Responsive Scrollable Menu

PM Modi ने फिल्मों के नाम यादकर नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि, लिखा- उनके निधन से कला जगत में बड़ी कमी आ गई

प्रसिद्द और सशक्त अभिनेता नाना पाटेकर ने आज 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, उनका निधन उनके गोवा वाले घर में हुआ, वे बेहोश मिले उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका, डॉक्टर्स के मुताबिक नाना को कार्डिएक अरेस्ट आया था उनके निधन के बाद फिल्म जगह में शोक छा गया है, अचानक आई इस खबर से लोग स्तब्ध रह गए, फिल्म और कला जगह से जुड़े लोग नाना को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाना पाटेकर को उनकी फिल्मों के नाम याद कर श्रद्धांजलि दी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर को मराठी में श्रद्धांजलि अर्पित की, मराठी नाना पाटेकर की मातृभाषा थी इसलिए पीएम ने उनके लिए इस भाषा को चुना, यहाँ हम उसका अनुवाद आपके लिए लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लिखा- नाना पाटेकर की एक्टिंग की खासियत, गहराई और प्रभावशाली व्यक्तित्व का मुकाबला बहुत कम एक्टर कर पाते हैं। नाना पाटेकर ने अपनी भूमिकाओं में अपना हुनर ​​और क्रिएटिविटी दिखाई है और सिनेमा में ऐसे किरदार निभाए हैं। साफ-सुथरी बात कहने और सीधी सोच रखने वाले इंसान के तौर पर उनकी एक खास पहचान है। नाना पाटेकर ने उन विचारों को साफ तौर पर जाहिर किया है जिन्हें हम देखते हैं।

उनके जाने से जो कमी आई है, उसे कोई पूरा नहीं कर सकता

हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत अहम रहा है। उनके जाने से जो कमी आई है, उसे कोई पूरा नहीं कर सकता। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदनाएं। नाना पाटेकर जैसी पूरी लगन, अलग पहचान और अनोखा असर बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलता है। हर किरदार में असाधारण विविधता और रचनात्मकता का समावेश करके, उन्होंने ऐसे पात्रों को जीवंत किया जो पीढ़ियों तक लोगों की यादों में बसे रहेंगे।

अपनी स्पष्ट और बेबाक राय के लिए जाने जाते थे नाना

पीएम ने लिखा अपनी स्पष्ट और बेबाक राय के लिए भी उनका बहुत सम्मान किया जाता था, वे अपनी पक्की मान्यताओं पर आधारित राय व्यक्त करते समय कभी नहीं डगमगाते थे। नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनके निधन से कला की दुनिया में एक बड़ी कमी आ गई है। मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ओम शांति..

नाना पाटेकर की फिल्मों के याद कर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री मोदी ने PMO के पेज पर भी नाना पाटेकर की फिल्मों को याद करते हुए लिख – आज सुबह ही ये खबर आई है कि मशहूर अभिनेता नाना पाटकेर अब हमारे बीच नहीं रहे। वो एक बेहतरीन कलाकार थे जिन्होंने अलग-अलग किरदारों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीता। नाना पाटेकर जी का जीवन “तिरंगे” की आन-बान और शान के लिए समर्पित रहा। वो बंधनों में नहीं रहे, “परिंदे” की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े। उन्होंने समाज में व्याप्त अव्यवस्था पर अपनी फिल्मों से माध्यम से करारा “प्रहार” किया, वे एक ऐसे “क्रांतिवीर” थे, जिन्होंने बुराइयों के विरुद्ध काम किया। उनकी वाणी जितनी तेज थी, उनकी “खामोशी” भी उतनी ही प्रभावी थी। वो देश विरोधियों पर निरंतर “अंकुश” के समर्थक थे। मैं नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारजनों और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं

 

Continue reading on the app

CEC और EC की नियुक्ति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका

CEC ज्ञानेश कुमार और EC सुखबीर सिंह संधू व विवेक जोशी की नियुक्तियों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. याचिकाकर्ता ने 2023 के कानून के तहत नियुक्ति प्रक्रिया में खामी का दावा किया.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: किसने किया कमाल, किसने निराश? अब खेल मंत्रालय में लगेगी ‘क्लास’

भारत ने इस बार एशियन गेम्स के लिए करीब 500 खिलाड़ी भेजे थे और उम्मीदें पिछले गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ने की थी. मगर रिकॉर्ड तोड़ना तो दूर, भारतीय खिलाड़ी पिछली बार की बराबरी भी नहीं कर पाए, Thu, 08 Oct 2026 19:51:36 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani : CEC के विरोध में सांसदों का राजघाट मार्च | Latest News | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T14:45:53+00:00

‘मैं Modi का फैन हूं’ कहने वाले कश्मीरी युवक ने Rahul Gandhi समर्थकों पर लगाया मारपीट का आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T14:42:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers