पोते-पोतियों की देखभाल से बुजुर्गों का ब्रेन रहता है एक्टिव: शोध
नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। अपने नाती-पोतों की देखभाल को अक्सर पारिवारिक जिम्मेदारी या भावनात्मक जुड़ाव का नतीजा माना जाता है, लेकिन अब विज्ञान ने इसके एक और महत्वपूर्ण पहलू की ओर ध्यान खींचा है। हाल ही में छपी एक शोध रिपोर्ट के अनुसार, पोते-पोतियों या नाती-नातिन की देखभाल करने वाले बुजुर्गों की स्मरण शक्ति और भाषा से जुड़ी मानसिक क्षमताएं उन बुजुर्गों की तुलना में बेहतर होती हैं जो इस भूमिका में शामिल नहीं होते हैं। यह अध्ययन इस बात का संकेत देता है कि पारिवारिक जीवन में सक्रिय भागीदारी बुजुर्गों के ब्रेन के लिए भी लाभकारी हो सकती है।
दिल्ली सरकार की फ्री LPG योजना: साल में दो सिलेंडर, जानिए पात्र कौन हैं और किन्हें लाभ नहीं मिलेगा
दिल्ली सरकार की फ्री LPG योजना: साल में दो सिलेंडर, जानिए पात्र कौन हैं और किन्हें लाभ नहीं मिलेगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama























