Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर का 75 की उम्र में निधन:कार्डियक अरेस्ट आया; 100+ फिल्म, 3 नेशनल, 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड; कारगिल युद्ध में सेना के साथ रहे

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें गोवा स्थित अपने घर पर हार्ट अटैक आया था। उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। उनके निधन के बाद मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। ‘परिंदा’ में विलेन बने, 3 नेशनल अवॉर्ड जीते नाना ने 100 से ज्यादा फिल्में कीं। 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ में नाना पाटेकर ने अन्ना का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 1996 की ‘अग्निसाक्षी’ के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस तरह उन्हें करियर में 3 नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिले। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए नाना पाटेकर को 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। अपने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी काम किया। ‘वेलकम’ में उदय शेट्टी बनकर कॉमेडी में भी छाए 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया। इस कॉमेडी रोल को काफी पसंद किया गया। वे इसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ में भी उदय शेट्टी के किरदार में नजर आए। फिल्म प्रहार के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ली थी नाना पाटेकर ने फिल्म ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’ में आर्मी मेजर की भूमिका निभाने के लिए भारतीय सेना की मराठा लाइट इन्फैंट्री के साथ सैन्य प्रशिक्षण लिया था। इस दौरान उन्होंने करीब तीन साल तक ट्रेनिंग की थी। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद नाना पाटेकर टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े। उन्हें मानद कैप्टन के रूप में कमीशन मिला। बाद में उन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद तक सेवाएं दीं और 2013 में रिटायर हुए। कारगिल युद्ध के दौरान भी सेना के साथ रहे नाना पाटेकर का सेना से जुड़ाव 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से विशेष अनुमति लेकर करीब 2 से 3 सप्ताह यानी 15-20 दिन सेना के साथ अग्रिम इलाकों में बिताए। इस दौरान वह द्रास, लेह, कुपवाड़ा और सोपोर जैसे क्षेत्रों में गए। रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि उन्होंने सेना की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के साथ समय बिताया। नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि देश के लिए हर व्यक्ति को अपनी तरफ से कुछ न कुछ करना चाहिए। सेना के जवानों के प्रति उनका सम्मान कई मौकों पर सामने आया है। 2016 में उन्होंने कहा था कि उनके लिए देश सबसे पहले है और जवान ही देश के असली हीरो हैं। ……………….. यह खबर भी पढ़ें… फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन: 94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था, कमल हासन-जूनियर NTR ने दी श्रद्धांजलि दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 3 अक्टूबर 2026 को 95 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने ‘पुष्पक विमान’ और ‘आदित्य 369’ समेत कई भाषाओं में करीब 60 फिल्मों का निर्देशन किया था। 94 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी फिल्म ‘सिंग गीथम’ का निर्देशन किया था, जो 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

लगातार तीसरे दिन राहुल का प्रदर्शन:फिर जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं; ममता भी मौजूद रहेंगी; कहा- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक नहीं रुकेंगे

राहुल गांधी आज ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ आज ममता बनर्जी भी जंतर-मंतर पहुंचेंगी। इससे पहले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। दोनों जंतर-मंतर से 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए थे। सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो प्रियंका संविधान की कॉपी लेकर सड़क पर लेट गईं। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षाबलों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, 6 अक्टूबर को इंडिया ब्लॉक के 200 से ज्यादा सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था, लेकिन उन्हें पहले ही रोक दिया गया। इसके बाद राहुल और प्रियंका ने आकाशवाणी परिसर में 8 घंटे धरना दिया था। विपक्षी सांसदों ने 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा INDIA ब्लॉक के नेताओं ने 10 अक्टूबर को राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है। विपक्षी नेताओं ने आज राष्ट्रपति को लेटर सौंपकर मुलाकात का समय मांगा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखी गई है। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 दिन में 8 प्रदर्शन विपक्ष का आरोप- ज्ञानेश कुमार ने गड़बड़ी की, भाजपा का साथ दिया विपक्ष का आरोप है कि SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव और नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने पारदर्शिता नहीं बरती। विपक्ष ने आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों और सुप्रीम कोर्ट में फॉर्म-6 को लेकर हुई सुनवाई का हवाला दिया। कांग्रेस का आरोप है कि CEC ज्ञानेश कुमार ने भाजपा का साथ दिया और वोट चोरी कराई। SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ फैसले दोनों चुनाव आयुक्तों की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद विपक्ष CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। आकाशवाणी में धरने देने पर राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दिल्ली पुलिस ने आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने के आरोप में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है। शिकायत आकाशवाणी ऑफिस की ओर से की गई है। दरअसल, मंगलवार को विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाए और नेताओं को बसों में बैठाकर प्रदर्शन खत्म कराने की तैयारी की।

Continue reading on the app

  Sports

Leslie Hylton: टेस्ट क्रिकेटर से बना कातिल, जानिए पत्नी को 7 गोलियां मारने वाले इस खिलाड़ी की खौफनाक कहानी

वेस्टइंडीज के टेस्ट क्रिकेटर लेस्ली हिल्टन की कहानी क्रिकेट इतिहास में सबसे दुखद है. जानें कैसे एक खिलाड़ी की ज़िंदगी हत्या के आरोप और मौत की सजा तक पहुंची.

The post Leslie Hylton: टेस्ट क्रिकेटर से बना कातिल, जानिए पत्नी को 7 गोलियां मारने वाले इस खिलाड़ी की खौफनाक कहानी appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 09 Oct 2026 00:40:00

  Videos
See all

Gyanesh Kumar Breaking News | ज्ञानेश कुमार पर सुबह-सुबह आई बड़ी खबर! मचा हड़कंप! Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:00:27+00:00

Russia Virus Breaking News: Corona से भी खतरनाक Russian Virus? भारत में मचा हड़कंप! | Russia Virus #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T01:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers