बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP का चप्पल प्रोटेस्ट, प्रकाश राज के साथ शामिल हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी
चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच बेंगलुरु में CJP ने 'चप्पल प्रोटेस्ट' किया. फ्रीडम पार्क में हुए इस प्रदर्शन में अभिनेता प्रकाश राज और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी नजर आए. CJP के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रंका ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया. पार्टी ने दावा किया कि 10 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले उसके वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया जा रहा है. आशुतोष रंका ने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और 'हाथ हमारा नहीं उठेगा.' मंच से वोटरों के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा गया.
Ground Report: गाजीपुर में छात्रवृत्ति आवेदन के दौरान पोर्टल पर बैंक शाखाओं के नाम न दिखने से छात्रों को परेशानी
गाजीपुर में छात्रवृत्ति आवेदन के दौरान पोर्टल पर बैंक शाखाओं के नाम न दिखने से छात्रों को परेशानी हो रही है. सही खाता होने के बावजूद कई छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं. पहले छात्रवृत्ति आवेदन में इस तरह बैंक की शाखा का चयन करने की समस्या नहीं आती थी. इस बार बैंक खाते की जानकारी भरने के बाद पहले जिला और फिर बैंक की शाखा चुननी पड़ रही है. दिलीप के मुताबिक, कई बैंकों की शाखाएं पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रही हैं. उनका दावा है कि करीब 10 से 12 शाखाओं के नाम नहीं दिख रहे हैं. इनमें पीजी कॉलेज परिसर से जुड़ी एसबीआई शाखा और चर्च कंपाउंड की शाखा भी शामिल हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








