Responsive Scrollable Menu

साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई: 39.43 लाख मोबाइल कनेक्शन बंद, 2.27 लाख हैंडसेट ब्लैकलिस्ट

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 39.43 लाख मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए हैं। इसके अलावा 2.27 लाख मोबाइल हैंडसेट और 1.31 लाख एसएमएस टेम्पलेट्स को भी ब्लैकलिस्ट किया गया है।

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने गुरुवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (डीआईपी) की स्थापना की है, जिससे साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी को रोका जा सके।

मंत्री ने बताया कि दूरसंचार विभाग की ‘संचार साथी’ पहल वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से आम नागरिकों के लिए उपलब्ध है। इसके तहत ‘चक्षु’ सुविधा के जरिए नागरिक संदिग्ध कॉल, मैसेज या अन्य धोखाधड़ी से जुड़े संचार की रिपोर्ट कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि संचार साथी का उद्देश्य ऐसे मामलों की रिपोर्टिंग को बढ़ावा देना है, जहां धोखाधड़ी की कोशिश तो की गई हो लेकिन वास्तविक नुकसान नहीं हुआ हो। वहीं, जिन मामलों में वास्तविक वित्तीय नुकसान हुआ है, उन्हें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4सी) द्वारा देखा जाता है, जो गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

मंत्री ने बताया कि आमतौर पर किसी मोबाइल कनेक्शन पर कार्रवाई करने से पहले उपभोक्ता को पुनः सत्यापन का अवसर दिया जाता है। संचार साथी पोर्टल के डैशबोर्ड पर की गई कार्रवाई का पूरा विवरण उपलब्ध है।

उन्होंने कहा, “नागरिकों से प्राप्त 7.7 लाख इनपुट्स के आधार पर 39.43 लाख मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए गए, 2.27 लाख मोबाइल हैंडसेट ब्लैकलिस्ट किए गए और 1.31 लाख एसएमएस टेम्पलेट्स को ब्लैकलिस्ट किया गया है।”

मंत्री के अनुसार, डीआईपी के जरिए साझा की गई जानकारी के आधार पर संबंधित स्टेकहोल्डर्स अपने-अपने क्षेत्र में जुड़े खातों और प्रोफाइल्स पर आवश्यक कार्रवाई करते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि एफआरआई (फ्रॉड रिस्क इंडिकेटर) के माध्यम से लेनदेन रोकने और समय पर अलर्ट जारी करने के चलते अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को रोका जा चुका है।

इसके अलावा, व्हाट्सऐप ने भी साझा मोबाइल नंबरों से जुड़े 28 लाख प्रोफाइल और अकाउंट्स को निष्क्रिय किया है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

छत्तीसगढ: विकास कार्यों से बदलेगी जशपुर के मयाली की तस्वीर, मुख्यमंत्री साय ने 10 करोड़ की पर्यटन परियोजना का किया भूमिपूजन

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पर्यटन को एक नई ऊंचाई देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मयाली नेचर कैंप में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वदेश दर्शन योजना 2.0’ के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली ‘मयाली-बगीचा विकास परियोजना’ …

Continue reading on the app

  Sports

स्वाती नक्षत्र में दो बार होगा शुक्र का गोचर, चमक सकती है इन 3 राशियों की किस्मत, प्रमोशन के योग 

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों की चाल जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। शुक्र (Shukra) नवग्रहों में से एक है। इसे धन, संपत्ति, प्रेम और वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। वर्ष 2026 में शुक्र दो बार स्वाति नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। जिसका स्वामी राहु को माना जाता है। इसका असर … Thu, 05 Feb 2026 23:54:31 GMT

  Videos
See all

भागवत कथा में कौवे का अद्भुत आगमन #bhagwatkatha #crow #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T00:00:22+00:00

शादी के 90 दिन में मौत #ganganagar #rajasthan #crime #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T23:45:01+00:00

Mamata Banerjee on SIR SC : SIR पर SC में ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T00:00:25+00:00

AAJTAK 2 । 06 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । धनु राशि। SAGITTARIUS। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-05T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers