भारत भेदभाव नहीं करता…एलन मस्क के स्टारलिंक वाले आरोपों पर सरकार का करारा जवाब
एलन मस्क के भारत में स्टारलिंक को कुछ बड़े कारोबारियों द्वारा रोके जाने के आरोपों को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है. संचार मंत्रालय ने कहा कि भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन समेत सभी टेलीकॉम सेवाओं के लिए निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण ऑथराइजेशन फ्रेमवर्क लागू है. तीन कंपनियों को GMPCS लाइसेंस मिल चुके हैं और तीनों का सुरक्षा मूल्यांकन फिलहाल जारी है.
Handloom Saree Instrument: नाव जैसी शटल कैसे बुनती है साड़ी? जानिए हथकरघे के इस छोटे औजार का कमाल
Process of Making Saree by Hand: हथकरघे पर बनने वाली खूबसूरत साड़ी के पीछे सिर्फ बुनकर की मेहनत नहीं, बल्कि पारंपरिक औजारों की भी अहम भूमिका होती है. इनमें शटल सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है. लकड़ी से बनी नाव जैसी आकृति वाली यह शटल बाने के धागे को ताने के बीच एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचाती है. दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में इसे नाडे भी कहा जाता है. शटल में धागे की बॉबिन लगाई जाती है और फिर धागे को छोटे छेदों से निकालकर करघे में सेट किया जाता है. बुनकर पैडल और हाथों की मदद से करघे को चलाता है, जिससे शटल लगातार दोनों दिशाओं में गुजरती रहती है. हर बार धागा ताने में जुड़ता है और कंघी से उसे दबाकर कपड़े को मजबूती दी जाती है. हजारों बार शटल की आवाजाही के बाद कई दिनों की मेहनत से एक साड़ी तैयार होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








.jpg)

