Responsive Scrollable Menu

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 2 घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम

दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां पर एक ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो घायल हुए हैं। घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

हिंडोरिया थाना क्षेत्र के आनू गांव के पास बुधवार की रात हुई इस घटना में चोपरा के रहने वाले 21 साल के अजय पटेल की मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसके दो घायल साथियों को ऑटो की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों का कहना जानबूझकर मारी टक्कर

इस पूरे मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि अजय को ट्रैक्टर से जानबूझकर टक्कर मारी गई है। यह भी बताया गया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था और घर लौट रहा था। परिजन जब संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचे तो उन्हें तलवार से धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है।

सड़क पर किया चक्काजाम

परिजनों को जैसे ही युवक की मौत की जानकारी मिली। उसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लगभग 1 घंटे तक प्रदर्शन देखने को मिला। सूचना मिलने के बाद हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर और एसडीएम सौरव गंधर्व मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्काजाम खत्म किया गया।

घायलों ने क्या कहा

इस घटना में घायल हुए मनोज अहिरवार में बताया कि वह करैया भदोही रेलवे स्टेशन पर काम करते हैं। वह अपने साथ ईश्वर दास के साथ घर लौट रहे थे। तभी सामने से आए एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और अनियंत्रित बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। जिससे वह दोनों घायल हो गए।

चालक की तलाश जारी

इस मामले में पुलिस ने बाइक सवार को टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी जांच चल रही है। यह स्पष्ट नहीं हुआ है की टक्कर जानबूझकर मारी गई है। चालक की तलाश की जा रही है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Continue reading on the app

1 BHK में रहते थे नाना पाटेकर, 27 एकड़ के फार्महाउस में करते थे खेती, क्यों गांव में बसती थी जिंदगी?

Nana Patekar Love To Live In Village: नाना पाटेकर की पहचान सिर्फ उनकी फिल्मों और दमदार किरदारों से नहीं थी, बल्कि उनकी सादगी भी हमेशा चर्चा में रही. करोड़ों की शोहरत के बावजूद उनका रहन-सहन बेहद साधारण रहा. मुंबई की भागदौड़ से दूर उन्हें गांव और प्रकृति के बीच वक्त बिताना पसंद था. खेती से लेकर पहाड़ों के बीच बने अपने ठिकाने तक, नाना ने जिंदगी को हमेशा अपनी शर्तों पर जिया. उनके कई घर थे, लेकिन सुकून उन्हें गांव में मिलता था.

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी कोविड सर्टिफिकेट पर लगा 1.75 करोड़ का जुर्माना, फिर भी नहीं देना होगा एक भी पैसा, ऐसे बचा ये खिलाड़ी

स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम के कप्तान ग्रैनिट जाहका ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने फर्जी कोविड सर्टिफिकेट बनाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हुई थी. Thu, 08 Oct 2026 21:43:35 +0530

  Videos
See all

last Rites of Nana Patekar: Nana Patekar हुए पंचतत्व में विलीन,राजकिय सम्मान के साथ हुआ विदा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:09:08+00:00

Technology News: दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस शुरू, AI, 6G सैटेलाइट कम्युनिकेशन पर मंथन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T18:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers