों को लेकर फेड का रुख सोने की अगली दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। वहीं, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और महंगे तेल के कारण महंगाई को लेकर भी बाजार की चिंता बढ़ी है।

गोल्ड-सिल्वर का अगला टारगेट क्या?
ऑगमेंट बुलियन के मुताबिक, अगर सोना 4000 डॉलर (करीब 141000 रुपये) के नीचे जाता है तो यह 3900 डॉलर (करीब 138000 रुपये) तक फिसल सकता है। वहीं, 4200 डॉलर के ऊपर टिकने पर सोना 4500 डॉलर (करीब 155000 रुपये) तक जा सकता है।

चांदी के लिए 63 डॉलर (करीब 235000 रुपये) के ऊपर मजबूत तेजी इसे 70-71 डॉलर (करीब 251000-255000 रुपये) तक ले जा सकती है। दूसरी ओर, 55 डॉलर (करीब 214000 रुपये) से नीचे टूटने पर चांदी 50 डॉलर (करीब 200000 रुपये) तक गिर सकती है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

9 साल तक दाएं हाथ से बैटिंग की, फिर बाएं हाथ से खेलना शुरू किया, ठोके 74 शतक, अब बनेगा बैटिंग कोच

करियर में 800 से ज्याादा मैच और 74 शतक. इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं है. ये आंकडे उस बल्लेबाज के हैं, जिसने दाएं हाथ की जगह बाएं हाथ से खेलना शुरू किया और जिसे अब बैटिंग कोच बनाने की बात चल रही है. Thu, 06 Aug 2026 08:05:14 +0530

  Videos
See all

Delhi Weather Update : दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, जमकर हुई बारिश! | IMD Alert | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:45:38+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Article 370: कश्मीर में 370 से पहले का हाल क्या था? #kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:33:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers