Responsive Scrollable Menu

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने JDU नेताओं पर उठाए सवाल, बोले- पार्टी में बेचैनी क्यों?

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी चुनावी सभाओं में उमड़ रही भीड़ पर संतोष व्यक्त करते हुए JDU नेतृत्व, विशेषकर नीरज कुमार, को खुला चैलेंज दिया है.

Continue reading on the app

Divya Choudhary: कैदियों से घरेलू काम कराने की आरोपी निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार

जयपुर, आठ अक्टूबर राजस्थान पुलिस ने अजमेर के महिला बंदी सुधार गृह से दो कैदियों को कथित तौर पर नियमों के विरुद्ध बाहर निकालकर अपने निजी आवास पर ले जाने के मामले में निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को कोटा से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चौधरी करीब दो महीने से फरार थीं।

उन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें अजमेर केंद्रीय जेल में रखा गया है, जहां वह पहले जेलर के पद पर तैनात थीं। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के अनुसार, दिव्या चौधरी ने अपने पद का कथित तौर पर दुरुपयोग करते हुए सहयोगियों के साथ मिलकर जेल सुरक्षाकर्मियों को डराया-धमकाया और आजीवन कारावास की सजा काट रही एक महिला कैदी तथा एक अन्य विचाराधीन कैदी को जबरन जेल से बाहर निकाल लिया।

पुलिस के अनुसार, जांच और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि 12 जुलाई 2026 को तत्कालीन प्रभारी जेलर दिव्या चौधरी ने महिला प्रहरी सोनिया चौधरी के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची। दोनों ने महिला बंदी सुधार गृह के मुख्य द्वार पर तैनात जेल कर्मियों को डराया-धमकाया और आजीवन कारावास की सजा काट रही किरण उर्फ सेठा तथा विचाराधीन बंदी सना को जेल से बाहर निकाल लिया। पुलिस का आरोप है कि इसके बाद दिव्या चौधरी दोनों बंदियों को अपने निजी आवास पर ले गई, जहां उनसे घरेलू काम कराया गया।

इस संबंध में अजमेर केंद्रीय कारागृह के प्रहरी महिपाल मांगलोदा की शिकायत पर पांच अगस्त को अजमेर के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद दिव्या चौधरी गिरफ्तारी से बचने के लिए बिना सूचना दिए मुख्यालय से फरार हो गई थी। घटना के बाद दिव्या चौधरी और सोनिया चौधरी को निलंबित कर दिया गया था।

पुलिस अब फरार सोनिया चौधरी की तलाश कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

द ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब किया था डेब्यू, जानें किस रेसलर के खिलाफ लड़ा था पहला मैच

The Great Khali first WWE fight: द ग्रेट खली की डब्ल्यूडब्ल्यूई में एंट्री बेहद खतरनाक और सनसनीखेज रही थी. मार्क हेनरी और अंडरटेकर के मैच में दखल देते हुए खली ने अंडरटेकर को चारों खाने चित कर दिया था. जापान के सुपरस्टार फुनाकी के खिलाफ अपना सिंगल डेब्यू जीतने वाले खली ने 27 अप्रैल 2018 को डब्ल्यूडब्ल्यूई से संन्यास ले लिया था. वर्तमान में वह पंजाब के जालंधर में अपनी रेसलिंग एकेडमी कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट चला रहे हैं. Thu, 8 Oct 2026 23:24:19 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: नाखून से नोचा कोहनी मारी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:36:25+00:00

Full State Honour के साथ नाना पाटेकर को अंतिम सलाम | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:37:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers