Nana Patekar Net Worth: कभी 35 रुपये कमाते थे नाना, पत्थर की खदान में भी किया काम, अब छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति
Nana Patekar Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और अस्पताल में करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई थी, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की.
नाना पाटेकर का जाना सिर्फ बॉलीवुड के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है. उन्होंने अपने करियर में ऐसे किरदार निभाए जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं. लेकिन करोड़ों की संपत्ति और बड़े स्टारडम तक पहुंचने वाले नाना की शुरुआत बेहद मुश्किल हालात में हुई थी.
13 साल की उम्र में शुरू किया काम
नाना पाटेकर का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि 13 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. स्कूल के बाद वो चूना भट्टी जाकर फिल्मों के पोस्टर पेंट करते थे. इसके बदले उन्हें महीने के सिर्फ 35 रुपये और एक वक्त का खाना मिलता था. काम पर जाने के लिए वो रोज करीब 8 किलोमीटर पैदल चलते थे. दरअसल, उनके परिवार की आर्थिक हालत तब बिगड़ी, जब उनके पिता को बिजनेस में धोखा मिला था. इसी दौर में नाना ने परिवार को संभालने के लिए छोटी उम्र में काम किया. बाद में उन्होंने थिएटर किया और यहीं से एक्टिंग की दुनिया में उनकी असली पहचान बनने लगी.
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर ने मौत से पहले रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, लिखी थी ये बात, डॉक्टर ने किया खुलासा
थिएटर से फिल्मों तक कैसे पहुंचे?
नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म 'गमन' से की थी. इसके बाद उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाए. हालांकि, 1986 की 'अंकुश' से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई और 1989 की 'परिंदा' ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचाया. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद नाना ने 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर', 'अग्नि साक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'अब तक छप्पन', 'अपहरण', 'राजनीति', 'वेलकम' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. 'क्रांतिवीर' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला, जबकि 'अग्नि साक्षी' के लिए भी उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. फिर 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था.
कितनी थी नाना पाटेकर की नेटवर्थ?
ईटी नॉउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर एक फिल्म के लिए आमतौर पर 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते थे. एक्टर एक्टिंग के अलावा फिल्म डायरेक्शन, लेखन और प्रोडक्शन वेंचर और प्रॉपर्टी इन्सेटमेंट के जरिए भी कमाई करते थे. GQ और फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ (Nana Patekar Net Worth) करीब 80 करोड़ रुपये थी. फिल्मों के अलावा उनके पास कई सारी प्रॉपर्टी भी रही.
नाना पाटेकर की प्रोपर्टीज
नाना पाटेकर के पास कई प्रोपर्टीज भी रही. मुंबई के अंधेरी में उनका करीब 750 वर्ग फीट का एक था. इसके अलावा नाना पाटेकर के पास पुणे के पास खड़कवासला में करीब 27 एकड़ का फार्महाउस भी है. इसके अलावा पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी उनका एक घर था. साथ ही, गोवा में एक घर और उनके पास मुरुड में भी पैतृक संपत्ति थी. अब वो ये सब अपने बेटे और पत्नी के लिए छोड़ गए. वहीं, नाना को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी शौक था. उनके पास Mahindra Scorpio और Jeep जैसी गाड़ियां थी. वहीं, वो समाज सेवा भी करते थे और उन्होंने साल 2015 में Naam Foundation की शुरुआत की थी.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या से पहले कल वक्री शनि का नक्षत्र परविर्तन, 122 दिन तक मेष समेत 4 राशि वाले हर क्षेत्र में रहें सतर्क
Shani Nakshatra Gochar 2026: न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं. शनिदेव फिलहाल वक्री अवस्था में हैं और इसी अवस्था में वह नक्षत्र गोचर कर रहे हैं, जो मेष समेत 4 राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इन राशियों को 122 दिन तक धन, करियर, निवेश समेत जीवन के हर क्षेत्र में सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं शनि के उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से किन किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18










