Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर की मौत को तनुश्री दत्ता ने बताया 'इविल डैड', बोलीं- 'आज का दिन कितना अजीब...'

Tanushree Dutta on Nana Patekar Death: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. एक्टर के चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है और हर कोई उन्हें याद कर रहा है. इस बीच तनुश्री दत्ता ने निधन को लेकर ऐसा चौंकाने वाला बयान दे डाला है, जिसे सुन हर कोई हैरान है और अब बस इसकी ही चर्चा हो रही है.

तनुश्री दत्ता ने किया ये पोस्ट

एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस ने इस खबर पर रिएक्ट किया है. तनुश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कहा- 'मैंने खबर सुनी है. आज मेरा वर्क डे है. मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं और मैं उसी पर फोकस करना चाहती हूं. इन सबके होने के लिए आज का दिन कितना अजीब है. क्योंकि लखनऊ में मेरा एक बहुत बड़ा इवेंट है, ये मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण था.

नाना की मौत को बताया 'इविल डैड'

वहीं, अपने वीडियो में  तनुश्री दत्ता ने आगे कहा- 'मैंने अपना पूरा दिन प्लान किया हुआ था, कि सभी लाइव करूंगा और कंटेंट पोस्ट करूंगी और अब मुझे चिंता हो रही है कि शाम तक मीडिया की दिलचस्पी सिर्फ 'इविल डेड' (Evil Dead) में ही होगी. तो मैं अपना रिएक्शन दूंगी. जब मुझे समझ आ जाएगा कि मुझे किस तरह का रिएक्शन देना चाहिए, तो परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.'

ये भी पढ़ें- Explainer: सेट पर बदसलूकी, गाड़ी पर हमला और फिर #MeToo का भूचाल... नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी

तनुश्री दत्ता और नाना का विवाद

नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच का विवाद जगजाहिर है.  तनुश्री ने 2008 में आई फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया था. कई साल बाद उन्होंने दोबारा इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद भारत में #MeToo आंदोलन को काफी जोर मिला था. इसके बाद तनुश्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत की और अक्टूबर 2018 में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद ये मामला कई सालों तक चर्चा में रहा.

इंडस्ट्री से नहीं मिला सपोर्ट

तनुश्री दत्ता ने इसके बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में भी शिकायत की. डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त फिल्म मेकर्स और इंडस्ट्री ने तनुश्री को राखी सावंत से रिप्लेस कर दिया था. तनुश्री की उम्मीद के मुताबिक उन्हें इंडस्ट्री से वो सपोर्ट नहीं मिल पाया था. इस विवाद के बाद एक्ट्रेस ने मेंटल स्ट्रेस के कारण बॉलीवुड से दूरी बनानी शुरू कर दी और अध्यात्म को ओर चल दीं. वहीं, नाना पाटेकर ने इन आरोपों पर हमेशा सिरे से खारिज किया है. एक्टर ने सभी आरोपों को हमेशा झूठा और बेबुनियादी ही बताया. 

ये भी पढे़ं- नाना पाटेकर की अंतिम इच्छा क्या थी? 2023 में ही कर दिया था खुलासा

Continue reading on the app

आज होगी GST काउंसिल की 57वीं बैठक, रजिस्ट्रेशन-रिफंड समेत कई नियमों में बदलाव पर चर्चा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद (जीएसटी काउंसिल) की 57वीं बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित होगी. केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधियों वाली यह बैठक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में अगले चरण के सुधारों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

जीएसटी परिषद सचिवालय के अनुसार, यह बैठक पहले बुधवार को आयोजित होनी थी, लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों से इसे एक दिन के लिए स्थगित कर गुरुवार को आयोजित करने का फैसला किया गया. सूत्रों और रिपोर्टों के अनुसार, परिषद बैठक में जीएसटी अनुपालन को और आसान बनाने के उद्देश्य से कई प्रक्रियागत सुधारों पर चर्चा हो सकती है. इनमें रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग, रिफंड प्रक्रिया, विवाद निपटान व्यवस्था और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़े नियमों को सरल बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं.

इन सुधारों का उद्देश्य करदाताओं और व्यवसायों के लिए अनुपालन में लगने वाले समय और लागत को कम करना है. इसके साथ ही कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि परिषद जीएसटी कानूनों को सरल बनाने संबंधी जीएसटी परिषद की लॉ कमेटी की सिफारिशों पर भी विचार करेगी. समिति ने ऐसे मामलों में अंतर करने की सिफारिश की है, जहां कर चोरी जानबूझकर की गई हो और जहां कर भुगतान में कमी या देरी अनजाने में हुई हो.

ये भी पढ़ें: दवाओं की बिक्री बढ़ाने के लिए डॉक्टरों को महंगे तोहफे देने पर लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बनाने का दिया आदेश

वर्तमान व्यवस्था के तहत सीजीएसटी अधिनियम की धारा 69 के अंतर्गत आयुक्त को कुछ मामलों में गिरफ्तारी की अनुमति देने का अधिकार है, यदि उन्हें यह विश्वास हो कि संबंधित व्यक्ति ने धारा 132 के तहत निर्दिष्ट गंभीर अपराध किए हैं, जिनमें कर चोरी और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े मामले शामिल हैं.

बैठक में ई-कॉमर्स कारोबारियों और छोटे व्यवसायों के लिए अनुपालन प्रक्रिया को आसान बनाने के उपायों पर भी चर्चा होने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में कह चुके हैं कि जीएसटी सुधारों का अगला चरण अनुपालन को और सरल बनाएगा तथा रिफंड प्रक्रिया में सुधार करेगा, जिससे उद्योगों को निवेश और विस्तार के लिए अधिक भरोसा मिलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा था कि अगले चरण के जीएसटी सुधारों का मुख्य फोकस रजिस्ट्रेशन, रिटर्न, रिफंड, विवाद समाधान और इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल बनाना होगा. गौरतलब है कि यह बैठक पहले 12 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन भारत द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.   
 

Continue reading on the app

  Sports

आज भारत-वेस्टइंडीज समेत होंगे कुल आठ मैच, कब-कौन-किससे-कहां भिड़ेगा, नोट कर लीजिए सबकुछ

9 October all cricket match today: आज क्रिकेट फैंस का सुपर-फ्राइडे है. भारत-वेस्टइंडीज समेत दुनिया के अलग-अलग कोने में कुल नौ इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. कहीं टी-20 का रोमांच होगा तो कहीं टेस्ट की गंभीरता देखने को मिलेगी, वनडे का समझदारी भरा क्रिकेट भी देखने को मिलेगी. चलिए आपको आज के दिन का पूरा एक्शन बताते हैं. Fri, 9 Oct 2026 08:33:50 +0530

  Videos
See all

Starlink India Launch: भारत में Starlink को कौन रोक रहा? Elon Musk का बड़े आरोप | | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T04:45:36+00:00

Nana Patekar Last Rites: नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार का Full VIDEO | Pune | Nana Patekar Funeral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T05:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers