Responsive Scrollable Menu

आज से 14 दिन बाद शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा, 45 दिनों तक चलेगी जंग, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है. ये एक लंबा दौरा होने वाला है, जिसमें दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी-20, 5 मैचों की वनडे सीरीज और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. बीसीसीआई ने टी-20 सीरीज के लिए स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है. ये दौरा 45 दिनों का होगा, जिसकी शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और 5 दिसंबर को खत्म होगा. दौरे पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के नजरिए से काफी अहम होगी. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको तीनों फॉर्मेट के मैचों के शेड्यूल के बारे में डीटेल में बताते हैं.

IND VS NZ T20I सीरीज 2026

भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. दोनों टीमों के बीच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में पहला टी-20, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में दूसरा, 27 अक्टूबर को तीसरा वेलिंग्टन में, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में चौथा और 1 नवंबर को पांचवां टी-20 हैमिल्टन में खेला जाएगा.

क्रम मैच तारीख समय (IST) वेन्यू शहर
1 1st T20I 22 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगली ओवल क्राइस्टचर्च
2 2nd T20I 24 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे हेगली ओवल क्राइस्टचर्च
3 3rd T20I 27 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे एचएनआरवाई स्टेडियम वेलिंगटन
4 4th T20I 30 अक्टूबर 2026 दोपहर 12:30 बजे ईडन पार्क ऑकलैंड
5 5th T20I 1 नवंबर 2026 दोपहर 12:30 बजे सेडन पार्क हैमिल्टन

IND VS NZ वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेला जाएगी, जिसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी और आखिरी मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा. पहला वनडे ऑकलैंड में 4 नवंबर, दूसरा वनडे वेलिंग्टन में 7 नवंबर, तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन, 13 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई, 15 नवंबर को माउंट मॉन्गनुई को खेला जाएगा.
क्रम मैच तारीख समय (IST) वेन्यू शहर
1 1st ODI 4 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे ईडन पार्क ऑकलैंड
2 2nd ODI 7 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे एचएनआरवाई स्टेडियम वेलिंगटन
3 3rd ODI 10 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे सेडन पार्क हैमिल्टन
4 4th ODI 13 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे बे ओवल माउंट मॉन्गनुई
5 5th ODI 15 नवंबर 2026 सुबह 7:30 बजे बे ओवल माउंट मॉन्गनुई

IND VS NZ टेस्ट सीरीज 2026

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम आखिर में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी. पहला मैच वेलिंग्टन में 19 नवंबर से खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

क्रम मैच तारीख समय (IST) वेन्यू शहर
1 1st Test 19–23 नवंबर 2026 सुबह 3:30 बजे बेसिन रिजर्व वेलिंगटन
2 2nd Test 27 नवंबर–1 दिसंबर 2026 सुबह 3:30 बजे हेगली ओवल क्राइस्टचर्च

भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [उपकप्तान], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

ये भी पढ़ें: Zaheer Khan Net Worth: रिटायरमेंट के सालों बाद भी लग्जरी लाइफ जीते हैं जहीर खान, जानिए कितनी है कुल नेट वर्थ

Continue reading on the app

इस शख्स ने बताई मोदी के बारे में खतरनाक बात, भारत हैरान!

एक व्यक्ति ने लाइव कैमरे पर पीएम मोदी के बारे में ऐसी बात कही है जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। यह कोई छोटे-मोटे व्यक्ति नहीं है बल्कि यूरोपीय देश सर्बिया के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर वसिक हैं। इन्होंने लाइव प्रोग्राम में बैठकर बता दिया कि पीएम मोदी की तरफ कितना बड़ा खतरा बढ़ रहा है। इसी बीच एक दूसरे देश के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को विष्णु का अवतार तक बोल दिया। दरअसल भूटान के प्रधानमंत्री शोरिंग तोपगे ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्हें आधुनिक युग में भगवान विष्णु का अवतार तक बोल दिया है। शोरिंग तोपगे ने कहा कि जब मैं कुछ भी नहीं था तब भी पीएम मोदी ने मुझे एक छोटे भाई की तरह प्यार दिया। पीएम मोदी का नेतृत्व समझदारी दया साहस और निस्वार्थ सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। सोचिए भूटान एक बौद्ध प्रधान देश है। मगर आज भारत में आधुनिक नवबौद्ध यानी अंबेडकरवादी पीएम मोदी को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। बहरहाल अब आते हैं सर्बिया के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर वसिक की खतरनाक चेतावनी पर।

इसे भी पढ़ें: 5G नेटवर्क 5.5 लाख Base Stations तक पहुंचा, डेटा सस्ता करने पर PM Modi का जोर

पीएम मोदी के बारे में एलेक्जेंडर वुसिक ने जो कहा है उसे एक-एक भारतीय को जानना चाहिए क्योंकि भारत और पीएम मोदी के खिलाफ सबसे बड़ा हमला कर दिया गया है। एक लाइव प्रोग्राम में बैठकर एलेक्जेंडर वुसिक ने कहा कि आपके पास नरेंद्र मोदी जैसे नेता है। अब उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्हीं की वजह से दुनिया के मंच पर भारत इतना अहम बन गया है। लेकिन कुछ ताकतें उन्हें गिराने की कोशिश कर रही हैं। भ्रम फैला रही हैं कि पीएम मोदी नाकाम रहे हैं। यह एक पैटर्न बन गया है। आपके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है और अब उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने ही भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और उन्हीं की वजह से दुनिया के मंच पर भारत इतना अहम बन गया है। लेकिन कुछ ताकतें उन्हें गिराने की कोशिश कर रही हैं। दावा कर रही है कि वो नाकाम रहे हैं। यह एक पैटर्न बन गया है। जिस समय एलेक्जेंडर वसी की यह बयान दे रहे हैं। ठीक उसी वक्त भारत के विपक्षी दल कुछ भी आरोप लगाकर पीएम मोदी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। विपक्षी दलों समेत पूरा अंतरराष्ट्रीय इको सिस्टम एक्टिव हो चुका है। 

इसे भी पढ़ें: IMC में PM Modi बोले, Digital India से खत्म हुआ डिजिटल डिवाइड, हर जिले तक पहुंचा 5G


खबरें फैलाई जा रही हैं कि 13 करोड़ वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। दुनिया भर के अखबारों से यह खबरें छपवाई जा रही हैं। बेवजह लगातार ईवीएम को शक के घेरे में लाया जा रहा है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर से इस्तीफा मांगा जा रहा है। लेकिन हैरानी की बात देखिए कि जो बात सर्बिया के राष्ट्रपति को समझ आ गई वह भारत के लोगों को नहीं दिख रही है। सच यह है कि 13 करोड़ वोटर्स में से 2.80 करोड़ मृत वोटर्स हैं। 3 करोड़ अनुपस्थित हैं। 6.3 करोड़ वोटर्स परमानेंटली शिफ्ट हो गए हैं। इसके अलावा 1 करोड़ डुप्लीकेट वोटर्स हैं। इनके नाम कटे तो सबसे ज्यादा दर्द कांग्रेस को हुआ। इसके अलावा बांग्लादेशी और रोहिंग्या वोटर्स को बचाने के लिए भी विपक्षी दलों ने पूरी ताकत लगा दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वोट चोरी और ईवीएम का रोना तब रोया जा रहा है जब असम के सिलचर नगर निगम चुनाव में बीजेपी गठबंधन जीत गया है। यहां पर बैलेट से वोटिंग हुई थी। इसके अलावा त्रिपुरा विलेज कमेटी चुनावों में एनडीए गठबंधन ने लगभग 94% सीटें जीत ली है। यहां भी वोटिंग बैलेट पेपर से हुई थी।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में पाकिस्तान की जगह इस देश की एंट्री, लगभग दो दशक बाद ऐसा हो रहा

2026 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश की एंट्री हो गई है। छह टीमों के इस टूर्नामेंट की 27 अक्टूबर से पंजाब में शुरुआत होने जा रही है। Thu, 08 Oct 2026 16:34:05 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Congress Protest | Rahul Gandhi | CEC Gyanesh Kumar | इस वक्त की सबसे बड़ी खबरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:40:07+00:00

Nana Patekar Passed Away : नाना पाटेकर के निधन की खबर से सदमे में बॉलीवुड | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers