Ground Report: गाजीपुर में छात्रवृत्ति आवेदन के दौरान पोर्टल पर बैंक शाखाओं के नाम न दिखने से छात्रों को परेशानी
गाजीपुर में छात्रवृत्ति आवेदन के दौरान पोर्टल पर बैंक शाखाओं के नाम न दिखने से छात्रों को परेशानी हो रही है. सही खाता होने के बावजूद कई छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. पहले छात्रवृत्ति आवेदन में इस तरह बैंक की शाखा का चयन करने की समस्या नहीं आती थी. इस बार बैंक खाते की जानकारी भरने के बाद पहले जिला और फिर बैंक की शाखा चुननी पड़ रही है. दिलीप के मुताबिक, कई बैंकों की शाखाएं पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही हैं. उनका दावा है कि करीब 10 से 12 शाखाओं के नाम नहीं दिख रहे हैं. इनमें पीजी कॉलेज परिसर से जुड़ी एसबीआई शाखा और चर्च कंपाउंड की शाखा भी शामिल हैं.
VIDEO: निकल यहां से... कश्मीर से आया था, मोदी की तारीफ की तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा
कश्मीर से आए एक युवक ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन बताया, जिसके बाद कथित तौर पर उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई. तस्वीरों और वीडियो में कुछ लोग युवक को धक्का देते और वहां से जाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं. दावा है कि युवक ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी और खुद को कश्मीरी बताया था. इसके बाद कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की. घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








