Responsive Scrollable Menu

ज्ञानू...आली रे आली, अता तुझी बारी आली! प्रकाश राज संग ध्रुव राठी की एंट्री, कॉकरोचों का नया धमाका

वोटर लिस्ट में नाम कटने के मुद्दे पर बेंगलुरु में होने वाले आज के सीजीपी के प्रदर्शन में अब एक बड़ा नाम जुड़ गया। जिस स्पेशल गेस्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था उसका खुलासा आखिरकार हो ही गया। अभिनेता प्रकाश राज ने ऐलान किया है कि मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी 8 अक्टूबर बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे। 8 अक्टूबर। दरअसल सीजेपी यानी कांग्रेस जनता पार्टी की ओर से बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में राज्य स्तरीय पीपल्स ट्रिब्यूनल और चप्पल प्रोटेस्ट आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में कथित तौर पर उन लोगों की बातें सामने रखने की तैयारी है जिनका दावा है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। इस पूरे प्रदर्शन को लेकर अभिनेता प्रकाश राज पहले ही लोगों से बड़ी संख्या में फ्रीडम पार्क पहुंचने की अपील कर चुके हैं। बुधवार को उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रदर्शन में एक खास मेहमान शामिल होगा। इसके बाद लोगों की नजरें इस बात पर टिक गई थी कि आखिरकार वे नाम है कौन?

इसे भी पढ़ें: 5G नेटवर्क 5.5 लाख Base Stations तक पहुंचा, डेटा सस्ता करने पर PM Modi का जोर

फिर प्रकाश राज ने खुद इस पर सस्पेंस खत्म कर दिया। उन्होंने वीडियो संदेश में बताया कि वे खास मेहमान कोई और नहीं बल्कि ध्रुव राठी हैं। प्रकाश राज ने कहा कि ध्रुव राठी पहली बार बेंगलुरु में इस प्रदर्शन में शामिल होंगे और एसआईआर को खत्म करने की मांग के समर्थन में प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होंगे। इस दौरान प्रकाश राज सिंघम फिल्म का अपना फेमस डॉयलॉग आली रे आली। ज्ञानू आधा तू बारी रे आली भी बोलते नजर आए। ध्रुव राठी की एंट्री के बाद इस प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। प्रकाश राज ने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में सीजीपी से जुड़े अभिजीत दीपके और सौरभ दास के अलावा नेहा बोरा, आयुष घोष युवा संगठनों और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों की मौजूदगी भी हो सकती है सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। संगठन की ओर से कहा गया है कि पीपल्स ट्रिब्यूनल में एसआईआर से प्रभावित होने का दावा करने वाले लोगों की बातें सुनी जाएंगी। इसके बाद चप्पल प्रोटेस्ट के जरिए विरोध दर्ज कराया जाएगा। प्रकाश राज लगातार एसआईआर के मुद्दे पर अपनी आपत्ति जाहिर करते रहे हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया को सिर्फ वोटर लिस्ट का मामला नहीं बल्कि लोकतंत्र और संविधान से जुड़ा मुद्दा बताया है। हालांकि एसआईआर को लेकर सीजीपी और प्रदर्शन से जुड़े लोगों के आरोप, उनके अपने राजनीतिक और असामाजिक दावे हैं। चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े किसी भी विवाद में आधिकारिक रिकॉर्ड और संबंधित अधिकारियों की जानकारी अलग से महत्वपूर्ण होगी। 

इसे भी पढ़ें: ECINET की खामियों पर Congress का वार, BJP मुख्यालय से वोटर लिस्ट कंट्रोल करने का आरोप


अब ध्रुव राठी के जुड़ने से बेंगलुरु के इस प्रदर्शन की चर्चा और बढ़ गई है। राठी पहले भी सीजेपी के प्रदर्शनों के समर्थन में बयान दे चुके हैं और पुलिस कारवाई को लेकर अपनी आपत्तियां सार्वजनिक कर चुके हैं। यानी जिस प्रदर्शन की शुरुआत वोटर लिस्ट में नाम कटने के आरोपों और एसआईआर के विरोध से हुई थी उसमें अब फिल्म जगत और सोशल मीडिया की चर्चित आवाजें भी सामने आ रही हैं। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में सीजीबी का पीपल्स ट्रिब्यूनल और चप्पल प्रोटेस्ट होगा। मंच पर एसआईआर से प्रभावित होने का दावा करने वाले लोगों की बातें रखी जाएंगी और विरोध दर्ज कराया जाएगा। लेकिन सबसे ज्यादा नजर अब ध्रुवराज जी की मौजूदगी पर रहेगी। 

Continue reading on the app

नाना पाटेकर के निधन पर Ashok Gehlot ने जताया शोक, सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताया

(डेटलाइन में सुधार के साथ पुन: जारी) जयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिनेमा एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। गहलोत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रख्यात कलाकार नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है और उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सिनेमा में नाना पाटेकर के योगदान को याद करते हुए कहा, ‘‘सिनेमा एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा।’’ उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार और पाटेकर के प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाने और पर्दे पर अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित इलेवन

India Likely XI vs West Indies 2nd T20: लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम रांची में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है. एशियाई खेलों 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम अपनी विजयी लय को बरकरार रखना चाहेगी. प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन के खराब फॉर्म और वैभव सूर्यवंशी की संभावनाओं के अलावा नमन धीर और मयंक यादव के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. Thu, 8 Oct 2026 19:24:46 +0530

  Videos
See all

Mamta Kulkarni gets emotional while remembering Nana Patekar. | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T14:45:35+00:00

Kishore Ajwani : CEC के विरोध में सांसदों का राजघाट मार्च | Latest News | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T14:45:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers