मोबाइल फोन 'गुड गवर्नेंस' का टूल बना, 5 लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर, डिजिटल इंडिया और मोबाइल फोन की बदलती भूमिका पर विस्तार से बात की।
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन सिर्फ आधुनिक कम्युनिकेशन का माध्यम नहीं रहा बल्कि यह गुड गवर्नेंस का भी अहम टूल बनकर सामने आया है। और ये हमारे डिजिटल इंडिया विजन के कोर में रहा है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए टेलीकॉम सेक्टर में हर जरूरी रिफॉर्म्स किए गए। इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया गया। हमने फोकस किया कि मोबाइल फोन और अन्य टेलीकॉम हार्डवेयर भारत में ही बने। ऐसे हर प्रयास से मोबाइल फोन और डेटा तक भारत के आम नागरिक की पहुंच और सुलभ हो गई और आज ये भारत के लोगों की इज ऑफ लिविंग बढ़ा रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि एक दशक पहले तक भारत में डिजिटल डिवाइड बहुत बड़ी चुनौती थी। आधुनिक टेक्नोलॉजी एक प्रिविलेज बनती जा रही थी। यानी जिसके पास साधन है, वही आधुनिक टेक्नोलॉजी का लाभ ले सकता था, भारत में यही स्थिति बनती जा रही थी।
डिजिटल इंडिया अभियान से हमने इस स्थिति को बदलने की ठानी और इसके सेंटर में मोबाइल फोन को लेकर आए। ये टेक्नोलॉजी के डेमोक्रेटाइजेशन का बहुत बड़ा प्रयास था। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट की कनेक्टिविटी ने एजुकेशन, हेल्थ और गवर्नमेंट सर्विसेज को बिना बाधा चालू रखा। आज दूर-सुदूर गांव, गरीब के बच्चे भी क्वालिटी नॉलेज एक्सेस कर पा रहे हैं। डिजिटल लर्निंग सबकी पहुंच में आ रही है।
उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन अब सिर्फ बात करने या चैट करने का जरिया नहीं रहा है। इसने लोगों का आना-जाना कम किया है, लंबा इंतजार खत्म किया है, खर्च घटाया है और सुविधाएं बढ़ाई हैं। यही टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा फायदा है जो सीधे आम लोगों को मिल रहा है।
पीएम ने कहा, डिजिटल गवर्नेंस ने इन हालात को बदल दिया है। आज, सैकड़ों सरकारी सेवाएं मोबाइल फोन पर उपलब्ध हैं। सरकारी मदद अब सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के ज़रिए, लगभग 50 लाख करोड़ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए हैं। इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपए गलत हाथों में जाने से बचे हैं। अगर पुरानी व्यवस्था होती, तो सरकार का 5 लाख करोड़ रुपए का लीकेज हो जाता।
बीते दशक में भारत के टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर का निरंतर विस्तार हुआ है। रिमोट एरियाज में टावर्स लगाए गए, ऑप्टिकल फाइबर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ और डेटा भी सस्ता हुआ। इससे इकोनॉमी के नए सेक्टर्स का भी निर्माण हुआ है। इससे टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट और एजुकेशन सेक्टर में नए कंज्यूमर्स भी बढ़े और नए क्रिएटर्स की भी एक नई जनरेशन तैयार हुई।
पीएम मोदी ने गेमिंग सेक्टर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, आप गेमिंग का ही सेक्टर देखिए। एक अनुमान है कि आज भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग किसी न किसी तरह से गेमिंग सेक्टर से जुड़े हैं। इसमें बहुत बड़ी संख्या भारत के युवाओं की है। टियर 2 और टियर 3 शहरों का युवा भी इससे जुड़ा है। अब वो गेम से जुड़ने के साथ ही ई-स्पोर्ट में प्रतियोगिता कर रहा है, गेमिंग कंटेंट बना रहा है और नए गेमिंग बिजनेस खड़े कर रहा है। यानी भारत में मोबाइल फोन आज गेमिंग कंसोल भी है और क्रिएशन का स्टूडियो भी बन गया है।
उन्होंने कहा कि आज जब टेलीकॉम और डिजिटल टेक्नोलॉजी का इतना महत्व है, तब इससे जुड़े सिक्योरिटी फ्रेमवर्क को भी चाक-चौबंद करना आवश्यक है। फोन की सिक्योरिटी और नेटवर्क की सिक्योरिटी हम सभी की प्राथमिकता है। डीपफेक कितनी बड़ी चुनौती बन चुकी है, ये भी हम देख रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि हम इसके लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क पर काम करें।
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत ने कंज्यूमर से क्रिएटर बनने की यात्रा तय की है। अब भारत, उस लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है, जहां प्रोडक्ट, डिजाइन भी भारत में होगा, उसकी टेक्नोलॉजी और आईपी भी भारत की होगी।
--आईएएनएस
वीकेयू/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर...' नाना पाटेकर के निधन से सदमे में बॉलीवुड, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
Bollywood Celebs Reaction Nana Patekar Death: नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. उनका कार्डियक अरेस्ट की वजह से 8 अक्टूबर की सुबह निधन हो गया. उनके चले जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख से लेकर अनुपम खेर तक कई सेलेब्स दिग्गज एक्टर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. चलिए जानते हैं, किसने क्या कहा.
अक्षय कुमार को पहुंचा गहरा दुख
Really saddened by the news of Nana ji’s passing. He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own. I feel fortunate that we got to work together in Welcome, and then again more recently in Housefull 5. There are so many memories from those sets that I’ll always hold close. Nana ji was truly one of a kind. It’s hard to believe you’re gone. Thank you for all the memories. You will be missed more than words can say. ????
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 8, 2026
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने नाना पाटेकर (Nana Patekar) के साथ कई फिल्मों में काम किया है. अब उनके चले जाने से अक्षय को गहरा दुख पहुंचा है. एक्टर ने नाना के साथ वेलकम फिल्म की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'नाना जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. वो उन रेयर एक्टर्स में शामिल थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नीं होती थी. उनका अंदाज बिल्कुल नया और अलग था. हर रोल में उनकी ईमानदारी, आवाज और गंभीरता नजर आती थी.'
रजनीकांत को नहीं हो पा रहा विश्वास!
I can’t believe my dear friend Nanaji is no longer with us. My deepest condolences to his family and loved ones. May his soul rest in peace.
— Rajinikanth (@rajinikanth) October 8, 2026
दिग्गज एक्टर रजनीकांत (Rajinikanth) ने भी नाना के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'मुझे विश्वास नहीं हो पा रहा है कि मेरे प्यारे दोस्त नानाजी अब नहीं रहे. उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले.'
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर को क्यों कहा जाता था ‘एंग्री मैन’? जानें पर्दे पर गुस्से के पीछे की पूरी कहानी
बुरी तरह टूटे रितेश देशमुख
आज शब्द थिजले आहेत, काळजावर जणू वीज कोसळली आहे. नाना गेले... या एका वाक्याने मन सुन्न, निःशब्द झाले आहे. तुम्ही अभिनयाचे आकाश होतात, ज्याला तुलनेची सीमा नव्हती. तुमच्या अनोख्या शैलीने रसिकांच्या हृदयात तुम्ही अढळ घर केले. कधी पडद्यावरचा तेजस्वी नायक, कधी अंगावर शहारे आणणारा खलनायक, तर कधी गंभीर चेहऱ्यामागचा खट्याळ विनोद, प्रत्येक रंग तुमच्या अभिनयात खुलून आला. पडद्यावर तुम्ही हीरो होतात, पण पडद्यामागे त्याहूनही मोठे. तुमच्या संस्थेतून वाहत राहिली माणुसकीची निरंतर धारा. 'ब्लफमास्टर' आणि 'हाउसफुल ५' मध्ये तुमच्यासोबत पडदा वाटून घेतला, हे माझे भाग्य. पण एका मराठी चित्रपटात तुमच्यासोबत काम करणे, ही अपूर्ण ओढ आयुष्यभर उरी राहील. तुमचे बोल, तुमच्या गप्पा, पाठीवरची ती कौतुकाची थाप, सोबत केलेले ते खळखळते हसू, ही माझी करी कमाई. कुटुंबीयांना, आप्तेष्टांना आणि लाखो चाहत्यांना माझी मनःपूर्वक सांत्वना. खरच आज एका युगाचा अस्त झाला आहे. भावपूर्ण श्रद्धांजली. ????
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 8, 2026
रितेश देशमुख नाना पाटेकर के जाने से काफी दुखी हुए हैं. उन्होंने लिखा, 'आज शब्द जैसे जम से गए हैं, ऐसा लग रहा है मानो दिल पर बिजली गिर गई हो. 'नाना नहीं रहे"-इस एक वाक्य ने मन को सुन्न और निशब्द कर दिया है. आप एक्टिंग की दुनिया की एक महान हस्ती थे, आप पर्दे पर तो हीरो थे ही, लेकिन असल जिंदगी में उससे भी बड़े हीरो थे. 'ब्लफ़मास्टर' और 'हाउसफुल 5' में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. लेकिन, किसी मराठी फिल्म में आपके साथ काम करने की इच्छा मेरे दिल में हमेशा एक अधूरी रह गई. सचमुच, आज एक युग का अंत हो गया. भावपूर्ण श्रद्धांजलि.'
ये भी पढ़ें- Nana Patekar Net Worth: कभी 35 रुपये कमाते थे नाना, पत्थर की खदान में भी किया काम, अब छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









