Suzuki Access 125 का नया मॉडल लॉन्च, अब मिलेगा ज्यादा कम्फर्ट और एडवांस सेफ्टी
अगर आप स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो Suzuki Motorcycle India ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Suzuki Access ...
खेजड़ी आंदोलन खत्म कराने दो मंत्री बीकानेर पहुंचे:मंत्रियों के सामने बेहोश हुए 2 अनशनकारी, फौरन अस्थायी हॉस्पिटल ले जाया गया
बीकानेर में चल रहे ‘खेजड़ी बचाओ’ आंदोलन का असर होने लगा है। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता मंत्री केके विश्नोई और राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत बिश्नोई गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अनशन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने खेजड़ी बचाने के समर्थन में नारेबाजी की। अनशनस्थल पर गोरधन महाराज सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर मंत्री के.के. बिश्नोई और जसवंत सिंह बिश्नोई भी मौजूद थे। इसी दौरान अनशनकारी मुखराम धरणीया अचानक अचेत हो गए। इसके अलावा एक महिला भी बेहोश हो गई। दोनों को तुरंत मंच के पीछे बने अस्थायी हॉस्पिटल ले जाया गया। 21 अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी बीकानेर में कलेक्ट्रेट के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में 2 फरवरी से अनशन की शुरुआत हुई थी। आज (गुरुवार) चौथे दिन भी अनशन जारी है। बुधवार देर रात 4 अनशनकारियों को अस्थायी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। CMHO पुखराज साध ने बताया- बिश्नोई धर्मशाला में बने अस्थायी हॉस्पिटल में 18 अनशनकारी भर्ती हैं। पीबीएम हॉस्पिटल में 4 अनशनकारी भर्ती किए गए थे, जिनमें से दो को छुट्टी दे दी गई है। अनशनस्थल की PHOTOS…. पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए….
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Daily News 24



















