Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त के साथ शुरुआत, बजाज फाइनेंस-जियो फाइनेंशियल में तेजी; IT शेयरों पर दबाव

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। बाजार में वित्तीय कंपनियों के शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा, जबकि आईटी सेक्टर के प्रमुख शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

कारोबार शुरू होते ही निफ्टी 50 करीब 24,361 अंक पर पहुंच गया, जबकि सेंसेक्स लगभग 77,999 अंक के स्तर पर खुला। हाल के कारोबारी सत्रों में उतार-चढ़ाव के बाद निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों पर बनी हुई है।

रुपया मजबूत, कच्चे तेल में नरमी
शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर खुला। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आयात लागत और महंगाई के मोर्चे पर राहत की उम्मीद बढ़ी है।

इन शेयरों में दिखी तेजी
शुरुआती कारोबार में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एटरनल (पूर्व में जोमैटो), श्रीराम फाइनेंस और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

आईटी सेक्टर पर रहा दबाव
दूसरी ओर, आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयरों में बिकवाली का असर दिखाई दिया। इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और विप्रो के शेयर शुरुआती कारोबार में कमजोर रहे।

निवेशकों की नजर इन संकेतों पर
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले कारोबारी सत्रों में वैश्विक बाजारों की चाल, अमेरिकी आर्थिक संकेतक, कंपनियों के तिमाही नतीजे और कच्चे तेल की कीमतें भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। फिलहाल निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं और सेक्टर आधारित खरीदारी देखने को मिल रही है।

Continue reading on the app

Gold Price Today: सोना फिर चमका! ₹177 की तेजी के साथ ₹1.42 लाख के पार, चांदी ₹789 टूटी; जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Today (30 July 2026): आज, 30 जुलाई 2026 को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 177 रुपए महंगा होकर 1.42 लाख रुपए के लेबल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी का भाव 789 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए रह गया है।

इसके अलावा, 22 कैरेट सोना ₹1,30,439 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना ₹1,06,801 प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना ₹83,305 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता रहा। आइए अब देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने के ताजा भाव जानें। 

 

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर कीमत 
दिल्ली 1,32,450 
मुंबई  1,32,300
कोलकाता  1,32,300
चेन्नई  1,32,300
अहमदाबाद  1,32,350
जयपुर  1,32,450
भोपाल  1,32,350
लखनऊ  1,32,450
रायपुर  1,32,300

साल के अंत तक 1.60 लाख रुपए तक पहुंच सकता है सोना
कमोडिटी बाजार के जानकार के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतें फिलहाल अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रही हैं। ऐसे में मौजूदा स्तर पर निवेश के अवसर बन सकते हैं। हालांकि, उनका सुझाव है कि निवेशकों को एकमुश्त बड़ी राशि लगाने के बजाय चरणबद्ध (SIP या किस्तों में) निवेश करना चाहिए, ताकि बाजार में उतार-चढ़ाव का जोखिम कम रहे।

एक्सपर्ट्स के अनुमान के मुताबिक, यदि बाजार का रुख अनुकूल रहा तो साल 2026 के अंत तक सोने की कीमत 10 ग्राम पर करीब ₹1.60 लाख तक पहुंच सकती है। वहीं, चांदी का भाव भी बढ़कर लगभग ₹2.80 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर को छू सकता है।

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम क्यों होते हैं अलग? जानें 4 प्रमुख वजहें
सोने की कीमतें पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं। अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में फर्क देखने को मिलता है। इसके पीछे कई व्यावहारिक और आर्थिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 

1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी खर्च
सोने को एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाने में ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा पर खर्च आता है। जैसे-जैसे दूरी बढ़ती है, यह लागत भी बढ़ती जाती है, जिसका असर अंतिम  कीमत पर पड़ता है।

 2. खरीदारी की मात्रा (डिमांड फैक्टर)
दक्षिण भारत में सोने की खपत देश में सबसे ज्यादा होती है। यहां कुल मांग का लगभग 40% हिस्सा है। बड़ी खरीदारी के बावजूद स्थानीय बाजार में छूट सीमित रहती है, जिससे कीमतों में फर्क आता है।  

3. ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका
हर राज्य और शहर में ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग और आपूर्ति के आधार पर रेट तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव अलग हो जाते हैं।

4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य
ज्वेलर्स ने सोना किस कीमत पर खरीदा है, यह भी बिक्री मूल्य तय करने में अहम भूमिका निभाता है। पुराना स्टॉक महंगा या सस्ता खरीदा गया हो तो उसका असर ग्राहकों को मिलने वाले रेट पर पड़ता है।

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास 

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

अगर दोस्त पिता को नहीं मनाता, तो भारत को नहीं मिलता ये नया स्टार; टेस्ट में तहलका मचाने को है तैयार

Auqib Nabi Cricket Journey: पुरानी यादों में भावुक होते हुए आकिब नहीं के दोस्त जुबैर डार ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि सफलता और पहचान मिलने के बावजूद नबी बिल्कुल नहीं बदले. उन्होंने कहा, 'वह अपने काम से काम रखने वाले इंसान हैं. बहुत कम बोलते हैं और आज भी पहले जैसे ही सरल हैं. आईपीएल शिविर के लिए रवाना होने से पहले भी वह अचानक मेरे घर मिलने आ गए थे. यह सब उनकी वर्षों की मेहनत का नतीजा है.' Tue, 4 Aug 2026 00:05:37 +0530

  Videos
See all

Home Loan EMI Update: घर खरीदने वालों के लिए बड़ी ख़बर, कितना बदलेगा आपका होम लोन ? | Repo Rate #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T01:00:12+00:00

Alakh Sir Help On Assam Flood: बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए अलख सर! | Alakh Pandey | PW | Flood News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T01:00:21+00:00

Man Carries Crocodile on Shoulder Viral Video: कंधे पर मगरमच्छ ऐसे उठाया, जैसे बोरी हो! | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T01:15:39+00:00

Big Reveal on CJP Protest LIVE: PAK एजेंट है Abhijeet Dipke? | Delhi Police | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T00:49:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers