श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा ने टेस्ट कप्तानी छोड़ी:कहा- अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय, बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे
श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से पद छोड़ दिया। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अब जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने का समय है। 35 साल के धनंजय ने चयन समिति को पत्र भेजकर अपने फैसले की जानकारी दी। वे खिलाड़ी के तौर पर चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। धनंजय ने जनवरी 2024 में दिमुथ करुणारत्ने की जगह टेस्ट कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 69 टेस्ट में 4,400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें 13 शतक शामिल हैं। पत्र में लिखा- मेरी राय, अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपे धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की चयन समिति को लिखे पत्र में कहा, ‘मेरी ईमानदार राय है कि जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंप देनी चाहिए।’ धनंजय डी सिल्वा ने कप्तानी संभालने के बाद श्रीलंका को 18 टेस्ट मैचों में नेतृत्व दिया। श्रीलंका ने इनमें से 7 मैच जीते। कप्तान के तौर पर धनंजय ने 36.45 की औसत से 1,130 रन बनाए। उन्होंने 9 विकेट भी लिए। ---------------------------------------------------- टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 12 टीमों की हो सकती है अगला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप; जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान की एंट्री वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का अगला साइकल मौजूदा 9 टीमों के बजाय 12 का हो सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने संकेत दिए हैं कि 2029-31 के WTC में जिम्बाब्वे, आयरलैंड और अफगानिस्तान को शामिल करने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर
Indian 3: शंकर-कमल हासन का महाधमाका, 'इंडियन 3' पर शुरू हुआ पोस्ट-प्रोडक्शन, क्या होगी फिल्म की प्रीक्वेल कहानी
Indian 3: कमल हासन की 'इंडियन' फ्रेंचाइजी एक बार फिर चर्चा में है. लंबे इंतजार के बाद तीसरे पार्ट को लेकर मेकर्स ने नया अपडेट दिया है. शंकर के निर्देशन में बन रही फिल्म की तैयारियां अब आगे बढ़ रही हैं. खास बात यह है कि 'इंडियन 3' के कई हिस्से पहले ही शूट किए जा चुके हैं. अब टीम फिल्म को अंतिम रूप देने में जुटी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

