Shani Amavasya 2026 Lucky Zodiac Signs: 10 अक्टूबर को शनि अमावस्या, 5 राशिवालों पर होगी शनिदेव की कृपा, मिटेगा हर कष्ट, आएगी खुशहाली!
Shani Amavasya 2026 Lucky Zodiac Signs: इस साल शनि अमावस्या 10 अक्टूबर को है. शनि अमावस्या को वृषभ, सिंह समेत 5 राशिवालों पर शनिदेव की कृपा होगी, जिससे उनके कष्ट दूर होंगे और जीवन में खुशहाली आएगी. शनिदेव के आशीर्वाद से इन लोगों को नई जॉब का प्रस्ताव मिलेगा, वहीं धन लाभ के नए अवसर भी प्राप्त होंगे. वाद विवाद के मामलों में राहत मिलेगी.
रतलाम में 50 लाख की चोरी का खुलासा, अजमेर से गिरफ्तार चोर, साथियों की तलाश जारी
रतलाम पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ा खुलासा किया है। 50 लाख की चोरी करने वाला एक चोर अजमेर से पकड़ा गया है। इसने दो साल पहले सोने के 500 ग्राम आभूषण पार कर दिए थे। इसके खिलाफ चोरी के अन्य मामले भी दर्ज हैं।
जिससे चोर को गिरफ्तार किया गया है। उसने कबूल किया है कि तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। इस पर चोरी के तकरीबन 20 मामले दर्ज हैं,जो दिल्ली, गुजरात और राजस्थान के हैं। पुलिस अब इसके साथियों की तलाश कर रही है।
मुखबिर से मिली सूचना
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची। तलाश के लिए उसके फोटो और साक्ष्यों की जांच की गई। जांच के दौरान आगे सामने आया कि आरोपी 22 वर्षीय कालू बागड़िया ग्राम छपनेर जिला अजमेर है। उसके बाद टीम में उसे गिरफ्तार किया।
अन्य साथियों की तलाश जारी
आरोपी को पकड़ने के बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना कबूल किया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों के साथ सोने मकान को निशाना बनाता था। जहां कोई नहीं रहता था उन मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोपी को पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ चल रही है।
साथियों की तलाश जारी
चोर को गिरफ्तार करने के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है। यह टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। जांच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली से लेकर गुजरात और राजस्थान तक चोरी के 20 मामले दर्ज हैं। उससे रतलाम और आसपास का क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ चल रही है।
क्या है मामला
बता दें कि जिस मामले में इस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वह साल 2024 का है। रतलाम की कलीमी कॉलोनी में एक सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। उस समय मकान मालिक घर पर नहीं थे। कम्युनिटी हॉल में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होना था। ऐसे में अपने घर का दरवाजा बंद कर लकड़ी की अलमारी खुली छोड़कर चले गए थे। रात 9:45 पर वापस लौटे तो अलमारी में रखे हुए 500 ग्राम के सोने के जेवर गायब थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
बता दें कि रतलाम एसपी अमित कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारी को चोरी के मामलों की समीक्षा कर उनका जल्द खुलसा करने के निर्देश दिए हैं। इसी के बाद डीडी नगर पुलिस ने 2 साल पुरानी चोरी के खुलासा किया है। सभी थानों में लंबित प्रकरणों में जांच पड़ताल की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News









