Responsive Scrollable Menu

‘एक्टर नहीं होता तो अंडरवर्ल्ड में होता’, नाना पाटेकर ने करियर को लेकर कही थी ये बात; खोले थे और भी कई राज

Nana Patekar Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें गोवा स्थित घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था. इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. नाना पाटेकर अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार डायलॉग डिलीवरी के साथ-साथ अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने एक फैन को थप्पड़ मार दिया था. बाद में नाना ने माना था कि ऐसा करना उनकी गलती थी और उन्हें फैन को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था. हालांकि, गुस्से को लेकर नाना का यह रवैया नया नहीं था. उन्होंने खुद माना था कि उनका स्वभाव काफी गुस्सैल और पहले बेहद हिंसक रहा. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने गुस्सैल स्वभाव पर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि एक्टर नहीं बनते तो शायद अंडरवर्ल्ड में होते. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इस इंटरव्यू में उन्होंने क्या-क्या राज खोले थे.

‘एक्टर नहीं होता तो अंडरवर्ल्ड में होता’

सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने अपने पुराने दिनों के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि जब वह फिल्म इंडस्ट्री में आए थे, तब लोग उनसे डरते थे. नाना के मुताबिक, वह कम बोलते थे और अपने काम के जरिए अपनी बात रखते थे. उन्होंने कहा कि पहले वह बहुत हिंसक स्वभाव के थे. अगर कोई उन्हें उकसाता था तो वह मारपीट तक कर देते थे. नाना ने यहां तक कहा कि अगर वह अभिनेता नहीं बनते तो शायद अंडरवर्ल्ड में होते. उन्होंने इसे मजाक नहीं, बल्कि गंभीर बात बताया.

नाना ने कहा कि अभिनय ने उन्हें अपनी भावनाएं और गुस्सा बाहर निकालने का एक रास्ता दिया. उनके लिए कैमरे के सामने अभिनय करना अपनी भड़ास निकालने जैसा रहा है. उन्होंने यह भी माना कि अतीत में उनके कई लोगों से झगड़े हुए और उन्होंने कई लोगों के साथ मारपीट भी की.

 

Continue reading on the app

मुरादाबाद में प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत मछली पालन शुरू कर अच्छा मुनाफा कमाएं, सरकार दे रही सब्सिडी

Fish Farming: मुरादाबाद में प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के तहत मछली पालन का कारोबार शुरू कर सकते हैं. मत्स्य विभाग की तरफ से सब्सिडी दी जाती है. कम समय में इसमें दो से तीन लाख रुपये तक का मुनाफा हो सकता है. इसके अलावा फंगास मछली 5 से 6 महीने में तैयार हो जाती है.साथ ही रोहू,कतला, नेंन सहित अलग-अलग प्रजातियां हैं. 9 से 10 महीने में यह तैयार हो जाती हैं.जिन्हें अलग-अलग तरीके से कर किसान साथी लाभ ले सकते हैं.अगर हम अलग से ब्रीडिंग करके या नर्सरी बना रखी है उसके माध्यम से कर रहे हैं तो साल में दो बार इसकी फसल ले सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

Rajandeep Singh: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला है. इस मुकाबले से पहले 24 साल के स्थानीय तेज गेंदबाज राजनदीप सिंह ने भारतीय बल्लेबाजों को खूब छकाया. Fri, 09 Oct 2026 07:28:23 +0530

  Videos
See all

UP Election News: योगी ने PDA और NDA का अंतर समझा दिया! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T02:44:13+00:00

Jaipur की सड़कों पर फूटा गुस्सा! व्यापारियों का आर-पार का ऐलान! | Bulldozer Action #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T02:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers