'उन्हें अपनी Girlfriend को...' विराट कोहली पर दिग्गज का बयान वायरल, 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर बोली ये बड़ी बात
Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. उनको हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा गया था. इस सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली ने शतक लगाया था. इसके बाद दोनों मैचों में वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब विराट कोहली पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और टीम इंडिया के कोच रह चुके रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर पहुंचे थे. वहां शास्त्री ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 के अपकमिंग एपिसोड में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के डेटिंग के समय को याद किया और गर्लफ्रेंड कल्चर पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
विराट कोहली पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान
रवि शास्त्री ने कहा कि, 'प्लेयर्स को सपोर्ट की जरूरत है, इसलिए प्लेयर्स को अपनी गर्लफ्रेंड्स को लाने की इजाजत होनी चाहिए और उन्हें इजाजत दी गई. मैच 26 तारीख को शुरू हुआ, विराट कोहली एक योद्धा की तरह मैदान में उतरे और 160 रन बनाए और जब उन्होंने सेंचुरी लगाई, तो उन्होंने अपना बैट चूमा'. विराट अक्सर अनुष्का शर्मा की ओर इशारा कर उनके लिए फ्लाइंग-किस सेलिब्रेशन करते हुए नजर आते हैं.
Ravi Shastri said - "The players need support, so it should be allowed for players to bring their girlfriends. And she was allowed. The match began on the 26th, Virat Kohli charges out like a warrior and scored 160. And when he hit a hundred, he kissed his bat". (The Great Kapil… pic.twitter.com/OFvNHs7HqQ
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 7, 2026
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें रवि शास्त्री होस्ट कपिल शर्मा से विराट कोहली के अनुष्का शर्मा को डेट करने वाले समय को याद करते हुए बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वो बता रहें हैं कि, खिलाड़ियों को इमोशन सपोर्ट की जरूरत होती है. ऐसे में खिलाड़ियों को अपने पार्टनर से सपोर्ट की जरूरत होती है. इसके लिए उन्होंने विराट कोहली का सपोर्ट दिया है.
विराट कोहली ने 2018 में खेली थी शानदार पारी
दरअसल, विराट कोहली ने 160 रनों की पारी उस समय खेली थी, जब वो टीम के कप्तान कप्तान थे. इस पारी के दौरान मैदान पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी आई थीं, जो इससे पहले उनकी गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं. इन दोनों खिलाड़ियों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. विराट और अनुष्का अब एक बेटी, वामिका और एक बेटे, अकाय के माता-पिता हैं. ये कपल लंदन में रहता है. इन्होंने भारत छोड़ दिया है.
विराट कोहली ने साल 2017-2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 160 रनों की पारी खेली थी. इस सीरीज के तीसरे वनडे मैच में विराट ने नाबाद 160 रन जड़े थे. विराट ने इस पारी में 12 चौके और दो छक्के भी ठोके थे. उस मैच में कोहली का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर का था. उनकी पारी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 304 रनों का विशाल लक्ष्य दिया और मेजबान टीम को 179 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इस मुकाबले को भारत ने 124 रनों से जीता था. इस जीत के बाद कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे.
विराट कोहली का शानदार करियर
विराट कोहली अब तक 317 मैचों की 305 पारियों में 55 शतक और 79 अर्दशतकों की मदद से 15109 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 183 रन रहा है. विराट वनडे में 1402 चौके और 181 छक्के लगाए हैं.
ये भी पढ़ें : ODI रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, विराट-रोहित सहित टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय
Nana Patekar Net Worth: कभी 35 रुपये कमाते थे नाना, पत्थर की खदान में भी किया काम, अब छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति
Nana Patekar Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और अस्पताल में करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की गई थी, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके निधन की पुष्टि की.
नाना पाटेकर का जाना सिर्फ बॉलीवुड के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है. उन्होंने अपने करियर में ऐसे किरदार निभाए जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं. लेकिन करोड़ों की संपत्ति और बड़े स्टारडम तक पहुंचने वाले नाना की शुरुआत बेहद मुश्किल हालात में हुई थी.
13 साल की उम्र में शुरू किया काम
नाना पाटेकर का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि 13 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. स्कूल के बाद वो चूना भट्टी जाकर फिल्मों के पोस्टर पेंट करते थे. इसके बदले उन्हें महीने के सिर्फ 35 रुपये और एक वक्त का खाना मिलता था. काम पर जाने के लिए वो रोज करीब 8 किलोमीटर पैदल चलते थे. दरअसल, उनके परिवार की आर्थिक हालत तब बिगड़ी, जब उनके पिता को बिजनेस में धोखा मिला था. इसी दौर में नाना ने परिवार को संभालने के लिए छोटी उम्र में काम किया. बाद में उन्होंने थिएटर किया और यहीं से एक्टिंग की दुनिया में उनकी असली पहचान बनने लगी.
ये भी पढ़ें- नाना पाटेकर ने मौत से पहले रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, लिखी थी ये बात, डॉक्टर ने किया खुलासा
थिएटर से फिल्मों तक कैसे पहुंचे?
नाना पाटेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म 'गमन' से की थी. इसके बाद उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाए. हालांकि, 1986 की 'अंकुश' से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई और 1989 की 'परिंदा' ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचाया. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद नाना ने 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर', 'अग्नि साक्षी', 'खामोशी: द म्यूजिकल', 'अब तक छप्पन', 'अपहरण', 'राजनीति', 'वेलकम' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. 'क्रांतिवीर' के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला, जबकि 'अग्नि साक्षी' के लिए भी उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था. फिर 2013 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था.
कितनी थी नाना पाटेकर की नेटवर्थ?
ईटी नॉउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर एक फिल्म के लिए आमतौर पर 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेते थे. एक्टर एक्टिंग के अलावा फिल्म डायरेक्शन, लेखन और प्रोडक्शन वेंचर और प्रॉपर्टी इन्सेटमेंट के जरिए भी कमाई करते थे. GQ और फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ (Nana Patekar Net Worth) करीब 80 करोड़ रुपये थी. फिल्मों के अलावा उनके पास कई सारी प्रॉपर्टी भी रही.
नाना पाटेकर की प्रोपर्टीज
नाना पाटेकर के पास कई प्रोपर्टीज भी रही. मुंबई के अंधेरी में उनका करीब 750 वर्ग फीट का एक था. इसके अलावा नाना पाटेकर के पास पुणे के पास खड़कवासला में करीब 27 एकड़ का फार्महाउस भी है. इसके अलावा पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी उनका एक घर था. साथ ही, गोवा में एक घर और उनके पास मुरुड में भी पैतृक संपत्ति थी. अब वो ये सब अपने बेटे और पत्नी के लिए छोड़ गए. वहीं, नाना को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी शौक था. उनके पास Mahindra Scorpio और Jeep जैसी गाड़ियां थी. वहीं, वो समाज सेवा भी करते थे और उन्होंने साल 2015 में Naam Foundation की शुरुआत की थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









