Responsive Scrollable Menu

भारत से एशियाड का फाइनल हारने पर बोला पाकिस्तानी बैटर:हसन नवाज ने कहा- हार का दर्द अब भी है; हमने छोटी गलतियों की कीमत चुकाई

पाकिस्तानी बैटर हसन नवाज ने कहा कि भारत के खिलाफ एशियन गेम्स फाइनल हारने का दर्द अब भी उन्हें परेशान करता है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों की वजह से पाकिस्तान को हार मिली। भारत ने पिछले हफ्ते जापान में पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता था। इस मैच में नवाज ने 96 रन बनाए थे। नवाज बोले- अपनी से संतुष्ट हूं, लेकिन हारना निराशाजनक रहा नवाज ने बुधवार को रावलपिंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अपनी पारी से संतुष्ट हैं। वे अपने प्लांस के हिसाब से बैटिंग कर रहे थे। हसन नवाज ने कहा, ‘मुझे लगता है कि फाइनल अब खत्म हो चुका है और क्रिकेट तथा मैच आगे भी जारी रहेंगे। हमसे भी गलतियां होती रहेंगी। लेकिन, उन्हें हराने के लिए हमें अपनी गलतियों से सीखना होगा और बेहतर बनना होगा।' जमीनी स्तर के क्रिकेट से खेल पर काम किया 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I शतक लगाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में आने वाले नवाज ने अपने खेल पर काम करने का तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर का क्रिकेट खेलकर अपने खेल को बेहतर कर रहे हैं। नवाज ने कहा, ‘इन मैचों में मिलने वाले गेंदबाज और पिच आपको मुश्किल हालात में बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद करते हैं।इंटरनेशनल क्रिकेट में आपको बेहतर हालात में बैटिंग करने का मौका मिलता है, तो इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है।' श्रीलंका और इंग्लैंड सीरीज पर नजर नवाज ने कहा कि वे बहुत आगे के बारे में नहीं सोचते। अब उनका ध्यान घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखने पर है। उन्होंने कहा, ‘आपके पास एक योजना होती है और आपको उसी पर कायम रहना होता है। उतार-चढ़ाव हमेशा आते रहते हैं।’ ---------------------------------------------- हसन नवाज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुराना वीडियो वायरल:कहा था- भारत के हर गेंदबाज से नफरत है एशियन गेम्स फाइनल में भारत के खिलाफ 96 रन बनाने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन नवाज का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते हैं कि उन्हें भारत के हर गेंदबाज से नफरत है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर वेदराल्ड के सिर में चोट, दिमाग पर असर:बाउंड्री बचाने में मेटल बोर्ड से टकराए, अगले दिन मैच से बाहर हुए

ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के पहले मैच में साउथ ऑस्ट्रेलिया के ओपनर जेक वेदरअल्ड कन्कशन के कारण मैच से बाहर हो गए। विक्टोरिया के खिलाफ जंक्शन ओवल में पहले दिन फील्डिंग के दौरान उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी थी। टक्कर के बाद उनमें कन्कशन के तत्काल लक्षण नहीं दिखे और उन्होंने दिनभर फील्डिंग की। रात में कन्कशन के लक्षण सामने आने के बाद दूसरे दिन सुबह मेडिकल जांच की गई और उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह मैथ्यू गिल्क्स को कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाया गया है। ओली पीक का शॉट रोकते समय मेटल बोर्ड से टकराया सिर हादसा विक्टोरिया की पहली पारी के 24वें ओवर में हुआ। ओली पीक ने कवर की दिशा में शॉट खेला। बाउंड्री बचाने के लिए वेदराल्ड तेजी से दौड़े और गेंद रोकने के लिए स्लाइड की। वह गेंद को रोक नहीं सके और कई मीटर तक फिसलते हुए बाउंड्री के आगे निकल गए। इसी दौरान उनके सिर के पिछले हिस्से की टक्कर बाउंड्री फेंस पर लगे मेटल एडवरटाइजिंग बोर्ड के बेस से हो गई। साथी खिलाड़ी ने तुरंत उनकी मदद की। उस समय उनमें कन्कशन के स्पष्ट लक्षण नहीं दिखे और उन्होंने फील्डिंग जारी रखी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है। लक्षण देर से आने पर मेडिकल जांच, वापसी प्रोटोकॉल के तहत ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट की कन्कशन गाइडलाइन के मुताबिक सिर पर चोट के बाद लक्षण तुरंत दिखना जरूरी नहीं है। वे घंटों या बाद में भी सामने आ सकते हैं। कन्कशन का संदेह होने पर खिलाड़ी की मेडिकल जांच की जाती है और पुष्टि होने पर वह तुरंत क्रिकेट में वापसी नहीं कर सकता। उसे पहले पूरी तरह लक्षण-मुक्त होना होता है। इसके बाद डॉक्टर की निगरानी में धीरे-धीरे ट्रेनिंग शुरू की जाती है। गाइडलाइन के अनुसार खिलाड़ी को कम से कम 14 दिन तक लक्षण-मुक्त रहने के बाद फुल ट्रेनिंग और चोट के दिन से कम से कम 21 दिन बाद ही मैच में वापसी की अनुमति मिल सकती है। इसके लिए मेडिकल क्लियरेंस जरूरी है। इस नियम के चलते वेदरअल्ड का 19 अक्टूबर से क्वींसलैंड के खिलाफ अगला मैच खेलना तय नहीं है। उनकी उपलब्धता मेडिकल असेसमेंट और रिटर्न-टू-प्ले प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर करेगी। गिल्क्स कन्कशन सब्स्टीट्यूट, दूसरी पारी में बैटिंग करेंगे वेदरअल्ड की जगह पूर्व न्यू साउथ वेल्स विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू गिल्क्स को कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाया गया है। वे पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं कर सकते, क्योंकि वेदरअल्ड पहले ही आउट हो चुके हैं। हालांकि, साउथ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गिल्क्स बल्लेबाजी के लिए उतर सकेंगे। विक्टोरिया 244 पर ऑलआउट, वेदरअल्ड 6 गेंद में डक विक्टोरिया ने पहली पारी में 244 रन बनाए। साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से ब्रेंडन डॉगेट और हेनरी थॉर्नटन ने 3-3 विकेट लिए, जबकि फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर रहे नोआ मैकफैडेन ने 2 विकेट लिए। इसके जवाब में साउथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 8 ओवर बल्लेबाजी की। वेदरअल्ड ओपनिंग करने उतरे, लेकिन 6 गेंद में बिना रन बनाए आउट हो गए। विक्टोरिया के 20 साल के डेब्यूटेंट हैरी होकस्ट्रा ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। यह होकस्ट्रा का शेफील्ड शील्ड में पहला विकेट था। होकस्ट्रा ने इससे पहले विक्टोरिया की पहली पारी में नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए थे। पहले दिन के स्टंप्स तक साउथ ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट पर 4 रन बनाकर विक्टोरिया से 240 रन पीछे थी। टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद SA में वापसी 31 साल के वेदरअल्ड के लिए यह कन्कशन ऐसे समय आया है, जब वह ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वह तीन सीजन तस्मानिया के लिए खेलने के बाद इस सीजन अपनी पुरानी टीम में लौटे हैं। शेफील्ड शील्ड से पहले उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे कप में 92 रन की पारी खेली थी। घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के जरिए वह दोबारा ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं। लगातार तीसरा खिताब जीतने के लक्ष्य में साउथ ऑस्ट्रेलिया साउथ ऑस्ट्रेलिया पिछले दो सीजन की शेफील्ड शील्ड चैंपियन है। टीम इस सीजन लगातार तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में है। विक्टोरिया के खिलाफ पहले मैच में टीम ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की, लेकिन वेदरअल्ड की चोट के कारण उसकी बल्लेबाजी को झटका लगा है। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…. अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में रेप केस में जमानत पर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले मैच के लिए बंगाल टीम में शामिल किया गया है। एलीट ग्रुप-सी के ओपनिंग मैच में बंगाल का सामना दिल्ली से होगा। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। इस टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाशदीप को भी रखा गया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल के सामने टिक पाएगा पीएसएल, 2027 में सीधी टक्कर तय, पीसीबी ने लिया आर-पार का फैसला

PSL clash IPL 2027: पाकिस्तान सुपर लीग 2027 का 12वां एडिशन 18 मार्च से 2 मई के बीच खेला जाएगा.आईपीएल के साथ इसका लगातार तीसरे साल टकराव होगा. पीसीबी और फ्रेंचाइजी के बीच गवर्निंग काउंसिल की बैठक और ईमेल वोटिंग के बाद मार्च-मई विंडो पर मुहर लगी. ब्रॉडकास्टर्स और विज्ञापन राजस्व से जुड़ी चिंताओं के कारण जनवरी-फरवरी विंडो को खारिज कर दिया गया, क्योंकि पंजाब में कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी प्रभावित होती है. Thu, 8 Oct 2026 16:22:34 +0530

  Videos
See all

Video of altercation with police involving Rahul and Priyanka goes viral. | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:16:32+00:00

Delhi में कांग्रेस का हल्लाबोल, राजघाट पर धरना | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T11:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers