Responsive Scrollable Menu

'काश मैं चेन्नई में पैदा होता...' 27 की उम्र में क्रिकेटर को मिली करियर खत्म करने की सलाह, गुजरात में पैदा होना कैसे बना श्राप

भारतीय क्रिकेट टीम सालों-सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करती हुई आ रही हैं. टीम इंडिया के चयन से लेकर प्लेइंग-11 तक डिसाइड होने तक कई बार फेवरेटिज्म और पॉलिटिक्स की बातें सामने आती रहती हैं. इन बातों को अक्सर हवा नहीं मिल पाती है, क्योंकि इंडियन क्रिकेट में इस तरह की बातों को अंदर ही दबा दिया जाता है. भारतीय क्रिकेटर या कोच इन बातों के बारे में अक्सर खुलकर बाते भी नहीं करते हैं. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस को कुछ भी इस तरह के मामलों में पता नहीं चल पाता है.

इंडियन क्रिकेट टीम और खिलाड़ियों से जुड़े विवाद तब सामने आते हैं, जब उन पर मिट्टी पड़ जाती है. टीम के पूर्व खिलाड़ी अक्सर इन बातों के बारे में बात करते हैं. लेकिन इस समय भी ये पूर्व क्रिकेटर या कोच खुलकर या नाम लेकर बाते नहीं करते हैं. वो सिर्फ इशारों-इशारों में बातें करते हैं. ऐसा ही एक मामला अब फिर सामने आया है. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने एक बड़ा खुलासा किया है.

उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के साथ उनके शो में यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बड़ा बायन दिया है. पार्थिव ने बताया है कि, कैसे जब वो अपने क्रिकेट करियर के पीक पर थे, तब टीम इंडिया के चयनकर्ता ने उन्हें क्रिकेट छोड़कर बिजनेस करने की सलाह दी थी. इसके साथ ही उन्हें गुजरात होने पर भी ताना मारा था. इसके बाद भी पार्थिव ने हार नहीं मानी और टीम सिलेक्सन में चल रही पॉलिटिक्स और फेवरेटिज्म के बाद भी अपनी जगह बनाई. इस बारे में उन्होंने बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.  

पार्थिव ने खोली टीम सिलेक्शन में पॉलिटिक्स होने की पोल

पार्थिव पटेल ने कहा कि, 'जब में टीम से बाहर था तो, 2011 में मैंने एक सिलेक्टर को फोन करके पूछा कि मैं सुधार के लिए क्या कर सकता हूं. वेस्ट जोन सिलेक्टर ने मुझे सलाह दी कि, तुम सिर्फ 27 या 28 साल के हो और तुम गुजराती भी हो. सोचो कि क्या तुम कोई बिजनेस शुरू कर सकते हो. फिर, मैंने सिलेक्टर्स को चैलेंज किया कि अगले 2 साल में टीम इंडिया में वापसी होगी और मैंने वही किया. तभी मैंने फेसबुक पर पोस्ट किया "काश मैं चेन्नई में पैदा होता". सिलेक्टर्स ने मुझे फोन किया और पूछा कि यह क्या है. मैंने कहा कि यह सच है'.

पार्थिव ने किस सिलेक्टर पर लगाए आरोप

आपको बता दें कि, शायद दिलीप वेंगसरकर के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने भले ही खुलकर नाम नहीं लिया लेकिन उस समय वो वेस्ट जोन के सिलेक्टर के रूप में कार्यरत थे. ऐसे में पार्थिव ने इस इंटरव्यू के जरिए उन पर हमला बोला है. पूर्व क्रिकेटर ने साफ कर दिया है कि, उनको क्रिकेट के मैदान पर खेलने के लिए बाहर से किस तरह की पॉलिटिक्स और फेवरेटिज्म का सामना करना पड़ा था. 

कैसा रहा पार्थिव पटेल का करियर

भारत के लिए पार्थिव पटेल ने साल 2002 में डेब्यू किया था. पार्थिव पटेल ने 17 साल की उम्र में भारत की ओर से अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू मैच 8 अगस्त 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ 17 साल 152/153 दिन की उम्र में खेला था. उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट मैच खेले, जबकि 38 वनडे और 2 टी20 मुकाबले खेलने का मौका मिला. उनके नाम बतौर विकेटकीपर 1706 रन दर्ज हैं. उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया है.

ये भी पढ़ें : आज से 14 दिन बाद शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा, 45 दिनों तक चलेगी जंग, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

Continue reading on the app

नाना पाटेकर की मौत को तनुश्री दत्ता ने बताया 'इविल डैड', बोलीं- 'आज का दिन कितना अजीब...'

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. एक्टर के चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है और हर कोई उन्हें याद कर रहा है. इस बीच तनुश्री दत्ता ने निधन को लेकर ऐसा चौंकाने वाला बयान दे डाला है, जिसे सुन हर कोई हैरान है और अब बस इसकी ही चर्चा हो रही है.

तनुश्री दत्ता ने किया ये पोस्ट

एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने इस खबर पर रिएक्ट किया है. तनुश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'मैंने खबर सुनी है. आज मेरा वर्क डे है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं उसी पर फोकस करना चाहती हूं. इन सबके होने के लिए आज का दिन कितना अजीब है. क्योंकि लखनऊ में मेरा एक बहुत बड़ा इवेंट है, ये मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण था.

नाना की मौत को बताया 'इविल डैड'

वहीं, अपने वीडियो में  तनुश्री दत्ता ने आगे कहा- 'मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था, कि सभी लाइव करूंगा और कंटेंट पोस्ट करूंगी और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम तक मीडिया की दिलचस्पी सिर्फ 'इविल डेड' (Evil Dead) में ही होगी. तो मैं अपना रिएक्शन दूंगी. जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए, तो परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.'

ये भी पढ़ें- Explainer: सेट पर बदसलूकी, गाड़ी पर हमला और फिर #MeToo का भूचाल... नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी

तनुश्री दत्ता और नाना का विवाद

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच का विवाद जगजाहिर है.  तनुश्री ने 2008 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया था. कई साल बाद उन्होंने दोबारा इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला था. इसके बाद तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत की और अक्टूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद ये मामला कई सालों तक चर्चा में रहा.

इंडस्ट्री से नहीं मिला सपोर्ट

तनुश्री दत्ता ने इसके बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में भी शिकायत की. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त फिल्म मेकर्स और इंडस्ट्री ने तनुश्री को राखी सावंत से रिप्लेस कर दिया था. तनुश्री की उम्मीद के मुताबिक उन्हें इंडस्ट्री से वो सपोर्ट नहीं मिल पाया था. इस विवाद के बाद एक्ट्रेस ने मेंटल स्ट्रेस के कारण बॉलीवुड से दूरी बनानी शुरू कर दी और अध्यात्म को ओर चल दीं. वहीं, नाना पाटेकर ने इन आरोपों पर हमेशा सिरे से खारिज किया है. एक्टर ने सभी आरोपों को हमेशा झूठा और बेबुनियादी ही बताया. 

ये भी पढे़ं- नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा क्या थी? 2023 में ही कर दिया था खुलासा

Continue reading on the app

  Sports

आज भारत-वेस्टइंडीज समेत होंगे कुल आठ मैच, कब-कौन-किससे-कहां भिड़ेगा, नोट कर लीजिए सबकुछ

9 October all cricket match today: आज क्रिकेट फैंस का सुपर-फ्राइडे है. भारत-वेस्टइंडीज समेत दुनिया के अलग-अलग कोने में कुल नौ इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. कहीं टी-20 का रोमांच होगा तो कहीं टेस्ट की गंभीरता देखने को मिलेगी, वनडे का समझदारी भरा क्रिकेट भी देखने को मिलेगी. चलिए आपको आज के दिन का पूरा एक्शन बताते हैं. Fri, 9 Oct 2026 08:33:50 +0530

  Videos
See all

Assam Bypoll Result Nagaon : कड़ी सुरक्षा के बीच वोटो की गिनती शुरू! नागांव में किसकी होगी जीत? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T04:09:43+00:00

Breaking News | कोटा में छात्र की मौत पर छात्रों का गुस्सा फूटा, जांच और जवाबदेही की मांग ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T04:11:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers