Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर की आवाज इतनी अलग क्यों थी? गुस्सा नहीं, ये 5 चीजें बनाती थीं उनके डायलॉग को यादगार

Nana Patekar Dialogue: नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके डायलॉग एक बार फिर सोशल मीडिया पर गूंज रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि आखिर उनकी आवाज और बोलने का तरीका बाकी कलाकारों से इतना अलग क्यों लगता था. फिल्म जानकारों और उनके करियर पर आई रिपोर्टों को खंगालें तो इसकी वजह सिर्फ तेज आवाज या गुस्सा नहीं, बल्कि कुछ खास आदतें और उनकी पूरी पृष्ठभूमि नजर आती है.

क्या नाना पाटेकर सिर्फ गुस्से की वजह से याद किए जाते हैं?

नाना में गुस्सा नहीं था बल्कि उनके कई यादगार किरदार तेज आवाज वाले जरूर थे, लेकिन उनके अभिनय की पहचान गुस्से से ज्यादा संवाद को बरतने के तरीके से बनी. रिपोर्टों में भी कहा गया है कि वे संवाद को सिर्फ बोलते नहीं थे, बल्कि आवाज, ठहराव, चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज के जरिए किरदार के मन की हालत सामने रखते थे.

क्या नाना शब्दों से ज्यादा खामोशी का इस्तेमाल करते थे?

यह उनकी शैली की सबसे बड़ी पहचान मानी जाती है. लाइन बोलने के बाद रुक जाना और सामने वाले को उस खामोशी में बेचैन छोड़ देना, इससे अगला शब्द कहीं ज्यादा भारी लगता था. संवाद के बीच का यही ठहराव दर्शकों को बांधे रखता था.


खबर अपडेट की जा रही है

Explainer: 'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने...', जिस डायलॉग से अमर हुए नाना पाटेकर, आज वही बन गया उनकी विदाई की सबसे बड़ी याद

Continue reading on the app

Nana Patekar Death Reason: एक और कार्डियक अरेस्ट! नाना पाटेकर से पहले कई सितारों के निधन का कारण? जानें हार्ट अटैक से कैसे अलग

Nana Patekar Death Reason: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. बताया जाता रहा है कि उन्हें गोवा वाले घर में सवेरे-सवेरे कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद 45 मिनट तक उन्हें CPR दिया गया था लेकिन बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. कार्डियक अरेस्ट को और हार्ट अटैक को एक जैसा नहीं समझना चाहिए. cardiac arrest में ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है, जिसमें दिल अचानक से ब्लड पंप करना रोक देता है. इस वजह से पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है. 

यह पहला मामला नहीं है जब किसी फिल्मी सितारे की जान कार्डियक अरेस्ट से गई हों. इससे पहले बिगबॉस-13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला, शेफाली जरीवाला, टीवी एक्टर विकास सेठी, अनुपमा फेम एक्टर ऋतुराज सिंह, सतीश कौशिक, सिंगर केके, राजू श्रीवास्तव और भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत भी कार्डियक अरेस्ट से हुई थी. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कार्डियक अरेस्ट इतना खतरनाक क्यों है कि लोगों को इसके लक्षण समझ नहीं आते और उनकी जान चली जाती है? आइए इस बारे में समझते हैं. 

कार्डियक अरेस्ट के लक्षण कैसे होते हैं?

किसी इंसाम को यदि कार्डियक अरेस्ट आता है, तो वह अचानक से कोलेप्स होने लग जाता है. मरीज को उस समय सुध नहीं रहती है और वह कोई रिस्पॉन्स नहीं देता है, वह सामान्य प्रकार से सांस नहीं ले पाता है. इससे व्यक्ति का दम घुटने लगता है और उसकी मौत हो जाती है. वहीं, कार्डियक अरेस्ट के लक्षण कुछ इस प्रकार से होते हैं जिसमें मरीज अचानक बेहोश हो जाता है, उसकी सांसें रुक जाती है और नाड़ी नहीं चल पाती, उसका शरीर नीला पड़ने लगता है और बिना चेतावनी गिर जाता है. ये लक्षण 1-2 मिनट के होते हैं, जो बहुत जानलेवा हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सेट पर बदसलूकी, गाड़ी पर हमला और फिर #MeToo का भूचाल... नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी

इसके कुछ शुरुआती संकेत इस प्रकार होते हैं-

  • अचानक सीने में तेज दर्द
  • सांस लेने में कठिनाई
  • तेज या अनियमित दिल की धड़कन
  • चक्कर आना
  • अत्यधिक थकान
  • ठंडा पसीना

अगर किसी को ऐसे संकेत दिखते हैं तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?

कार्डियक अरेस्ट तब होता है जब दिल धड़कता नहीं है और शरीर तक खून नहीं पहुंच पाता है. यह तब होता है जब हमारे शरीर का इलेक्ट्रिकल सिस्टम फंक्शनिंग करना बंद कर देता है. ऐसी स्थिति में दिल एकदम से तेज-तेज धड़कने लगता है. इसके कुछ कारण ये हो सकते हैं-

  • दिल की धड़कन का असामान्य हो जाना
  • पहले से कोई हार्ट प्रॉबल्म होने पर
  • हार्ट अटैक का इतिहास
  • हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज
  • अत्यधिक तनाव और चिंता
  • धूम्रपान, शराब और नशे की आदत
  • इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन
  • अचानक बहुत ज्यादा एक्सरसाइज

कार्डिएक अरेस्ट आने पर तुरंत क्या करें?

  • सबसे पहले एंबुलेंस को कॉल लगाएं.
  • इसके साथ-साथ मरीज को CPR देना शुरू करें.
  • मरीज को किसी सपाट जगह पर लिटाएं.

Cardiac Arrest से बचने के लिए क्या करें?

कार्डियक अरेस्ट एक गंभीर और जानलेवा स्थिति होती है. इससे बचने के लिए हमें लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने चाहिए. जैसे कि रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज, नमक का सीमित मात्रा में सेवन, तला-भुना खाना कम खाएं, स्मोकिंग और एल्कोहॉल से दूरी बनाएं, स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग करें और रेगुलर हेल्थ चेकअपस करवाएं.

ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन पर क्यों दर्ज हुआ पुलिस केस? डॉक्टर ने दिया मेडिको-लीगल केस(MLC) का हवाला, क्या होती है ये प्रक्रिया

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने लिया संन्यास:10 हजार से ज्यादा फर्स्ट क्लास रन बनाए; पार्थिव पटेल के स्कूल फ्रेंड थे

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। 38 साल के रावल ने 2026-27 के घरेलू सीजन से पहले यह फैसला किया। गुजरात के अहमदाबाद में जन्मे रावल ने न्यूजीलैंड के लिए 2016 से 2020 के बीच 24 टेस्ट खेले। वे 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) जीतने वाली न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा भी रहे। क्रिकेट से संन्यास के बाद वे चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में काम जारी रखेंगे। वे पहले से एक ऑडिटिंग फर्म में CA हैं। पिता का सपना पूरा करने के लिए न्यूजीलैंड शिफ्ट हुआ परिवार नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन को दिए इंटरव्यू में रावल ने कहा कि न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलना उनका और उनके पिता का बचपन का सपना था। इसे पूरा करने का मौका देने के लिए उनके पिता पूरे परिवार को न्यूजीलैंड ले गए थे। रावल ने कहा, "यह फैसला लेते हुए मुझे गर्व और संतुष्टि महसूस हो रही है। ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरा और मेरे पिता का सपना था। मुझे यह मौका देने के लिए उन्होंने पूरे परिवार को न्यूजीलैंड शिफ्ट करने का बड़ा कदम उठाया।" रावल का जन्म अहमदाबाद में हुआ था। स्कूली दिनों में वे भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ विद्यानगर स्कूल में क्रिकेट खेलते थे। दोनों ओपनिंग करते थे। किशोरावस्था में रावल का परिवार गुजरात से ऑकलैंड शिफ्ट हो गया था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10,432 रन और 24 शतक रावल ने दिसंबर 2008 में ऑकलैंड की ओर से वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ मैच से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने 164 मैचों में 10,432 रन बनाए। उनका औसत 37.66 रहा। इस दौरान उन्होंने 24 शतक और 50 अर्धशतक लगाए। ओपनिंग में रिकॉर्ड: फर्स्ट क्लास क्रिकेट की 292 पारियों में से 285 में ओपनिंग की। ओपनर के तौर पर 10,127 रन और 23 शतक लगाए। प्लंकेट शील्ड: न्यूजीलैंड के प्रमुख घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में 8,662 रन बनाए। वे इसके इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे माइकल पैप्स (11,463), मैथ्यू सिंक्लेयर (8,842) और पीटर फुल्टन (8,719) हैं। 10 हजार रन का रिकॉर्ड: दिसंबर 2025 में नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की कप्तानी करते हुए रावल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के 30वें खिलाड़ी बने। रावल का आखिरी प्रतिस्पर्धी मुकाबला मार्च 2026 में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से था। 2016 में टेस्ट डेब्यू, 28 पारियों बाद लगाया पहला शतक रावल ने नवंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट से न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 24 टेस्ट में 1,143 रन बनाए। उनका औसत 30.07 रहा। टेस्ट करियर में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए। पहला शतक लगाने के लिए उन्हें 28 पारियों का इंतजार करना पड़ा। उनका टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 132 रन रहा। 2019 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब फॉर्म के कारण उन्हें न्यूजीलैंड की टीम से बाहर कर दिया गया था। रावल ने बाद में कहा कि वे कुछ मैचों में टीम की जरूरत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि केन विलियमसन, रॉस टेलर और अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने शतक नहीं लगा पाने के बावजूद उनका समर्थन किया था। रावल 2019-21 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा रहे। जून 2021 में खिताब जीतने के बाद वे WTC ट्रॉफी के साथ देशभर में हुए विक्ट्री टूर में भी शामिल हुए। कप्तानी में 10 साल बाद प्लंकेट शील्ड का खिताब जिताया नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के कप्तान के रूप में रावल ने 2024-25 सीजन में टीम को 10 साल से ज्यादा समय बाद प्लंकेट शील्ड का खिताब दिलाया। इस जीत में उन्होंने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दिया। रावल ने पार्ट-टाइम लेग स्पिन से 14 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 11.14 रहा। इस दौरान उन्होंने पहली बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया। नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के क्रिकेट जनरल मैनेजर इयान सैंडब्रुक ने कहा कि रावल टीम के लिए अनुभवी खिलाड़ी और शानदार लीडर रहे हैं। उनके रन, विकेट और शांत नेतृत्व की कमी खलेगी। उन्होंने रावल को बेहतरीन टीममेट और भरोसेमंद खिलाड़ी भी बताया। Fri, 09 Oct 2026 01:43:47

  Videos
See all

Premanand Maharaj Breaking News: Dinesh Falahari ने प्रेमानंद महाराज से मांगी माफी | #viratkohli #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:32:44+00:00

Super Fast 100 News: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Headlines Today | Top News | Breaking | 10 October #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:35:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers